Home Gujarat Ahmedabad सूरत : सरदार ब्रिज पर टैंकर की चपेट में महिला की मौत

सूरत : सरदार ब्रिज पर टैंकर की चपेट में महिला की मौत

0
सूरत : सरदार ब्रिज पर टैंकर की चपेट में महिला की मौत
one woman killed in tanker hit and run at Sardar bridge in surat
 one woman killed in tanker hit and run at Sardar bridge in surat
one woman killed in tanker hit and run at Sardar bridge in surat

सूरत। सरदार ब्रिज पर बुधवार शाम को एक टैंकर चालक ने दो पहिया वाहन सवार चालीस वर्षीय महिला को चपेट में ले लिया। टैंकर के पिछले पहिए की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सरदार ब्रिज पर दोनों लेन में लंबा जाम लग गया।

जानकारी के अनुसार सिटीलाइट युनियन धारा सोसायटी में घर संख्या 10 डी निवासी डिपल निलेश मेहता (40) बुधवार को इकलौती बेटी फोरम निलेश मेहता का लाइसेंस बनवाने के लिए अडाजन आरटीओ ऑफिस गई थी।

आरटीओ ऑफिस से काम खत्म करने के बाद डिपल और फोरम दोनों जने अलग-अलग दो पहिया वाहन पर घर लौट रहे थे। सरदार ब्रिज से गुजरते समय एक टैंकर चालक उनके साथ में ही चल रहा था।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने आगे निकलने का प्रयास किया और डिपल के वाहन को टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर डिपल गिरी और टैंकर (जीजे १९ टी ९९५०) की चपेट में आ गई। टैंकर का पिछला पहिया डिपल के सिर से गुजर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद सरदार ब्रिज पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने 108 एबुलेंस को घटना की जानकारी दी। अठवागेट ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिज पर पहुंच कर यातायात व्यवस्था को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल भिजवा दिया।

अस्पताल में फोरम ने बताया कि उसके पिता वर्षों पहले उसकी मां को छोड़कर चले गए थे। जब से वह और उसकी मां अकेले ही रह रहे थे। फोरम भगवान महावीर कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पुलिस ने टैंकर चालक और अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।

बेटी की आंखे पथराई

सरदार ब्रिज पर बुधवार को हुए हादसे में जिस महिला की मौत हुई उसकी इकलौती बेटी उसके साथ ही दूसरे वाहन पर सरदार ब्रिज से ही गुजर रही थी। उसने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार ने बहुत कम जगह में आगे निकलने का प्रयास किया जिसमें मोटरसाइकिल चालक उसकी मां के वाहन को टकरा गया।

इसके बाद डिपल घटनास्थल पर गिर गई और टैंकर की चपेट में आने से मौत हो गई। छोटी उम्र में पिता का साथ छूटने के बाद फोरम मां के साथ ही रहती थी। उसकी आंखों के सामने हुई इस दर्दनाक घटना से उसकी आंखे भी पथरा गई। अस्पताल में फोरम के आंख से आंसू की बूंद तक नहीं निकली।