online hindi news website, online hindi news paper, top hindi news media website, bollywood hindi news, political hindi news, sports news, crime patrol
Simona Halep beats Maria Sharapova in beijing tennis
बीजिंग। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिमोना हालेप ने अपने करियर में पहली बार रूस की स्टार खिलाड़ी और पूर्व नंबर-एक महिला खिलाड़ी मारिया शारापोवा को मात दी। हालेप ने बुधवार को चीन ओपन में शारापोवा को 6-2, 6-2 से मात देते हुए महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।
Mother-daughter killed, father injured as speeding truck rams bike in Lucknow
लखनऊ। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर जहां मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से पिता को अस्पताल पहुंचाया है।
BJP MP RP Sarma accuses Assam irrigation minister Ranjit Dutta of corruption
गुवाहाटी। असम के सिंचाई मंत्री रंजीत दत्ता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद आरपी सरमा के बीच बुधवार को जुबानी जंग ने पार्टी को असहज स्थिति में डाल दिया। राज्य में तेजपुर से लोकसभा सांसद सरमा ने दत्ता पर अपने विभाग के काम के आंवटन के एवज में ठेकेदारों से रिश्वत लेने का आरोप लगाया है।
Roman Polanski accused of rape by former German actress when she was a teen
गस्ताद। जर्मन अभिनेत्री रीनेट लैंगर ने फिल्म निर्देशक रोमन पोलंस्की पर 15 वर्ष की आयु में उनके घर में उनके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह घटना फरवरी 1972 की है। लैंगर चौथी ऐसी महिला हैं जिन्होंने पोलंस्की पर उनके साथ किशोरावस्था में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
Take a look at world’s first crypto communicator, blockchain secured phone
नई दिल्ली। एंबेडेड डाउनलोड्स ने भारत के वीवीडीएन टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर दुनिया के पहले क्रिप्टो कम्यूनिकेटर और ब्लॉकचैन स्मार्टफोन ‘बिटवॉल्ट’ को लॉन्च करने की घोषणा की है। सुरक्षा इस फोन की सबसे खास विशेषता है, यही वजह है कि वॉयस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, मैसेजिंग और दस्तावेजों को साझा करने जैसे सभी महत्वपूर्ण कार्यो को निजी ब्लॉकचैन के साथ सुरक्षित किया जा सकता है।