Home Blog Page 1084

OMG क्या आप भी हटा देते है अंडे का पीला हिस्सा तो ये जरूर पढ़े

0

egg will benefit for health, skin and hair

इन दिनों अंड़े का सेवन लोग सामान्‍य आहार की तरह करते हैं। कई देशों में इसे शाकाहारी ही माना जाता है। सभी को ज्ञात है कि अंडा कई पौष्टिक गुणों से भरपूर होता है और शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। कुछ लोगों को इसके अंदर निकलने वाले पीले हिस्‍से को न खाने की आदत होती है जो कि सही नहीं है। अंडे का आधे से अधिक पोषण इसी हिस्‍से में होता है। ये किसी सुपरफूड से कम नहीं है।

HOT NEWS UPDATE सलमान खान की आने वाली है 7 फिल्में जो मचा देगी धूम..

कई लोग इस हिस्‍से को शरीर में कोलेस्‍ट्रॉल बढ़ने के डर की वजह से नहीं खाते हैं, बल्कि इस हिस्‍से के सेवन से बिल्‍कुल भी कोलेस्‍ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

HOT NEWS UPDATE दिव्या भारती की अंतिम वीडियो

इसे आप कुछ इस तरह एक उदाहरण से समझिए, हर एक अंडे में लगभग 186 मिग्रा कोलेस्‍ट्रॉल होता है लेकिन ये रक्‍त कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को बढ़ाता नहीं है। परन्‍तु यदि कोई मधुमेह से ग्रसित है तो उसे डॉक्‍टर से पूछकर ही इस हिस्‍से का सेवन करना चाहिए।

HOT NEWS UPDATE ऐश्वर्या राय बच्चन ने माँगा तलाक आखिर क्यों देखिये

कोलेस्ट्रॉल, कुछ खाद्य पदार्थों में मिला हुआ मोमी पदार्थ है और यह हमारे शरीर में जिगर द्वारा भी निर्मित होता है। यह को‍शिका के कार्यान्‍वयन में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है और विटामिन डी का भी उत्‍पादन करता है।

कान को रखे साफ़ इन आसान नुस्खों से

पाचन के लिए पित्‍त का निर्माण भी इसके द्वारा ही होता है। कोलेस्ट्रॉल की दो श्रेणियां, कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) और उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) होती हैं।

यह बुरे प्रकार के कोलेस्ट्रॉल है जो धमनियों की आंतरिक दीवारों पर जमते हैं और इससे दिल की बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का निचला स्तर, कार्डियक रोगों के जोखिम कम कर देता है।

गर्मियों में हर बीमारी को दूर करेगा बेल का जूस

दूसरी तरफ, एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, एक अच्छा कोलेस्ट्रॉल है जो आपके खून से “खराब” कोलेस्ट्रॉल को हटाकर शरीर को हृदय रोगों से बचाता है और इसे धमनियों में जमने से दूर रखता है। इसलिए, अधिक एचडीएल कोलेस्ट्रॉल बेहतर होता है।

HOT NEWS UPDATE इस ऐक्टर ने क़र दी बाहुबली 2 की इंसल्ट देखें इस वीडियो में..

मानव शरीर की प्रणाली, शरीर में होने वाले परिवर्तनों को आसानी से संतुलित कर देती है। इसी तरह वह कोलेस्‍ट्रॉल को भी संतुलित बनाए रखती है। ऐसे में आप अंडे का सेवन आसानी से शरीर में अच्‍छे कोलेस्‍ट्रॉल को बनाए रख सकते हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News

WOW NEWS सुबह उठते ही 30 मिनट के अंदर पिएं पानी, होंगे ये फायदे

0
reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up

जैसे ही आप उठते हैं वैसे ही एक गिलास पानी पीयें क्योंकि इससे स्वास्थ्य को बहुत लाभ होते हैं। अधिक पानी पीकर स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। अपने दिन की शुरुआत शरीर को हाइड्रेट करने से करें, और यह आपके लिए बहुत अच्छा है।

reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up

जब हम सुबह उठते हैं तो हम अन्दर से पूरी तरह सूख चुके होते हैं। जब हम सोते हैं तो भी हमारा शरीर काम करता रहता है। जब हम जगे हुए होते हैं तब हम खुद को हाइड्रेट करना नहीं भूलते परन्तु जब हम सोते हैं तो ऐसा नहीं होता। खाली पेट पानी पीने से शरीर की सफाई होती है। इससे शरीर रिचार्ज होता है तथा शरीर की अन्य सभी प्रक्रियाएं उत्साह के साथ शुरू होती हैं। इस लेख में हमने बताया है कि सुबह पानी पीना स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार लाभदायक है।

reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
  • सुबह एक बड़ा गिलास पानी पीने से आपकी पाचन प्रक्रिया 1.5 घंटे तक 24% तक बढ़ जाती है।
  • किडनी खून में एकत्र होने वाले ज़हर को बाहर निकालने का काम करती है और वे खून से सारी अशुद्धियों को दूर करती हैं। अत: इस काम के लिए उन्हें अधिक मात्रा में तरल पदार्थ की आवश्यकता होती है।
  • प्यास को कभी कभी गलती से भूख समझ लिया जाता है। अत: केवल एक गिलास पानी से ही आप संतुष्ट हो सकते हैं और आपका पेट भर जाता है। इससे आपको पता चल जाएगा कि जागने के 60 सेकंड्स के अन्दर आपको पानी क्यों पीना चाहिए।

    reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
    reasons-why-you-must-drink-a-glass-of-water-60-seconds-after-you-wake-up
  • स्वयं को हाइड्रेटेड रखने से आपकी लसिका का ढांचा अच्छा बना रहता है। यह आपको बीमारियों से लड़ने में सहायता करता है।
  • यदि आपका शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो आपकी त्वचा नर्म, कोमल और साफ़ रहती है। सुबह जल्दी पानी पीने का यह सबसे अच्छा फायदा है।
  • पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से मलाशय अवशिष्ट पदार्थों से पानी सोख लेता है। इसके कारण बाधा आती है। यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पीयेंगे तो आपका मलाशय अच्छी तरह काम करेगा।
  • यह भी पढ़े:-
  • Health Tips: गर्मियों में स्वास्थ के लिए लाभकारी रहेगा इनका सेवन
  • कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन जाने अपने राशिफल से…
  • बॉलीवुड पार्टी में मस्ती करते देखे गए रणवीर और प्रियंका

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अब समय आ गया है संतुलित वजन सेहत की तरफ पहला बढ़ने का

0
Add green vegetables to your baskets
Add green vegetables to your baskets

संतुलित और सेहतमंद जीवनशैली हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़, ओबेसिटी, कैंसर, ओस्टियोपोरोसिस, हार्ट अटैक, मेटाबॉलिक सिंड्रोम, फैटी लीवर और पॉलीसाइस्टिक ओवेरियन डिसीज जैसी जीवनशैली की बीमारियों को रोकने और ठीक करने में अहम भूमिका निभाता है। संतुलित वजन सेहत की तरफ पहला कदम है। झटपट खाने, तनावपूर्ण माहौल की वजह से लोग आरामदायक खाने, पूरा दिन अंदर काम, जीरो साइज ने संतुलित वजन और सम्पूर्ण आहार को बिगाड़ दिया है।

लोग यह नहीं समझते कि हमें अपने वजन के हिसाब से 30 गुना ज्यादा कैलरीज लेनी होती है, सभी पौष्टिक तत्व लेना जरूरी है।

इस बारे में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के मानद महासचिव डॉ केके अग्रवाल ने कहा कि 6 ग्राम से कम सोडियम लेना चाहिए। ट्रांस फैट, जो कि वनस्पति घी में होता है दिल के लिए हानिकारक होता है और अच्छा कैलोस्ट्राल कम करके बुरे को बढ़ाता है।

दिल के रोगियों को इससे बचना चाहिए। सफेद ब्रैड, आटा, चावल और चीनी इत्यादि बहुत कम सेवन करने चाहिए।

सम्पूर्ण अनाज, ग्रीन सीरियल्स और ओट मील खाना चाहिए। पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड ने नई ईटवैल गाइड जारी की है जिसमें ज्यादा फल, सब्जियां और स्टार्च कार्बोहाइट्रेड और कम चीनी वाले पकवान शामिल हैं।

यह गाइड साइंटिफिक एडवाइजरी कमेटी ऑन न्यूट्रीशियन की 2015 की कार्बोहाइट्रेड एंड हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार पुरानी ईटवैल प्लेट की जगह ले रही है। नई ईटवैल प्लेट में ज्यादा फल, सब्जियां और स्टार्च, कार्बोहाइट्रेड और कम चीनी वाले पकवान और होलग्रेन शामिल हैं।

मीठे पेय पदार्थ, उच्च फैट, नमक और चीनी वाले पकवान हटा दिए गए हैं और कहा गया है कि यह सेहतमंद और संतुलित आहार का जरूरी हिस्सा नहीं है। बालिग महिलाओं को 6 ग्राम नमक और 20 ग्राम सेचुरेटेड फैट और पुरुषों के लिए 30 ग्राम चीनी प्रतिदिन काफी है।

चीनी और मीठे पेय और कनफैक्शनरी कम से कम सेवन करें। बालिगों को प्रतिदिन छह से आठ ग्लास पानी, कम फैट वाला दूध और बिना चीनी की चाय व कॉफी लेनी चाहिए।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

OMG जंगल में घूमने जा रहे है तो पहले यह जानले फिर ही जाएं

भारत के वन्य प्राणी जीवन में बहुत विविधता पाई जाती है। यही वजह है कि हर इलाके का अपनी खासियत के अनुसार ही नेशनल पार्क भी है। जहां उस मौसम और स्वभाव में रहने वाले जानवरों का संरक्षण किया जाता है। इसलिए हर नेशनल पार्क कि उनकी खूबी के अनुसार उनकी पूरी जानकारी रखना भी जरूरी है। जैसे कि कैसे कपड़े पहन कर जाएं, मौसम के हिसाब से नेशनल पार्क में कौनसे जानवर मिल सकते है साथ ही उन जानवरों के साथ कैसा व्यवहार किया जाएं। हमारे देश के जंगल घने होने से कई बार जानवरों को देख पाना कठिन होता है, परंतु उनकी आदतों और क्रियाओं के ज्ञान से उन्हें जल्दी देखा जा सकता है। प्राय: सभी जंगलों में हाथी या जीप में बैठकर घूमा जाता है। पक्षी विहारों में साइकिलों व रिक्शा पर ही जाया जाता है।

भयानक जानवरों को देखने के लिए जनवरी से मई तक का समय उचित है। इन दिनों ऊंची घास खत्म हो जाती है और नई उगने लगती है, जिसे खाने के लिए शाकाहारी जंतु आते हैं। बाघ, तेंदुआ व अन्य मांसाहारी जंतु तभी शिकार पर निकलते हैं। पानी की खोज में तालाबों या नदियों के पास जुटते हैं। गर्मी में बाघ खुले में नहीं आना चाहते। सुबह-शाम उन्हें देखने के मौके अधिक होते हैं।

राष्ट्रीय उद्यानों में रात को भ्रमण की अनुमति नहीं है। रात को जानवरों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में मनुष्य का दखल देना ठीक नहीं रहता। सर्दियों में घने कोहरे के कारण शाम के समय जानवर नहीं दिखते, अत: दोपहर की सफारी ठीक रहती है। खाने-पीने के समय बंदर शोर मचाते और उछलते-कूदते हैं। ऐसे में उन्हें आसानी से देखा जा सकता है। खुर वाले जानवर खुले मैदानों में और नदी के किनारे अधिक पाए जाते हैं। नमकीन स्वाद मिलने वाली जगहों पर जानवर प्राय: जाते हैं। यह स्वाद खास तरह की मिट्टी, चट्टान या पेड़ में मिलता है।

कपड़े हो सिम्पल

जंगल में जाते समय कपड़ों का खाकी रंग सबसे उपयुक्त होता है। भड़कीले रंगों वाले कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि तेज धूप में भड़किले रंगो से गर्मी तेज लगती है और जानवर भी भड़क सकते है। साथ हमेशा ध्यान रखें​ कि जूते ऐसे हों जो आवाज न करें, क्योंकि जंगल का रिवाज ही ऐसा है कि वहां शांति में ही आप अच्छी सहर कर सकते है।

