Home Blog Page 1041

IMPORTANT कहीं ट्रिप पर निकल रहे हैं, क्या लगेज हो साथ, क्लीक करें और जानें

What is the need to be together during the journey here

ट्रिप पर जाते समय कौन-सी चीजें अपने पास रखने से आपकी ट्रिप सुखद और आरामदायक बन सकती है। अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ जरूरी सामान अपने साथ ले जाना न भूलें। आइए आपको बताते हैं  क्या साथ लेकर जाना हैं। (HOT NEWS UPDATE शादी में जो हुआ उसे देख रह जायेंगे दंग)

1- इमरजेंसी किट :- सफर पर जाते वक्त आप अपने पास एक छोटे साइज की किट रखें। इसमें सैनिटायजर, पेन किलर, सूई और धागा, परफ्यूम, हैंड वाश जैसी चीजे रखें। जिन्हें ढूढ़ने के लिए आपको बार-बार बैग न खोलना पड़े।

HOT NEWS UPDATE अगर इन 10 जगहों पर है तिल तो नहीं होगी पैसों की कमी

2- लाइट वेट कंबल :- आपको प्लेन और ट्रेन दोनों के सफर में ब्लैंकेट की जरुरत पड़ सकती है। आप इसे बैठने और सोने के तकिए की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

3- सामान ट्रैकर :- अपने सामान की चिंता सबको होती है। घूमते समय आप अपने साथ लगेज लेकर इधर-उधर नहीं जा सकते इसलिए ये आपके लिए एक उपयोगी डिवाइस है। आपको बस इसे चार्ज करके आपने बैग में रखना है। अगर आपका सामान कहीं गुम हो जाता है तो आप इस डिवाइस की मदद से उसे ढूंढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको इसका एप अपने फोन में डाउनलोड करना होता है और यह 15 दिन तक चार्ज रह सकता है।

HOT NEWS UPDATE 16 साल की उम्र में पिता ने यह हरकत करते पकड़ा, सनी लियोन को

4 – फोन बैटरी बैंक :- कैमरा, मैप, सैल्फी लेने के लिए और बहुत सी चीजों के लिए भी फोन का काफी इस्तेमाल किया जाता है। स्मार्टफोन की बैटरी बहुत जल्दी खत्म होती है। ऐसे में आपको जरूरत है फोन चार्ज करने के लिए बैटरी बैकअप की। जिसे आप जहां चाहे इस्तेमाल कर सकते हैं।

5- लाउंड्री बैग और नोट बुक :- आप अपने यूज किए हुए गंदे और साफ कपड़े, अंडर गारमेंट्स और जूते-चप्पल को अलग रखने के लिए इस बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैकिंग करते समय अपने बैग में एक नोटबुक या डायरी रखना ना भूलें। इससे आप किसी जगह या चीज की खासियत के बारे में लिख सकते हैं या कोई फोन नंबर भी नोट कर सकते हैं।

HOT NEWS UPDATE सिर्फ 2 मिनट में आपकी सोच बदल देगा यह वीडियो

6- दवाईया :- आप अपनी दवाई साथ लेना ना भूले, सफर में ये होना जरुरी हैं, हो सकता आप को गर्मी या सर्दी कोई भी मौसम में कुछ हो जाए तो आप बिना परेशान हुवे दावा ले सकते हैं ।

7- मैग्जीन और बुक :- आप अपने साथ जो आप को पसंद हो मैग्जीन या बुक वो साथ ले जाए हो सकता हैं आप की ट्रैन या बस गाड़ी,फ़्लाईट , में ज्यादा टाइम लगे तो ये पढ़ें सकते ताकि आप बोर ना हों ।

 आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष भ्रष्टाचार के आरोप में अरेस्ट

Brazilian Olympic Committee President  carlos nuzman Arrested on rio 2016 corruption charges
Brazilian Olympic Committee President carlos nuzman Arrested on rio 2016 corruption charges

रियो डी जनेरियो। ब्राजील ओलम्पिक समिति के अध्यक्ष कार्लोस अर्थर नुजमान को गुरुवार को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि उन पर 2016-ओलम्पिक में रियो डी जनेरियो को मेजबान शहर के तौर पर चुने जाने के लिए वोट खरीदने का आरोप है।

14 वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन आबूरोड में, होगा रचनाकारों का सम्मान

journalist and poets to be honoured in aburoad

आबूरोड। 14 वां अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का मुख्य सत्र आबूरोड में आगामी 9 अक्टूबर को होगा । सृजनगाथा डॉट कॉम द्वारा ब्रह्माकुमारी के शांतिवन में संयुक्त रूप से आयोजित संगोष्ठी के अंतर्गत देश भर के बुद्धिजीवी, संपादक, पत्रकार और साहित्यकार ‘साहित्य और विरासत’ विषय पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में अपनी बात रखेंगे । सम्मेलन का अनौपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के प्रमुख बीके मृत्युंजय करेंगे वहीं अध्यक्षता हिंदी के जाने-माने आलोचक डॉ. खगेन्द्र ठाकुर (पटना) करेंगे।

लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए आयोग तैयार : रावत

election commission ready to hold simultaneous Lok Sabha and assembly polls after sept 2018
election commission ready to hold simultaneous Lok Sabha and assembly polls after sept 2018

भोपाल। चुनाव आयुक्त ओपी़ रावत ने कहा है कि देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एक साथ कराने के लिए निर्वाचन आयोग अगले वर्ष सितम्बर तक तैयारी पूरी कर लेगा, लेकिन एक साथ चुनाव कराने पर फैसला सरकार को लेना है।

युवाओं को रोजगार देने में प्रधानमंत्री नाकाम : राहुल गांधी

लखनऊ/अमेठी। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अमेठी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को कहा कि इस समय देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती कृषि और रोजगार के क्षेत्र में है। इन दोनों ही मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाकाम साबित हुए हैं।