Home India City News नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए खुला, मनाली में बर्फबारी जारी

नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए खुला, मनाली में बर्फबारी जारी

0
नेशनल हाईवे पांच यातायात के लिए खुला, मनाली में बर्फबारी जारी
National highway 5 opens for vehicular traffic, snowfall in Manali
National highway 5 opens for vehicular traffic, snowfall in Manali
National highway 5 opens for vehicular traffic, snowfall in Manali

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार रात हुई बर्फबारी के चलते बंद नेशनल हाईवे पांच आवाजाही के लिए खुल गया है। बुधवार रात नाककण्डा में हल्की बर्फबारी हुई जिसके चलते एन एच पांच बंद हो गया था। लेकिन सुबह होते ही इसे वाहनों के लिए खोल दिया गया।

वहीं बुधवार रात कल्पा में 14 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। जबकि मनाली में 7 और केलांग में 6 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। बुधवार रात शिमला में 7.8, भुंतर में 21.3, धर्मशाला में 27.6 मनाली में 19.8, मण्डी में 14.2, नाहन में 10, पालमपुर 26.8, बजौरा में 20.4, मशोबरा में 5.5, कांगडा में 13.8, और नाहन में 3.2 मिलीमीटर बारिश हुई है।

प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में बीती रात भी बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई है। वहीं राजधानी शिमला में दिन की शुरूआत हल्की धूप के साथ हुई है। जबकि आसमान में बादल छाए हुए हैं। बुधवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश में बुधवार रात पर्यटन नगरी मनाली का पारा भी माइनस में रहा। यहां न्यूनतमत तापमान माइनस 0.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि प्रदेश में बुधवार रात का न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 3.5 डिग्री रहा। जबकि कल्पा का तापमान माइनस 1.6 डिग्री दर्ज किया गया।

प्रदेश के अन्य नगरों का न्यूनतम तापमान सुंदरनगर 5.9, भुंतर 4.2, धर्मशाला 8.4, नाहन 7.7, सोलन 4.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगामी चौबीस घंटों के दौरान बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है।