दूरबीन व कैमरा साथ रखें

वाइल्ड लाइफ सफारी के समय एक अच्छी दूरबीन जरूर रखें। ताकि पशु-पक्षियों को दूर से भी देखा जा सके। फोटोग्राफी के शौकीनों को कैमरा व फिल्में और बैट्री बैकअप बिलकुल भी नहीं भूलनी चाहिए। नेशनल पार्क के समीप नई फिल्में बहुत ऊंचे दामों पर मिलती हैं। इससे आप इन खास यादों को सहजने का अच्छा खासा मौका गांवा सकते है।

जरूरी है सावधानी

जानवरों में सूंघने की विलक्षण शक्ति होती है। अत: उनके विपरीत चलने वाली हवा का ध्यान रखना चाहिए और मौजूदगी का आभास नहीं होने देना चाहिए। प्राय: जानवर हमें पहले देख लेता है और गायब हो जाता है। जानवर जब बच्चों के साथ हो तो कभी उसके समीप नहीं जाना चाहिए। हिरण की एक नस्ल बार्किग डीयर है। इसे बाघ की मौजूदगी का आभास जल्दी होता है और यह ऊंची आवाज लगा कर सभी जानवरों को इसका एहसास करा देता है।

चिडि़यों का अत्यधिक कलरव और बंदरों की बहुत कूद-फांद भी बाघ की उपस्थिति का लक्षण है। पंजों के निशान से भी जानवरों के ठिकानों की टोह ली जा सकती है। लगभग सभी नेशनल पार्क में मौनसून के मौसम में या यूं कहा जाए कि जून से अक्टूबर तक बंद रहते हैं। कई जानवरों की वंश वृद्धि का समय भी इन्हीं महीनों में होता है।

यह भी पढ़ें :-

नीले गगन के तले, ‘हेकन ओपन एयर म्यूजियम’

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

TOP स्मार्ट गैजेट्स फॉर सेफ ट्रेवल

अपनी खुद की कार में सैर सपाटे का मजा तो कुछ ओर ही है, जहां चाहों रुको, आराम किया चाय पी और फिर निकल पड़े। जबकि ऐसे सैर सपाटे में भी बहुत सी चीजों को ध्यान में रखकर चलना चाहिए। क्योंकि घर से दूर बहुत सी चीजें वक्त पर मिल जाए यह हर बार पोसिबल नही होता है। ऐसे में जब भी घर से निकले तो गाड़ी को पूरा चैक करें और जरुरत पड़ने वाली हर चीज की लिस्ट बनाकर ही निकले। वैसे तो आज की टैक्नोलॉजी वाले दौर में सफर के दौरान किन चीजों की जरूरत पड़ती है और कौन सी चीजें एक साधारण कार में आमतौर पर नहीं होतीं इसे ध्यान में रखते हुए कुछ बेहतरीन डिवाइस बनाए गए हैं। यह सफर को आसान कर देते हैं कई ऐसे फंक्शन कार में जोड़ देते हैं जो फिलहाल केवल महंगी कारों में ही मौजूद हैं। यह छोटे-छोटे डिवाइस बड़े काम करते हैं। इनकी बदौलत सफर न केवल सुरक्षित होता है बल्कि झंझट भी कुछ कम हो जाते हैं। आप इनकी बदौलत कार को एडवांस फीचर युक्त बना सकते हैं।

सीट बेल्ट कटर

जैसा इसका नाम है वैसा इसका काम भी है, यह किसी एक्सीडेंट के बाद फंसी हुई सीट बेल्ट को काटने या लॉक हो गए दरवाजों का शीशा तोड़ने के काम आता है। इसे आप की चेन में भी जोड़ सकते हैं। सीट बेल्ट कटर दो तरह का होता है एक में केवल सीट बेल्ट काटने की सुविधा होती है और दूसरे में छोटा हथौड़ा भी होता है जिससे कार का शीशा तोड़ा जा सकता है।

