![लियोनार्डो डि कैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आस्कर अवार्ड लियोनार्डो डि कैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का आस्कर अवार्ड](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/02/lipo.jpg)
![Oscar 2016 : Leonardo DiCaprio wins best actor for the revenant](https://www.sabguru.com/wp-content/uploads/2016/02/lipo.jpg)
लॉस एंजिलिस। अमरीका के लॉस एंजेलिस में जारी 88वें अकादमी ऑस्कर पुरस्कार समारोह में एक्टर लियोनार्डो डि कैप्रियो को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है।
‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ फिल्म को ‘बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन और बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार से नवाजा गया है।
लेस्ले वांडरवॉल्ट, एल्का वार्डेगा और डैमियान मार्टिन को फिल्म ‘मैड मैक्स: फ्यूरी रोड’ में ‘बेस्ट हैयर एंड मेकअप स्टाइलिंग’ के लिए ऑस्कर से नवाजा गया।
इस फिल्म में टॉम हार्डी, चार्लीज थेरॉन, निकोलस हॉल्ट, हुग केस बेर्ने, रोसी हुटिंगटोन विटेले मुख्य भूमिकाओं में हैं।