Home Blog Page 1035

मध्य अमरीका में चक्रवाती तूफान नेट का कहर, 22 की मौत

Tropical Storm Nate blamed for 22 deaths in Central America
Tropical Storm Nate blamed for 22 deaths in Central America

सैन जोस। चक्रवाती तूफान नेट द्वारा उत्तरी और मध्य अमेरिका में बरपाए गए कहर से कोस्टा रिका, निकरागुआ और होंडुरास में 22 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने बताया कि तूफान मेक्सिको और अमरीका की तरफ बढ़ रहा है और यह और भयावह रूप ले सकता है।

वायुसेना का हेलीकॉप्टर चीन सीमा के पास दुर्घनाग्रस्त, 7 की मौत

7 dead as Indian Air Force helicopter crashes in Arunachal, inquiry ordered
7 dead as Indian Air Force helicopter crashes in Arunachal, inquiry ordered

तवांग (अरुणाचल प्रदेश)। भारतीय वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर शुक्रवार सुबह चीन सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के तवांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।

महात्मा गांधी हत्या : सुप्रीमकोर्ट ने जांच पर वकील की राय मांगी

Supreme Court Appoints Amicus Curiae To Assess New Probe Into Mahatma Gandhi’s Assassination

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्या महात्मा गांधी की हत्या के मामले में और जांच की जरूरत है, शुक्रवार को याचिकाकर्ता द्वारा पेश सामग्री की जांच के लिए वरिष्ठ वकील ए. सरन को नियुक्त किया।

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

rss chief
Cars in RSS chief Mohan Bhagwat’s convoy hit each other after a car tyre burst in Mathura’s Surir

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए, जब दिल्ली से वृंदावन जाते समय उनकी गाड़ी एक मामूली हादसे का शिकार हो गई।

इन अभिनेत्रियों की जवानी की तस्वीरें देख कर आपकी भी यादे ताजा हो जाएंगी

0

Bollywood old actress in young look: आज हम दिखाने जा रहे हैं कुछ ऐसे बेहतरीन अभिनेत्रियों की तस्वीरें जो अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्रियां थी जिन्हे आज भी नहीं भुला पाएंगे उनके नाम के चर्चे आज भी पूरे बॉलीवुड जगत में मौजूद है तो चलिए देखते हैं देखते हैं इन अभिनेत्रियों की तस्वीरें|

इन अभिनेत्रियों की जवानी की तस्वीरें देख कर आपकी भी यादे ताजा हो जाएंगी

SHREE DEVI

REKHA

JAYA

JUHI

HEMA

राज की बात

क्या है संजय दत्त-फरहान अख्तर की दोस्ती का राज

are sanjay dutt and farhan akhtar the new best friends in bollywood
are sanjay dutt and farhan akhtar the new best friends in bollywood

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों फरहान अख्तर और संजय दत्त की दोस्ती की चर्चा हो रही है। हाल ही में दोनों में एक लंबी मुलाकात हुई और इसके बाद ये चर्चा शुरू हो गई। अब फरहान की प्रोडक्शन कंपनी के सूत्र बता रहे हैं कि ये मुलाकात एक फिल्म की योजना में बदल सकती है।

सूत्रों के अनुसार फरहान के पास एक कहानी है, जिसकी चर्चा उन्होंने संजय दत्त से की है और संजय को स्टोरी का आइडिया पसंद आया है। वे चाहते हैं कि फरहान इसे खुद डायरेक्ट करें।

शाहरुख खान के साथ डान 2 के बाद फरहान ने किसी फिल्म का निर्देशन नहीं किया है। इन दिनों वे बतौर एक्टर ज्यादा सक्रिय हैं। हाल ही में राक आन 2 के बाद वे निखिल आडवाणी की फिल्म लखनऊ सेंट्ल में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

सूत्र कहते हैं कि फरहान ने संजय से वादा किया है कि अगर वे राजी हुए, तो वे डायरेक्शन में जरुर आएंगे। संजय इन दिनों ताजनगरी आगरा में अपनी वापसी वाली फिल्म भूमि की शूटिंग कर रहे हैं।

सूत्र बताते हैं कि आगरा से मुंबई लौटने के बाद संजय और फरहान की फिर से मुलाकात होगी, तो कहानी को लेकर फिर से चर्चा होगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE