Home Blog Page 1024

हैरतअंगेज सिरो को खोलता ‘पिंजौर गार्डन’

ऊंचाई से गिरता, फिर इठलाकर बहता पानी और साथ में फव्वारों के रूप में नृत्य करता जल। पड़ौस में हरी मखमली घास पर बिखरी बूंदों को मोतियों सी दमकाती धूप। क्यारियों में खुशबू बिखेरते दर्जनों किस्म के रंग-बिरंगे फूलों से सराबोर चंडीगढ़ का पिंजौर गार्डन। यह है बगीचे का अतीत से लेकर वर्तमान तक का सुहाना सफर।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: चौका देगा आपको कटरीना कैफ का यह MMS

यह गार्डन हैरतअंगेज और जिज्ञासाओं के नए-नए सिरे खोलता है। महाभारत काल से मुगल काल तक का इतिहास समेटे पिंजौर गार्डन आज आधुनिक काल में भी लोगों का दिल बहला रहा है। इसे ‘यादविंद्र उद्यान’ के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि भूतपूर्व महाराजा पटियाला यादविंद्र सिंह ने इसका जीर्णोद्धार करवाया था। दिल्ली-शिमला राजमार्ग पर चंडीगढ़ से 22 किलोमीटर दूर शिवालिक पर्वतमालाओं से घिरा ‘पिंजौर’ मुगल बादशाहों का पसंदीदा स्थल रहा है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: घोड़े जैसी सेक्स शक्ति पाने का राज़ आइये जाने

इतना ही नहीं, कई धार्मिक व ऐतिहासिक मान्यताएं भी इस स्थल से जुड़ी हुई हैं। इस बगीचे में शीशमहल, रंगमहल और जलमहल जैसे दर्शनीय स्थल भी हैं। रंगमहल स्थापत्य कला का नायाब नमूना है, इसके स्तंभों पर कमाल की नक्काशी हुई है। यहां हर साल जून-जुलाई के महीने में ‘मैंगो फेस्टिवल’ का जायकेदार आयोजन होता है।

जुड़ती हैं इतिहास की कड़ियां

महाभारत काल में इस गार्डन को पंचपुरा के नाम से जाना जाता था। मान्यता है कि पांडवों ने बारह साल के वनवास के बाद अज्ञातवास का तेरहवां वर्ष यहीं शिवालिक पर्वतमालाओं में गुजारा था। महाभारत काल का यही पंचपुरा कालांतर में पंजपुरा बना और फिर अपभ्रंश होकर पिंजौर बन गया। इस तरह पिंजौर के उद्भव की कहानी महाभारत काल से शुरू होती है और फिर इसमें इतिहास की कई कड़ियां जुड़ती चली जाती हैं।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: बॉलीवुड की इन हसीनाओं ने दी हॉलीवुड की हीरोइनों को टक्कर

17वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में जब पिंजौर में मुगलों के कदम पड़े तो उन्होंने इसे एक मनोरम पर्यटन स्थल का रूप दे दिया। पर्यटन मानचित्र पर इसे लाने का श्रेय नवाब फिदई खां को जाता है जो शाहजहां के दत्तक पुत्र थे और औरंगजेब भी उनकी बहुत कद्र करते थे। फिदई खां प्रकृति प्रेमी होने के साथ-साथ अच्छे वास्तुकार भी थे। यहां की नैसर्गिक छटा ने उसके दिमाग में एक सपना बनाया, जिसकी परिणति फिर एक सुंदर उद्यान के रूप में हुई। मुगल शैली का बाग और उद्यान आज भी पिंजौर की शान है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: बॉलीवुड के रोमांटिक गानों की शूटिंग कैसे होती है ? जाने

