Home India City News अचानक बंद हुई मध्य रेलवे की लोकल, यात्रियों का बुरा हाल

अचानक बंद हुई मध्य रेलवे की लोकल, यात्रियों का बुरा हाल

0
अचानक बंद हुई मध्य रेलवे की लोकल, यात्रियों का बुरा हाल
mumbai : local train stop Suddenly near vikhroli
mumbai : local train stop Suddenly near vikhroli
mumbai : local train stop Suddenly near vikhroli

मुम्बई। मुंबई की लाइफ लाइन मानी जाने वाली लोकल अचानक विक्रोली स्थानक के समीप रेलवे ट्रैक पर ठप हो गई। मध्य रेलवे की लोकल के अचानक ठप हो जाने से रेल यात्रियों का बुरा हाल हो गया है।

आए दिन रेलवे सेवा के ठप हो जाने से यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार मध्य रेलवे के विक्रोली स्थानक के समीप स्लो ट्रैक पर लोकल अचानक बंद हो गई।

इससे सीएसटी जाने वाली ट्रेनें कतारों में खड़ी हो गई, लगभग आधा घंटे बाद लोकल में आई खराबी को ठीक करके यातायात को सुगम बनाने का कार्य किया जा सका। रेलवे ट्रैक पर खड़ी लोकल को किसी तरह से हटाई जा सकी।

इसके चलते मध्य रेलवे की लोकल तकरीबन आधे घंटे देरी से चल रही हैं। लोकल सेवाओं में आने वाली तकनीकी समस्याओं को ठीक करने में रेलवे प्रशासन असमर्थ होता जा रहा है, उसकी स्थिति बद से बदतर होने की ओर बढ़ रही है। ऐसा आरोप रेलवे के अनेक यात्रियों ने लगाया है।