Home India City News मुंबई : हीरानंदानी टावर 22वीं मंजिल में भीषण आग

मुंबई : हीरानंदानी टावर 22वीं मंजिल में भीषण आग

0
मुंबई : हीरानंदानी टावर 22वीं मंजिल में भीषण आग
Mumbai : fire breaks out at Hiranandani Tower in kandivali, no casualties reported
Mumbai : fire breaks out at Hiranandani Tower in kandivali, no casualties reported
Mumbai : fire breaks out at Hiranandani Tower in kandivali, no casualties reported

मुंबई। मुंबई के कांदिवली वेस्ट में स्थित हीरानंदानी टावर की 22वीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि इमारत के चारों ओर धुंआ ही धुंआ हो गया। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की चार गाडिय़ां पहुंचीं।

मिली जानकारी के अनुसार हीरानंदानी टावर की 22वीं मंजिल पर आग लगने के बाद इमारत को खाली करा लिया गया।

मौके पर दमकल की चार गाडिय़ों के अलावा दो एंबुलेंस और तीन वॉटर टैंकर भी पहुंचे और दमकल कर्मचारी आग बुझाने की कवायद में जुट गए।

इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं थी। आग लगने के कारण का तत्काल खुलासा नहीं हो पाया।