फिदई खां ने यहां अपनी बेगमों के लिए महलों का निर्माण भी करवाया था। उनकी बेगमें भी इस स्थल की खूबसूरती की दीवानी थीं। सन 1675 में यह क्षेत्र सिरमौर नरेश के कब्जे में चला गया। यहां की खूबसूरती को बरकरार रखने में उनकी कोई रुचि नहीं थी लेकिन उनके पास भी यह स्थल ज्यादा दिनों तक नहीं रहा। महाराजा पटियाला की निगाह भी इस क्षेत्र पर काफी अरसे से थी इसलिए जल्द से जल्द उन्होंने इस क्षेत्र पर हक जमा लिया और पिंजौर पटियाला रियासत का अंग बन गया। महाराजा पटियाला ने यहां की शान-ओ-शौकत बरकरार रखने के लिए कई कदम उठाए।

वर्ष 1966 में एक अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के बाद हरियाणा सरकार ने इस गार्डन को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया और अगले ही वर्ष इसे देश-विदेश के सैलानियों के लिए खोल दिया गया।

बेहतरीन कला का नमूना

पिंजौर गार्डन मुगलों की उत्कृष्ट उद्यान कला का जीता-जागता नमूना है। इस उद्यान में प्रकृति झूमती, गाती और इठलाती दिखाई देती है। उद्यान का खाका चारबाग शैली पर आधारित है जो मुगल उद्यान पद्धति की विशेषता है। अर्धचंद्राकार फाटक से घुसते ही तल में प्रवेश किया जाता है जो देवदार और पाम के विशाल पेड़ों से घिरा है। पिंजौर उद्यान में शीशमहल, रंगमहल और जलमहल जैसे दर्शनीय स्थल हैं।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: लड़की से फ्रेंडशिप करे बस कुछ मिनटो में…

शीशमहल तो अपनी तरह का अनूठा महल है जो उद्यान के शीर्ष पर बना है, इसके भीतरी कक्ष की छत शीशे के टुकड़ों से सुसज्जित है। संभवत: इसीलिए इसका नाम शीशमहल पड़ा है। महल के झरोखे और छत पर बनी भव्य छत देखते ही बनती है। यहां से मुगल शैली में निर्मित लॉन शुरू होता है जिसके बीच से एक सुंदर नहर गुजरती है। अगली मंजिल पर आता है रंगमहल। स्थापत्य कला का नायाब नमूना। इसके स्तभों और मेहराबों पर कमाल की नक्काशी हुई है।

रंगमहल के मंडप की जाली से सामने दिखता है भव्य जलमहल। परीलोक की गाथा सुनाता यह महल किसी आश्चर्य लोक से कम नहीं है। जलमहल के चारों ओर बने फव्वारे महल को शीतल बयारों से सराबोर कर देते हैं।

आम के लिए मशहूर

देश में मुगल काल में बने उद्यानों में फलदार वृक्षों की फारसी शैली अपनाई गई थी। इसलिए भारत के अन्य मुगल बागों की अपेक्षा पिंजौर गार्डन में फलों के बाग अभी भी सुरक्षित हैं और फिदई खां के दौर की दास्तां सुनाते हैं। आम, लीची व जामुन के पेड़ यहां बहुतायत में हैं। आमों की तो यहां इतनी किस्में हैं कि हर वर्ष आम प्रदर्शनी (मैंगो फेस्टिवल) का आयोजन भी किया जाता है।

HOT NEWS UPDATE देखिये 10 बेहतरीन गेम्स जो की हो गए है banned

देशी-विदेशी फूलों की महक भी यहां आगंतुक को मदमस्त कर देती है। बाग के टैरेस के साथ दोनों तरफ आम के बगीचे लगे हैं। यहां हर साल जून-जुलाई के महीने में मैंगो फेस्टिवल का जायकेदार आयोजन होता है जिसमें उत्तर भारत में उगाए जा रहे विभिन्न किस्म के आम पेश किए जाते हैं। मजेदार बात यह है कि पिंजौर गार्डन में ही ‘गदा’ आम (आम की एक किस्म) होता है जिसके एक फल का वजन दो किलो तक हो सकता है।

