Home India City News थाने में फंदे से झूली हत्या की आरोपी महिला

थाने में फंदे से झूली हत्या की आरोपी महिला

0
lock up death
murder accused woman hangs herself in lock up in swarupganj

सिरोही। सिरोही जिले के सरुपगंज थाने में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार महिला आरोपी ने फंदा लगाकर जान दे दी। इस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लॉकअप में रखा था।…

सोमवार थाने में तब हड़कंप मच गया जब थाने के शौचालय में हत्या की आरोपी गिरफ्तार महिला का शव फंदे से झूलता मिला। मौके के हालाता बता रहे थे कि उक्त गिरफ्तार महिला ने अलसुबह ही गले में फंदा लगाकर जान दी है।

माउंट आबू डीएसपी नीरज पाठक ने बताया कि ३० सितम्बर को थाना क्षेत्र के शिवगढ़ में एक २५ वर्षीय युवक का एक दिन पुराना शव मिला था। युवक के गले और शरीर पर लगी चोटों के अनुसार उसकी हत्या हुई थी। तफ्तीश में एक महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

उक्त महिला ने सोमवार सुबह सिपाहियों को शौचालय जाने का निवेदन किया, जिस पर उसे शौचालय में जाने दिया। कुछ देर बाद महिला ने शौचालय में ही अंदर दरवाजा बंदकर चुनी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here