Home India City News महाराष्ट्र में 375 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ी

महाराष्ट्र में 375 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ी

0
महाराष्ट्र में 375 कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी छोड़ी
mass resignations of AAP workers in maharashtra
mass resignations of AAP workers in maharashtra
mass resignations of AAP workers in maharashtra

मुंबई। आम आदमी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के 375 कार्यकर्ताओं ने पार्टी को सोमवार को अलविदा कह दिया, इससे पार्टी को तगडा झटका लगा है। पार्टी छोडऩे वालों में पुणे जिला प्रमुख मारुति भापकर भी शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेताओं द्वारा की जा रही अनदेखी और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली को पार्टी छोडऩे का कारण बताया है। पुणे में आयोजित पत्रकार वार्ता में पार्टी छोडऩे की अधिकृत जानकारी दी गई।
गौरतलब है कि पुणे प्रमुख रहे मारुती भापकर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, जिन विचारों के आधार पर पार्टी की शुरूआत हुई थी, पार्टी अब उन विचारों से दूर होती जा रही है। पार्टी की बदली हुई विचारधारा समाज के हित में नहीं है, इसलिए हमने पार्टी छोडऩे का निर्णय लिया है। योगेंद्र यादव का स्वराज अभियान अब हम महाराष्ट्र में चलाने वाले हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले आप से योगेंद्र यादव, प्रशांत भूषण सहित चार बड़े नेताओं को पार्टी से निकाला गया था। इसी बात से महाराष्ट्र इकाई के कई नेता नाराज चल रहे थे।

आप नेता मेधा पाटकर, अंजली दमानिया पहले ही पार्टी छोड़ चुकी हैं। बड़े नेता को पार्टी से निकालने के बाद उनके समर्थन में भापकर ने भी आवाज उठाई थी।

वे भी उसी समय पार्टी छोडने वाले थे, लेकिन कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि वे योगेंद्र यादव के साथ काम करने वाले हैं, लेकिन पार्टी नहीं छोडेंगे। अब अचानक अपने फैसले को बदलते हुए उन्होंने 375 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस्तीफा दे दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here