HOT NEWS UPDATE VIDEO: लिप्स KISS लेते समय कभी ना करें ये गलती, वरना

यहां आम की अन्य किस्मों के अलावा केले, चीकू, आडू, अमरूद, नाशपाती, लोकाट, बीजरहित जामुन, हरा-बादाम व कटहल के काफी पेड़ हैं। यहां आप किसी भी मौसम में जाएं, कोई न कोई फल उपलब्ध रहता है। यहां मुगल गार्डन, जापानी बाग, प्लांट नर्सरी के साथ-साथ मोटेल गोल्डन ओरिएंट रेस्तरां, शॉपिंग आॅर्केड, मिनी चिड़ियाघर, ऊंट की सवारी, व्यू गैलरी, कांफ्रेंस रूम व बैकिंग सुविधा भी उपलब्ध है। यहां आकर सैलानियों को मुगल सांस्कृतिक विरासत का अनूठा अहसास होता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अपने इतिहास के कारण पूरी दुनिया में मशहूर हैं ये फोर्ट

Rajasthan culture kumbhalgad fort
Rajasthan culture kumbhalgad fort

राजस्थान का नाम आते ही यहाँ के राजा महाराजाओं के बारे में जानने का मन करता हैं। राजस्थान में जितने भी किले उनका अलग ही इतिहास हैं। आज हम आपको राजस्थान के राजसमंद जिले में मौजूद कुंभलगढ़ किले के बारे में बताने जा रहे हैं। यह किला मेवाड़ के महाराणा कुम्भा की सूझबूझ व प्रतिभा का अनुपम स्मारक है। इस दुर्ग का निर्माण वास्तु को ध्यान में रखकर किया गया है, इस दुर्ग में प्रवेश द्वार, प्राचीर, जलाशय, संकटकालीन द्वार, महल, मंदिर, आवासीय इमारतें, यज्ञ वेदी, स्तम्भ, छत्रियां आदि बने हुए हैं।

इस किले के चारों ओर एक बडी दीवार बनी हुई है जो चीन की दीवार के बाद दूसरी सबसे बड़ी दीवार है। इस किले को ‘अजेयगढ’ कहा जाता है क्योंकि इस किले पर कोई विजय प्राप्त नहीं कर सका। इस दुर्ग के अंदर एक और गढ़ है जिसे कटारगढ़ के नाम से जाना जाता है।

यह गढ़ सात विशाल द्वारों व सुदृढ़ प्राचीरों से सुरक्षित है। इस गढ़ के शीर्ष भाग में बादल महल है व कुम्भा महल सबसे ऊपर है। जब भी पर्यटक राजसंबंद घूमने के लिए आते हैं तो इस दुर्ग पर जाना नहीं भूलते हैं।

IMPORTANT मोबाइल फ़ोन खरीदने जा रहे है तो यह जरूर पढ़ लें

0

Spice brand launches 8 mobile devices

मोबाइल खरीदने की सोच रहे हैं बहुत अच्छी बात है लेकिन आप मोबाइल खरीदेंगे कैसे सभी की अपनी-अपनी जरूरत होती है सभी का अपना अपना अलग अलग बजट होता है लेकिन जब आप मोबाइल खरीदने की सोचते हैं तो आप इन सब में जल्दबाजी कर जाते हैं कई बार आप ऐसा कोई मोबाइल पसंद कर लेते हैं जिसका आपको विज्ञापन ज्यादा दिखाई देता है

VIDEO: इस ऐक्टर ने क़र दी बाहुबली 2 की इंसल्ट देखें इस वीडियो में

top 5 mobile in india
top 5 mobile in india

या आपके किसी मित्र ने कोई फोन खरीदा हो तो वह फोन आप भी खरीद लेते हैं लेकिन क्या सही है एक अच्छे मोबाइल को कैसे चुने जब भी आप मोबाइल खरीदने जा रहे हैं तो पहले यह देखने कि आपकी जरूरत क्या है और आप का बजट कितना है बजट से भी ज्यादा आपकी जरूरत बड़ी होती है

