Home Latest news नीले गगन के तले, ‘हेकन ओपन एयर म्यूजियम’

नीले गगन के तले, ‘हेकन ओपन एयर म्यूजियम’

0
नीले गगन के तले, ‘हेकन ओपन एयर म्यूजियम’

जापान, जहां कि संस्कृति और पहनवा प्रकृति के और करीब होने का एहसास दिलाते है, वहीं इस देश का हेकन ओपन एयर म्यूजियम, इस देश के नेचर लव को और मजबूत बनाता है। असल में ​विश्व प्रसिद्ध कलात्मक मंदिरों के लिए चर्चित जापान में हेकन का ओपन एयर म्यूजियम इकलौता ऐसा संग्रहालय है जहां सभी कलाकृतियों को खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच डिस्प्ले किया गया है।

आमतौर पर म्यूजियम, बोरि​यत जगह मानी जाती है, जहां कलात्मक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक कलाकृतियों के अनूठे नमूने संग्रहित किए गए हो। ऐसे में जापान का ‘हेकन ओपन एयर म्यूजियम’ अपने-आप में अनोखा है, क्योंकि यहां प्रकृति के साथ कलात्मक चीजों का अनूठा संगम है। करीबन 70,000 स्क्वायर मीटर में फैला यह म्यूजियम वर्ष 1969 में बनाया गया था। चारों ओर से प्राकृतिक नजारों और ऊंचे पहाड़ों से घिरे इस म्यूजियम में विश्वभर की करीबन 120 कलात्मक चीजों को चारदीवारी में रखने के बजाए खुले आसमान और प्राकृतिक नजारों के बीच सजाया गया है। म्यूजियम में आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखते हुए म्यूजियम गाइड बुक को लगभग हर वैश्विक भाषा में प्रकाशित किया गया है। साथ ही म्यूजियम परिसर में पर्यटकों के लिए कैफे और बाजार की सुविधा भी दी गई है जहां जापान की मूल संस्कृति को संजोने की कोशिश की गई है।

इंजॉय विद नेचर

दुनिया के इस अनोखे संग्रहालय की विशेषता यही है कि इसमें संजोयी जाने वाली कलाकृतियों को प्राकृतिक नजारों के बीच सजाया गया है। संग्रहालय के जरिए कलात्मक चीजों का प्राकृतिक नजारों के साथ गजब का तालमेल बैठाने की कोशिश की गई है। जहां एक ओर संग्रहालय परिसर में बनी कुछ आर्ट गैलेरीज में दुनियाभर के विख्यात पेंटर्स की पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर संग्रहालय में मॉडर्न आर्ट और वैज्ञानिक गुत्थियां सुलझाती हुई कलाकृतियों को भी लगाया गया है ताकि हर आयु वर्ग के पर्यटक उन्हें आसानी से समझ सकें। बच्चों की रुचि का खास ख्याल रखते हुए स्पेशल किड्स कॉर्नर बनाया गया है। इसमें बच्चों के लिए प्ले सैट्स को इस तरह से डिस्प्ले किया गया है कि बच्चे वैज्ञानिक गुत्थ्यिों को समझें और उनका मनोरंजन भी हो सके। जैसे कि गार्डन और स्टोन मेज जहां बच्चों का भरपूर मनोरंजन होता है। इसी तरह कनाडा के आर्टिस्ट तोशिको होरीऊची ने खासतौर पर बच्चों के लिए तैयार किया है ‘नेट आॅफ वुड्स’ जिसमें इंद्रधनुषी रंगों का इस्तेमाल कर लकड़ियों का जाल बनाया गया है। इस शानदार म्यूजियम की एक और खासियत है यहां का ‘हेकन पैवेलियन’ जिसमें करीबन 500 टिंबर की लकड़ी के गठ्ठों से दीवार बनाकर बच्चों के एंजॉयमेंट के लिए रंग-बिरंगा नेट तैयार किया गया है। इस खास तरह के पैवेलियन को बनाने वाले तेजुका आर्किटेक्ट ने इसे बनाते वक्त लकड़ियों को जोड़ने के लिए किसी तरह का पेच या नट-बोल्ट का इस्तेमाल नहीं किया है बल्कि लकड़ी के सभी गठ्ठों को इस तरीके से एक के ऊपर एक रखा गया है कि वह गिरे नहीं।

दुनियाभर कि कलाकृतियां संजोयी है

प्रकृति और कला के इस अनूठे संगम में दुनियाभर के विख्यात कलाकारों की कलाकृतियों को संग्रहित किया गया है। संग्रहालय के एक हिस्से में पिकासो और हेनरी मूर की कलाकृतियों का क्लेक्शन है। इतना ही नहीं, पिकासो की पेंटिंग्स को प्रदर्शित करने के लिए खासतौर पर पिकासो पैवेलियन भी बनाया गया है जिसमें पिकासो द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स के शानदार क्लेक्शन को प्रदर्शित किया गया है। वहीं दूसरी ओर विश्वविख्यात सेरेमिक कलाकारों की सेरेमिक कलाकृतियों को म्यूजियम के विभिन्न कोनों में प्रदर्शित किया गया है जैसे कि ‘पूल आॅफ टीयर्स’ में एक इंसान का सिर्फ चेहरा बनाया है। इस चेहरे को फूल-पत्तियों से उसके सिर को सजाया गया है और उसकी आंखों से निकलते आंसुओं से पूल को भरा गया है। इन सेरेमिक कलाकृतियों में दुनिया और जापान के इतिहास एवं संस्कृति को बखूबी दिखाने की कोशिश की गई है। इन सभी के साथ इस म्यूजियम में प्राकृतिक हॉट वाटर स्प्रिंग है जिस पर फुटपाथ बनाया गया है। कहते हैं कि इस फुटपाथ पर चलने से सारी थकान दूर हो जाती है।

स्पेशल ट्रीटमेंट फॉर टूरिस्ट

विश्व प्रसिद्ध कलात्मक मंदिरों के लिए पहचाने जाने वाले जापान का यह म्यूजियम अपने तरीके का इकलौता म्यूजियम बताया जाता है। यहां आने वाले हर पर्यटक के लिए यह ट्रिप यादगार हो, इसका भी पूरा ध्यान म्यूजियम प्रशासन की ओर से रखा गया है। म्यूजियम के एंट्रेंस गेट पर लगभग सभी वैश्विक भाषाओं में म्यूजियम गाइड बुक मिल जाती है ताकि किसी भी देश से आने वाले पर्यटकों को भाषा सम्बंधी परेशानी न हो। इन गाइड बुक्स में म्यूजियम में रखी हर कलाकृति की पूरी जानकारी दी हुई है। वहीं, बुजुर्ग पर्यटकों है या फिर जिन्हें चलने में किसी भी किस्म की दिक्कत है तो उनके लिए व्हीलचेयर, एक्सीलेर्ट्स और छोटी-छोटी पहाड़ियों पर चढ़ाई के लिए एवीलेर्ट्स की व्यवस्था भी की गई है। म्यूजियम को देखते हुए थकान महसूस हो तो आप म्यूजियम परिसर में बने कैफे में आराम कर सकते हैं। कैफे में आराम करना भी एक शानदार अहसास रहेगा। यहां के बाजार से रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए गिफ्ट्स खरीद सकते हैं। इन कैफे और बाजार में पेश किए जा रहे भांति-भांति के उत्पादों में जापान की मूल संस्कृति को जीवित रखने की कोशिश की गई है।

यह भी पढ़ें:-