Home India City News निर्भया कांड डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में नहीं करेगा बीबीसी

निर्भया कांड डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में नहीं करेगा बीबीसी

0
निर्भया कांड डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में नहीं करेगा बीबीसी
no plans to telecast delhi gangrape documentary in india : BBC
no plans to telecast delhi gangrape documentary in india : BBC
no plans to telecast delhi gangrape documentary in india : BBC

नई दिल्ली । भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद ब्रिटेन में निर्भया कांड पर बनी डाक्यूमेंट्री का प्रसारण करने वाले बीबीसी ने कहा है कि इस डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में करने की उसकी कोई योजना नहीं है।

गृह मंत्रालय को भेजे एक संदेश में बीबीसी ने कहा है कि भारत सरकार के निर्देश का अनुपालन करते हुए वह डाक्यूमेंट्री का प्रसारण भारत में नहीं करेगा। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि इसी संदेश में ब्रिटिश मीडिया कंपनी ने कहा है कि उसने बीती रात दस बजे ब्रिटेन में इसका प्रसारण किया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कल बीबीसी से इस डाक्यूमेंट्री का प्रसारण कहीं भी नहीं करने को कहा था। अधिकारियों ने बताया था कि गृह मंत्रालय ब्रिटिश फिल्म निर्माता लेस्ली उडविन के खिलाफ भी अनुमति की शर्तों का कथित रूप से उल्लंघन करने के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने की भी योजना बना रहा है।

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि जेलों के भीतर इस प्रकार की शूटिंग की अनुमति देने वाले प्रावधानों की समीक्षा की जाएगी। दिल्ली की एक अदालत ने कहा था कि दोषी मुकेश सिंह के साक्षात्कार के प्रसारण पर रोक का आदेश अगले आदेश तक जारी रहेगा।

इस डाक्यूमेंट्री में मुकेश का उडविन और बीबीसी द्वारा लिया गया साक्षात्कार शामिल हैं। मुकेश उस बस का ड्राइवर था जिसमें 23 साल की पैरामेडिकल छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात को छह लोगों द्वारा जघन्य बलात्कार किया गया था। वह स्वयं भी अपराध में शामिल था। मुकेश ने इस फिल्म में पीड़िता के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here