VIDEO: अकेली लड़की देख घर में घुसकर फाडे उसके कपडे

अगर आपका काम ज्यादा से ज्यादा फोन पर बात करने का है या आप ज्यादा से ज्यादा मार्केटिंग फील्ड के हैं तो आपके लिए कोई एक ऐसा फोन बेहतर होगा जिसका बैटरी बैकअप काफी अच्छा हो

अगर आप मोबाइल केवल अपने एंजॉयमेंट के लिए खरीदना चाह रहे हैं जैसे की गेम खेलना या गाने सुनना यह सेल्फी लेना तो यह अलग प्रकार की जरूरत हो जाती है फिर आपको मोबाइल की बैटरी से ज्यादा अपने मनोरंजन का ध्यान रखना होता है कि आपकी जरूरत क्या है

VIDEO: दिव्या भारती की अंतिम वीडियो

अगर आपका पूरा दृष्टिकोण मनोरंजन पर है तो आप ऐसा मोबाइल फोन पसंद करें जिसमें मनोरंजन संबंधित सुविधाएं आपको ज्यादा मिल सके और तभी आप एक ऐसा है बेहतर मोबाइल खरीद पाएंगे वरना बिना सोचे समझे खरीदने पर आप मोबाइल खरीद लेंगे लेकिन कुछ समय बाद जब आपका खरीदा गया मोबाइल आपकी जरूरत के अनुसार नहीं होगा तो आप उस मोबाइल को नापसंद करने लगेंगे या फिर उसे बेचने की सोचेंगे जिसकी आपको कीमत भी अच्छी नहीं मिल पाएगी आप जब भी मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो बहुत ही सोच समझकर फैसला लें

RELIANCE JIO के नाम पर हो रहा है फर्जीबाड़ा, SCAM IN JIO BY JIO OFFERS

 आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

Priyanka Chopra यानि PC की अदाओं की एक झलक बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर और फिर बाइक की सवारी

0

बाइक की शौकीन बन गई प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra has a passion of bike riding

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बाइक की शौकीन हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म डॉन में बाइक चलाई थी। बाइक सीन शूट करने के बाद से प्रियंका चोपड़ा को बाइक्स काफी अच्छी लगने लगी हैं।

कौनसी एक्ट्रेस है जिसने अपने छोटे लुक्स से सबका दिल जीता

बाइक के लिए उनका पैशन इतना बढ़ गया था कि उन्होंने पिंक कलर की हार्ले डेविडसन खरीदी थी। चर्चा है कि वह अपनी बाइक का कलर चेंज करवा रही हैं। प्रियंका अब गन मैटल कलर करवा रही हैं ताकि बाइक को नया लुक मिल सके।

सोनम कपूर का फैंस से ट्रॉल न करने का आग्रह

बिजी शेडयूल के कारण प्रियंका ज्यादा बाइक नहीं चला पाती। पिछले दिनों जब वे न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा गई तो अपनी बाइक भी साथ ले गई ताकि ज्यादा से ज्यादा राइडिंग का लुत्फ उठा सकें।

रैपर केन्य वेस्ट ने सोशल ​मीडिया को कहा बाय बाय

बाइक पैशन के बारे में प्रियंका का कहना है कि अब मुझे बाइक चलाना बहुत अच्छा लगता है लेकिन काम में बिजी होने से अपना यह शौक कम ही पूरा कर पाती हूं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ये क्या कर बैठे नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, गार्ड से खुलवाए अपने जूते

Congress leader Rameshwar Dudi caught asking security guard to take off his shoes at temple
Congress leader Rameshwar Dudi caught asking security guard to take off his shoes at temple

झालावाड़। राजस्थान में सत्ता वापसी की को​शिशों में जुटी कांग्रेस इन दिनों प्रदेश में ‘किसान न्याय पदयात्रा’ निकाल रही है। इसी पदयात्रा के दौरान गुरुवार को ऐसा वाकया हुआ कि पदयात्रा में शामिल लोग सन्न रह गए।