Home Breaking नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में विस्फोट

नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में विस्फोट

0
नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में विस्फोट
oxygen cylinder explosion on board indian navy ship injures 3 soldiers
oxygen cylinder explosion on board indian navy ship injures 3 soldiers
oxygen cylinder explosion on board indian navy ship injures 3 soldiers

मुंबई। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस निरीक्षक में एक ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट के कारण कम से कम तीन नाविकों के घायल होने के समाचार हैं। उनमें से एक को इस हादसे में अपना पैर गंवाना पड़ा है।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने मुंबई में इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि 12 इंच लंबी उस ऑक्सीजन की बोतल में विस्फोट हुआ, जिसका इस्तेमाल डाइवर्स करते हैं।

यह धमाका उस समय हुआ जब सिलेंडर को दोबारा भरा जा रहा था। यह जहाज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से मुंबई आ रहा था। हादसा केरल में तिरुवनंतपुरम के नजदीक विझिन्जम से लगभग 40 सामुद्रिक मील की दूरी पर हुआ है।