Home India City News नरेला में प्लास्टिक फैक्टरी में भडकी आग : एक की मौत, एक झुलसा

नरेला में प्लास्टिक फैक्टरी में भडकी आग : एक की मौत, एक झुलसा

0
नरेला में प्लास्टिक फैक्टरी में भडकी आग : एक की मौत, एक झुलसा
fire breaks out at plastic Factory in delhi's Narela area
fire breaks out at plastic Factory in delhi's Narela area
fire breaks out at plastic Factory in delhi’s Narela area

नई दिल्ली। रोहिणी जिले के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक के दाने बनाने वाली फैक्टरी में शुक्रवार देर रात आग लग गई। घटना में फैक्टरी के चौकीदार की मौत हो गई जबकि एक मामूली रूप से झुलस गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रोहिणी जिले के डीसीपी रिषी पाल सिंह के अनुसार मृतक की पहचान कोशकी नंदन दुबे (50) के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार कोशकी नंदन परिवार के साथ भोरगढ़ में रहते थे। वह नरेला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जी ब्लाक फैक्टरी संख्या-178 में चौकीदारी का काम करते थे। उनके साथ में उनका बेटा नीरज भी इसी फैक्टरी में काम करता है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12.18 बजे पुलिस को सूचना मिली की नरेला स्थित इसी फैक्टरी में आग लग गई हैं। लोकल पुलिस व दमकल विभाग की एक-एक कर करीब 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के वक्त फैक्टरी में छह मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही चार मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन कोशकी नंदन व उनका बेटा नीरज अंदर फंस गए। फैक्टरी तीन मंजिला बनी हुई है।

फैक्टरी में प्लास्टिक के दाने बनते हैं। शुरूआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है की आग शॉट शार्किट के कारण लगी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।