Home India City News मुंबई : कफ परेड स्थित मेकर टॉवर में आग, दो की मौत

मुंबई : कफ परेड स्थित मेकर टॉवर में आग, दो की मौत

0
मुंबई : कफ परेड स्थित मेकर टॉवर में आग, दो की मौत
Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade
Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade
Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade

मुंबई। मुंबई शहर के कफ परेड क्षेत्र में स्थित मेकर टॉवर में मंगलवार की सुबह आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई है।

आग की सूचना पाते ही दमकल विभाग के जवान मौके पर पहुंच गए और बचाव व राहत कार्य करते हुए उद्योगपति शेखर बजाज के घर से 11 लोगों को सकुशल बाहर निकाला।

Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade
Mumbai : 2 dead in fire broke out at maker tower near Cuffe Parade

मेकर टॉवर की 20वीं मंजिल पर रहने वाले उद्योगपति शेखर बजाज के घर में मंगलवार की सुबह साढे 6 बजे आग लग गई। इस आग में दो घरेलू नौकरों की जलकर मौत हो गई।

दमकल विभाग के जवानों ने 11 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया है। आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़िया, तीन एंबुलेंस व पानी के चार टैंकर मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।