Home India City News ससुराल से लौटी नवेली दुल्हन ने कुएं में लगाई छलांग

ससुराल से लौटी नवेली दुल्हन ने कुएं में लगाई छलांग

0
ससुराल से लौटी नवेली दुल्हन ने कुएं में लगाई छलांग
newly married woman commits suicide in bhadohi
newly married woman commits suicide in bhadohi
newly married woman commits suicide in bhadohi

भदोही। जिले में सोमवार को ससुराल से लौटी नवेली दुल्हन ने कुएं में छलांग लगा आत्महत्या कर ली। अभी उसके हाथ की मेंहदी का रंग भी नहीं फीका हुआ था। लेकिन पता नहीं किन कारणों से उसने इस दुनिया से अलविदा होने का फैसला कर दिया।

पांच दिन पूर्व 29 अप्रैल को उसकी वाराणसी जिले में धूमधाम से शादी हुई थी। माइके वालों की तहरीर पर औराई पुलिस ने सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। नवेलीे दुल्हन ने इस तरह का कमद क्यों उठाया पता नहीं चल सका है।


पुलिस के अनुसार औराई थाने के कटका पड़ाव के दुखरनपुर गांव निवासी चंद्रवली विश्वकर्मा की बेटी सोनी 18 की शादी पांच दिन पूर्व 29 अप्रैल को वाराणसी जिले के सुरेश विश्वकर्मा के बेटे अनिल विश्वकर्मा से धूम-धाम से हुई थी।

रविवार को सोनी के घर वाले उसकी ससुराल चैथी की रस्म निभाने गए थे। वहां जाने पर नेवली दुल्हन सोनी फफक-फफक रोने लगी। ससुराल में लाडली बेटी की यह दशा देख पिता और माइके वालों के सख्ते में आ गए। लाख पूछने के बाद भी उसने रोने का कोई करण नहीं बताया।

सास का कहना था कि जब से सोनी ससुराल में आयी है उसने खाना नहीं खाया है। बस रात दिन रोती रहती है। लगता है उसकी तबियत गड़बड़ चल रही है लेकिन वह नवेली होने के चलते ससुराल वालों से अपना दुख नहीं बांट पा रही है।

चैथी की रस्म निभाने गए परिजनो ने भीं उससे कारण जानने की कोशिश की लेकिन उसने कोई राज नहीं उगला। सोमवार को परिजन सोनी की विदाई करा माइके लेकर आए। माइके की ड्योढ़ी पर कदम रखते ही घर में जाने के बजाय वह दरवाजे पर स्थित कुएं में छलांग लगा दी।

कुआं गहरा था लेकिन गर्मी के चलते उसमें पानी कम हो चला था। वह सीधे कीचड़ में जा धंसी। अपनी आंखों से सामने यह हादसा देख माइके वाले भौचक रह गए। भतीजी को कुंए में कूदता देख चाचा तत्काल कुंए में गया।

किसी तरह उसे बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी ने आखिर इस तरह का कदम क्यों उठाया। इस बात का पता नहीं चल सका है। उधर पिता की तहरीर पर औराई पुलिस ने सास, पति और ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here