डैश कैम

डैशकैम न केवल एक यादगार सफर को शूट करने की सहूलियत देता है बल्कि एक्सीडेंट हो जाने की दशा में यह काफी मदद करता है। ऐसा नहीं है कि यह आपको किसी एक्सीडेंड से बचा लेगा मगर एक्सीडेंट की कंडीशन में इसकी मदद से यह तो साबित हो सकता है कि गलती किसने की थी। आजकल ऐसे डैशकैम आ गए हैं जो कार स्टार्ट होते ही स्टार्ट हो जाते हैं और कार के ऑफ होते ही ऑफ हो जाते हैं।

स्मार्टफोन माउंट

अगर आपके पास स्मार्टफोन माउंट है तो नेविगेशन काफी सहूलियत भरा हो सकता है। अगर कार में नैविगेटर नहीं है तो आप स्मार्टफोन को नैविगेटर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। हां उसके लिए जरूरी है कि आपके पास स्मार्टफोन माउंट हो, इसकी बदौलत आप स्मार्टफोन को अपने सामने रखकर नैविगेशन देख सकते हैं।

जंप स्टार्ट किट

जब जरूरत पड़ती तो कोई नहीं रुकता, खासतौर पर रात के वक्त। अगर कार बैट्री प्रॉबलम या किसी और वजह से अचानक बंद हो गई तो कितनी देर तक लोगों को मदद के लिए हाथ देते रहेंगे। जंप स्टार्ट किट दरअसल एक बैट्री की तरह होती है जो आपको झटके से कार स्टार्ट करने में मदद देती है।

ब्लूटूथ रिसीवर प्लग

अगर कार में फोन को ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट करने की सुविधा नहीं होगी तो आप क्या करेंगे। गाड़ी साइड में लगाकर ही कोई काम कर पाएंगे या म्यूजिक सुन पाएंगे। इसके लिए आप ब्लूटूथ रिसीवर प्लग खरीद सकते हैं, इसकी मदद से आप म्यूजिक प्ले कर सकते हैं और अपनी कार के स्पीकर पर बात भी कर सकते हैं।

यूएसबी चार्जर

सफर के दौरान स्मार्टफोन की बैटरी बैठ जाए तो उससे बुरा और कुछ नहीं हो सकता. अगर आपकी कार में यूएसबी पोर्ट नहीं है और अगर आपको एक ज्यादा पोर्ट की जरूरत पड़ गई तो क्या करेंगे। इसलिए बेहतर यही होगा कि आप यूएसबी चार्जर खरीद लें और ऐसा खरीदें जिसमें कम से कम दो चार्जर हों।

स्मार्ट कार अडैप्टर

यह एक छोटा सा अडैप्टर होता है और आपकी कार की मैमोरी की तरह काम करता है। इसमें आपके वाहन से जुड़ी हर तरह की डिटेल होती है। यह डिवाइस ब्लूटूथ के जरिए आपके फोन से भी जुड़ता है। इंजन की प्रॉब्लम बताता है, यह याद रखता है कि आपने कार कहां पार्क की, आपके ट्रिप की हिस्ट्री याद रखता है और एक्सीडेंट या किसी और तरह की इमरजेंसी में मदद के लिए कॉल भी कर सकता है।

जीपीएस ट्रैकर

आपके मोबाइल से अटैच जीपीएस ट्रैकर हमेशा कार की लोकेशन बताता रहेगा। इसके कई फायदे हैं, चोरी होने की दशा में कार को ट्रेस करना बहुत आसान हो जाता है और अगर आपने किसी और को या बच्चों को कार दी है तो उनकी लोकेशन पर आप नजर रख सकते हैं।

रडार डिटेक्टर

वैसे तो आपको ओवर स्पीड में नहीं चलना चाहिए मगर दिल है कि मानता नहीं, विदेशों में यह डिवाइस पॉपुलर है। लोग चालान से बचने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, यह रेंज में आने से पहले ही बता देता है कि आगे स्पीड ट्रैक हो रही है।

ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट

नई कारों में यह एक बेहतरीन फीचर है, आपके साइड मिरर में एक लाइट लगी होती है जो उस वक्त फ्लैश करती है जब कोई आपके ब्लाइंड स्पॉट में आता है। हालांकि अगर आपके पास पुरानी कार है तो आप यही फंक्शन आप साइड मिरर में एड कर सकते हैं। साइड मिरर में ही ब्लाइंड स्पॉट मिरर भी आसानी से एड हो जाता है।

यह भी पढ़ें :-