Home Breaking एन चंद्रशेखरन बने टाटा समूह के नए चेयरमैन

एन चंद्रशेखरन बने टाटा समूह के नए चेयरमैन

0
एन चंद्रशेखरन बने टाटा समूह के नए चेयरमैन
N Chandrasekaran, CEO and MD of Tata Consultancy Services, is new chairman of Tata
N Chandrasekaran, CEO and MD of Tata Consultancy Services, is new chairman of Tata
N Chandrasekaran, CEO and MD of Tata Consultancy Services, is new chairman of Tata

नई दिल्ली/मुंबई। टाटा समूह ने नटराजन चंद्रशेखरन को अपना नया चेयरमैन नियुक्त किया है। वे टाटा समूह के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा से कार्यभार लेंगे।

हाल ही में साइरस मिस्त्री को टाटा समूह के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। उसके बाद रतन टाटा को नए चेयरमैन की नियुक्ति तक अंतरिम चेयरमैन बनाया गया था।

गुरुवार को हुई बैठक में टाटा समूह की आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के सीईओ एवं एमडी रहे एन चंद्रशेखरन् को टाटा सन्स का चेयरमैन बनाने पर सहमति हुई।

साइरस मिस्त्री को हटाने के बाद से टाटा समूह के नए चेयरमैन को लेकर एक समिति बनाई गई थी, जिसे टाटा समूह के नए चेयरमैन की खोज की जिम्मेदारी दी गई थी। इस समिति में टाटा समूूह के लंबे समय तक चेयरमैन रहे रतन टाटा भी सदस्य थे।

एन चंद्रशेखरन् के अलावा इस दौड़ में टाटा समूह के ही दूसरे पदाधिकारी और समूह के बाहर के भी कुछ नामों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। एन चंद्रशेखरन् ने 1987 में टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस ज्वाइन की थी।

उसके बाद से चंद्रशेखरन् टीसीएस में ही रहे। उन्हें साल 2009 में टीसीएस का सीईओ बनाया गया। चंद्रशेखरन् तब टाटा समूह की किसी भी कंपनी के सीईओ में सबसे कम उम्र के थे।

चंद्रशेखरन् को 2016 में टाटा सन्स के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। तमिलनाडु के त्रिरूचापल्ली इंजीनियरिंग कॉलेज से मास्टर ऑफ कम्प्यूटर एप्लीकेशन (एमसीए) करने वाले चंद्रशेखरन् के नेतृत्व में टीसीएस टाटा समूह की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी।

राजेश गोपीनाथन बने टीसीएस के सीईओ