Home India City News कोच्चि : नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौत

कोच्चि : नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौत

0
कोच्चि : नौसेना पोत पर सवार अधिकारी की गोली लगने से मौत
Naval officer shot to die of bullet injuries at Kochi base
Naval officer shot to die of bullet injuries at Kochi base
Naval officer shot to die of bullet injuries at Kochi base

कोच्चि। केरल के तटीय शहर कोच्चि में एक जल सर्वेक्षण पोत पर सवार नौसेना अधिकारी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।

नौसेना अधिकारियों के मुताबिक सुबह 7.30 बजे के आसपास आएनएस जमुना पर गोली चलने की आवाज सुनी गई। इसके कुछ मिनटों बाद भारतीय नौसेना में एक सुरक्षा अधिकारी रक्षा कुमार परमार घायल अवस्था में मिले।

पुलिस ने बताया कि उन्हें फौरन नजदीकी नौसेना अस्पताल ले जाया गया, जहां सुबह 9.40 बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।

नौसेना और पुलिस अधिकारियों ने यह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है कि यह एक दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला है।