Home Breaking निर्भया कांड: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश

निर्भया कांड: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश

0
निर्भया कांड: दोषी विनय शर्मा ने तिहाड़ में की खुदकुशी की कोशिश
Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide at tihar jail
Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide at tihar jail
Nirbhaya case convict Vinay Sharma attempts suicide at tihar jail

नई दिल्ली। दिल्ली के निर्भया गैंग रेप के दोषी विनय शर्मा ने बीती देर रात तिहाड़ जेल में आत्महत्या की कोशिश की। उसने गमछा से गले में फंदा लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की।

विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था। गंभीर हालत में उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि विनय ने पहले कुछ दवाइंया खाईं और फिर गमछा गले में बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। विनय को तिहाड़ की 8 नंबर जेल में रखा गया था। इससे पहले भी दोषी विनय ने किसी पेन किलर का अत्यधिक सेवन कर लिया था।

उधर, निर्भया गैंगरेप के दोषी विनय शर्मा की खुदकुशी की कोशिश पर उनके वकील एपी सिंह ने कहा कि उसकी हत्या की कोशिश को खुदकुशी की कोशिश का रंग दिया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली के निर्भया गैंगरेप कांड के दोषी विनय शर्मा पर जेल में पहले भी हमला हो चुका है। उस पर तिहाड़ जेल के ही कैदियों ने पिछले साल हमला कर दिया था जिसमें उसके हाथ में फ्रेक्चर हो गया था।

निर्भया केस के 5 दोषियों में से एक जिम ट्रेनर रहे विनय शर्मा को निर्भया केस में अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का दोषी करार देते हुए कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है, जिसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है।

इस बीच, निर्भया की मां ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोषियों को भगवान उनके कर्मों की सजा दे रहा है।