Home Blog Page 1085

लाइफ में कुछ नया भी जरुरी है, कॉफी संग किताबें ‘बुक कैफे’

कैफे का नाम सुनकर, एकाएक गर्म कॉफी और कुछ गर्मा गरम नाश्ते की तस्वीर उभरती है। जहां दोस्तों और परिवार वालों के साथ कुछ वक्त बिताए जा सकता है। लेकिन हर दिन कुछ नया करने की चाह में इन दिनों जगहों पर ‘बुक कैफे’ खोले जा रहें है, जहां आने वाल ग्राहक न सिर्फ पसंद की कॉफी और नश्ते का आनंद ले सकते है, बल्कि इनके साथ पंसदीदा किताबों का भी लुत्फ उठा सकते है। असल में कहां जाए तो यह बुक कैफे, कैफे और लाइब्रेरी का अनोखा संगम है। इन सभी बुक कैफेज़ में क्रिएटिव सेटिंग, बेहतरीन ऐंबियंस और स्वादिष्ट खाने का लुत्फ उठाते हुए किताबे पढ सकते हैं। इन दिनों देशभर में बुक कैफेज़ का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

1. चा-बार ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर

देशभर के कई शहरों में मौजूद है ‘चा बार’ जहां चाय की चुस्की के साथ बेहतरीन किताबों का लुत्फ उठा सकते हैं। इस बुक कैफे में बुक रीडिंग सेशन, बुक लॉन्च और बुक साइनिंग जैसे कई इवेंट भी होते हैं।

2. कैफे वॉन्डरलस्ट

कैफे वॉन्डरलस्ट एक ट्रैवल कैफे है जहां ढेरों ट्रैवल बुक्स और मैग्जीन्स मौजूद हैं। यहां आकर आप अपनी अगली ट्रिप प्लैन कर सकते हैं। साथ ही आप यहां स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाते हुए ट्रैवल अडवाइजर से बात भी कर सकते हैं।

3. कॉफी कप

इस बुक कैफे में कॉफी टेबल बुक्स की लाइब्रेरी होने के साथ ही आप यहां से किताबें खरीद भी सकते हैं।

4. कैफे स्टोरी

इस कैफे का सेकंड फ्लोर पूरी तरह से किताबों से भरा पड़ा है लिहाजा अगर आप किताबी कीड़ें हैं तो यह जगह आपके लिए ही है। साथ ही इस कैफे में इटैलियन और कॉन्टिनेंटल खाने के साथ फ्री wifi भी मिलता है।

5. पगडंडी

जैसा की नाम से पता चल रहा है इस कैफे में ऐसे लोगों को प्रमोट किया जाता है जिन्हें कम लोग जानते हैं। इस कैफे में नए और कम मशहूर लेखकों और पब्लिशर्स की किताबों को जगह दी जाती है। साथ में चाय और नाश्ता तो है ही।

6. लिटराटी

अगर आप गोवा में बीच और चर्च देखकर थक चुके हैं और कुछ अलग देखना चाहते हैं तो आप इस कैफे में अपना टाइम बिता सकते हैं। इस बुक कैफे में नई और पुरानी हर तरह की किताबों के साथ अच्छा खाना भी मिलता है।

7. कैफे बुकवर्म

लखनऊ में यह कैफे महज 4 साल पहले 2013 में शुरू हुआ है। इस कैफे की खासियत यह है कि आप यहां एक अच्छे ऐंबियंस में बैठकर फ्री में किताबें पढ़ सकते हैं।

OMG… रेड ड्रेस में श्रुति हसन ने करा रैंप वॉक, लग रही हैं बेहद खुबसूरत

जानिए स्वादिस्ट वाइट पास्ता बनाने की आसान विधि

सावधान: कमजोर दिल वाले ये दर्दनाक वीडियो न देखें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

RASHIFAL 03 OCTOBER 2017 आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है

Tuesday horoscopes and auspicious coincidence

मंगलवार, 03 OCT 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-RASHI SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहात हो सकती हैं । घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें।

वृष राशि :- VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

मिथुन राशि :-mithun sabguru.com आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। भाईबहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है।

कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

सिंह राशि :- horoscope sabguru.com आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप की कार्यपद्धति कॉन्फिडेंस से भरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रह सकती है। वाणी में उग्रता अधिक रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। दैनिक खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.com आज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

तुला राशि :- tula rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है। मनोबल में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि :- vrikshika rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ होगा।

धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.com आज का दिन आपके लिए आनंदमय रह सकता है। धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है।

मकर राशि :-makar rashi sabguru.com आज का दिन आपके लिए रोगकारक रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है।

कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.com आज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। साधारण-सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वादविवाद से बचें अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं।

मीन राशि :- meen rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें।

यह भी पढ़े:-

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राहुल गांधी इटली के चश्मे से गुजरात में विकास नहीं देख सकते : अमित शाह

Rahul Gandhi needs to remove italian glasses to see development : Amit Shah
Rahul Gandhi needs to remove italian glasses to see development : Amit Shah

पोरबंदर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘इटली के चश्मे’ से गुजरात में विकास नहीं देख सकते हैं।

WOW आकर्षित करता, ‘विलेज टूरिज्म’, बढ़ता दायरा

सूरज की पहली किरण के साथ मुर्गे की बांग सुनकर उठना और खेत-खलियानों से आती माटी की सौंधी महक एकाएक स्फूर्ति और ताजगी का अहसास कराती है। शहर की आपाधापी से दूर गांव की यही गलियां मन को बहलाती और सहलाती हैं। अगर आप ऐसे मौके चूक रहे हैं तो आस-पास के गांव आपको बुला रहे हैं। हाईवे या ट्रेन से सफर के दौरान आपने लहलहाते खेतों, हल चलाते किसानों, गांव के मकानों और बाग-बगीचों को देखा होगा।

यदि आप चाहें तो केरल, गोवा, उत्तराखंड और हिमाचल के सुने और देखे पर्यटक स्थलों की बजाए इस बार समर वेकेशंस में गांव की असल जिंदगी से रू-ब-रू होने के लिए टूरिस्ट विलेज में ही ग्रामीण जनजीवन को करीब से महसूस कर सकते हैं। यहां आपको न केवल ग्रामीण इलाके का परिदृश्य मिलेगा, बल्कि आपके मनोरंजन के लिए खासतौर ऊंटगाड़ी, घोड़ागाड़ी और ट्रैक्टर सफारी के साथ ही चूल्हे पर खाना पकाने का मौका भी मिलेगा। यहा तमाम वजह हैं कि इन दिनों न केवल देसी बल्कि विदेशी पर्यटक भी इस ओर आकर्षित हो रहे हैं। पर्यटकों के इसी रुझान को देखते हुए देश के कुछ इलाकों में तो खासतौर पर ग्रामीण परिदृश्य बनाने के लिए विलेज तैयार किए जा रहे हैं।

विलेज टूरिज्म की परिभाषा

गावों में स्थानीय खूबसूरती-विशेषताओं का आनंद उठाने का अवसर उपलब्ध कराने वाला ही विलेज टूरिज्म, फार्म टूरिज्म और रूरल टूरिज्म कहलाता है। गांव के खेत-खलिहान, लहलहाती फसलें, हल-बैल, टायर गाड़ी-बैलगाड़ी, बाल्टी की सहायता से कुएं से पानी निकालना, मुर्गियों को पकड़ने की कोशिश में उनके पीछे भागना, कुम्हार को मिट्टी के तरह-तरह के बर्तन बनाते देखना और कहीं ऊंची जगह पर बैठकर पहाड़ियों और घाटियों के बीच उड़ान भरते पक्षियों को देखना। भारत की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करते गांव इन्हीं कारणों से तो हमें खींच रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में गांवों में फार्म हाउस तैयार कर पर्यटकों का ग्रामीण जनजीवन से परिचय कराया जा रहा है। झोपड़ीनुमा घर में ठहरना, चारपाई पर सोना, गांव का खाना खाना और खेत से ताजे गन्ने तोड़कर चूसने का अहसास लोग यहां रहकर कर रहे हैं।

दिनों-दिन बढ़ता रुझान

ग्रामीण पर्यटन का कॉन्सेप्ट देश के लिए भले ही नया हो लेकिन सच यह है कि लोगों में इसके प्रति रुझान बढ़ रहा है। देश के चुनिंदा गावों में ग्रामीण पर्यटन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। कहीं सरकार और एनजीओ मिलकर तो कहीं एनआरआई पूंजी लगा रहे हैं। ग्रामीण जनजीवन को करीब से देखने और उसका आनंद लेने के लिए आपको कुछ सौ रुपए से लेकर कुछ हजार रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली-हरियाणा के आस-पास ऐसी जगहों पर प्रतिदिन प्रति व्यक्ति के हिसाब से करीब 500 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक खर्च करने पड़ेंगे। दिल्ली के आस-पास गुड़गांव, फरीदाबाद, रोहतक आदि जगहों पर जाकर आप ग्रामीण जीवन का लुत्फ ले सकते हैं।

सादगीभरा मनोरंजन

ग्रामीणों से सीधा संवाद, गांव का भ्रमण कर ग्रामीण जीवन के बारे में करीब से जानना।

अगर कभी बैलगाड़ी, घोड़ागाड़ी, ऊंटगाड़ी और ट्रैक्टर की सवारी नहीं की है तो गांव की गलियों में इनकी सवारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

