Home Blog Page 1074

ईमानदार युवाओं को राजनीति में जाना चाहिए : अन्ना हजारे

Honest youth should join politics : Anna Hazare
Honest youth should join politics : Anna Hazare

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने यहां मंगलवार को कहा कि देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए ईमानदार और सिद्धांतवादी युवाओं को राजनीति से जुड़ने की जरूरत है। अन्ना ने कहा कि देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं को राजनीति में जाना चाहिए, लेकिन उन्हें सिद्धांतों पर आधारित जीवन जीना चाहिए और आचरण व सोच में ईमानदारी होनी चाहिए।

मध्यप्रदेश : भिंड में थानेदार से पिटे पुलिस जवान ने की सुसाइड

Forced to dig pits at Gandhi Jayanti program, police head constable commits suicide at his quarter in bhind
Forced to dig pits at Gandhi Jayanti program, police head constable commits suicide at his quarter in bhind

भिंड। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में गांधी जयंती के मौके पर फावड़े से सफाई करने से इनकार करने पर एक थाना प्रभारी ने पुलिस जवान की डंडों से पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस अधीक्षक की डांट भी पड़ी, जिससे दुखी होकर उसने कीटनाशक खा लिया। सोमवार की देर रात उसकी मौत हो गई। प्रताड़ना का शिकार हुए पुलिस जवान के परिजनों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया, वहीं थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

DANGER क्या आपको भी लगती हैं बार बार भूख तो..सावधान!

Do you also feel hungry again and again ..

अगर आप स्वस्थ हैं तो आपको तय समय पर ही भूख लगेगी और अगर आपको बार बार भूख लगती हैं तो इसके पीछे कोई ना कोई कारण होगा। लेकिन इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए। ये गंभीर बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं वैज्ञानिकों ने इस इसे हाइपरफेजिया का नाम दिया है। आइए जानते हैं, बार-बार भूख लगने के क्या कारण हो सकते हैं।

ब्रेकफास्ट करने से पहले दे इन बातो का ध्यान!

– मेंटल हेल्थ डिसॉर्डर जैसे कि बायपोलर डिसॉर्डर और दिमाग में कुछ केमिकल में असंतुलन के कारण खाना खाने की इच्छा बढ़ जाती हैं बायपोलर डिसॉर्डर में मूड स्विंग्स और एनर्जी लेवल से जुड़ी समस्याएं आती हैं।

– कई लोगों को तनाव में बहुत अधिक भूख लगती है। जब मस्तिष्क पर दबाव पड़ता है तो कॉर्टिकोट्रोपिन-रिलीज हार्मोन और अड्रेनालाइन का निर्माण होता है जो भूख बढ़ा देता है।

ऑफिस में बैठे-बैठे अगर बढ गई है पेट की चर्बी तो…

– अगर पेट में कीड़े हो तो भी आपको भूख अधिक लगती हैं ये कीड़े शरीर के अंदर लंबे समय तक रह सकते हैं जिसका हमें पता तक नहीं चल पाता। ये अपने अंदर से जरूरी पोषक तत्व ले लेते हैं और आपका फैट बढऩे लगता है। जिस वजह से अधिक भूख लगती है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

सरकार ने पेट्रोल, डीजल पर उत्पाद शुल्क 2 रुपए घटाया

Government cuts basic excise duty on petrol and diesel by Rs 2 per litre
Government cuts basic excise duty on petrol and diesel by Rs 2 per litre

नई दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को परिवहन ईंधन पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो रुपए प्रति लीटर घटा दिया। वित्त मंत्रालय ने एक बयान जारी कर बताया कि भारत सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर मूल उत्पाद शुल्क में दो रुपए प्रति लीटर कमी करने का फैसला किया है, जो चार अक्टूबर यानी बुधवार से लागू होगा।

पूरा कांग्रेस नेतृत्व ‘जमानत पर’ : पीएम मोदी

Entire Congress Leadership Out On Bail: PM Modi Launches Himachal Bid
Entire Congress Leadership Out On Bail: PM Modi Launches Himachal Bid

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में अघोषित रूप से विधानसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष <राहुल> गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी को भ्रष्टाचार के आरोप में जमानत पर बाहर बताया और वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल को भ्रष्टाचार के आरोप में ‘जमानत पर बाहर सरकार’ कहा।