घर में दूध पैकेट से आता होगा या दूधवाला दे जाता होगा लेकिन गाय, भैंस का दूध खुद कभी आपने दुहा है, अगर नहीं तो आप यहां दूध दुहना भी सीख सकते हैं।

तालाब से मछली पकड़ना, खेतों से ताजी सब्जी तोड़ना और खाना पकाने जैसे काम आप इन जगहों पर खुद कर सकते हैं।

घर पर शावर के नीचे आप रोजाना स्नान करते होंगे पर विलेज टूरिज्म में टयूबवैल के नीचे नहाने का लुत्फ अलग ही आनंद देगा।

क्रिकेट, वॉलीबाल, पतंगबाजी के अलावा आप यहां गिल्ली-डंडा, कबड्डी, खो-खो और कुश्ती का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

सर्दियों में शाम को अलाव के पास बैठकर या फिर गांव की चौपाल में ग्रामीणों के संग लोकगीतों और अंताक्षरी का आनंद लें।

यहां आप अपना मनपसंद खाना खाने के अलावा अपनी मनमर्जी से पका भी सकते हैं। आप फार्म हाउस के खेतों में उगाई गई ताजी सब्जियों, फलों से कुकिंग कर सकते हैं। तालाब से मछली पकड़कर उनकी डिशेज बनाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

कुछ चर्चित ग्रामीण इलाके

पर्यटन के मानचित्र पर प्रमुखता से चमकने वाले उत्तराखंड में तो अब ग्रामीण पर्यटन भी खूब लोकप्रिय हो रहा है। आलम यह है कि जो लोग बद्रीनाथ जाते हैं वह देश के अंतिम छोर पर स्थित चमोली के गांव माणा भी जरूर जाना चाहते हैं। अल्मोड़ा के गांव जागेश्वर में पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या है। आप राज्य की होम स्टेज सुविधा का लाभ उठाकर गांवों में ठहरना चाहें या राज्य पर्यटन की सेवा लेकर माणा जैसे गांव का अनुभव प्राप्त करना चाहें, उत्तराखंड टूरिज्म की वेबसाइट पर जाकर टूरिज्म विभाग से संपर्क करना बेहतर होगा।

हरियाणा टूरिज्म ने आपके लिए द विलेज, गोल्डन डयून्स रिट्रीट, द सुरजीवन फार्म, प्रकृति फार्म, बन्नी खेरा फार्म आदि जगहें विकसित की हैं। इन जगहों पर पहुंचकर सपनों के गांवों में होंगे। द विलेज हरियाणा टूरिज्म की एक ऐसी ही छोटी दुनिया है। यहां हरियाली के बीच पक्षियों को निहारना भी मन को खूब भाएगा, गाय का ताजा दूध पीना भी और मछली पकड़ना भी। तरह-तरह के खेल की सुविधा तो उपलब्ध है ही, आप चाहें तो मेडिटेशन भी कर सकते हैं। हरियाणा में फार्म होलीडे का लुत्फ उठाना है तो ये गांव न केवल सस्ते हैं, बल्कि यहां असली भारत की तस्वीर भी देखने को मिलेगी।

शिमला, कुल्लू-मनाली जैसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों से तो आपने हिमालय की वादियों की खूबसूरती को खूब निहारा होगा, इस बार यहां के किसी गांव में ठहरकर पहाड़ की अनुपम सुबह, दोपहर और शाम का नजारा देखिए। दिल कहेगा, जो बात इस जगह है वह कहीं और नहीं। पहाड़ के गांवों से पहाड़ की मनमोहक खूबसूरती और गांव के सहज जीवन ने ही तो पर्यटकों को यहां गांवों की ओर आकर्षित किया है।

ऐसे पर्यटकों के ठहरने के लिए हिमाचल टूरिज्म ने प्रदेश में स्टे होम योजना शुरू की है। धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी, शिमला, कुल्लू, मनाली, चंबा, कांगड़ा समेत राज्य के तमाम जिलों में सैकड़ों की संख्या में ऐसे स्टे होम हैं, जहां आप कम खर्च में ठहर सकते हैं और हिमाचल की वादियों, संस्कृति और यहां के लोगों के जीवन के बीच यादगार वक्त बिता सकते हैं। बस आपको हिमाचल टूरिज्म की वेबसाइट का सहयोग लेना होगा। यहां सर्च आॅप्शन में अलग-अलग जिले के होमस्टेज को सर्च करेंगे तो हर जिले की अलग-अलग सूची आपके सामने आ जाएगी।

आप राजस्थान के गांव को एंजॉय करना चाहते हैं तो राजस्थान टूरिज्म से संपर्क करें या राजस्थान होम स्टेट की वेबसाइट पर जाएं। राजस्थान का सांस्कृतिक जीवन दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता रहा है तो आप इससे वंचित क्यों रहें! संस्कृति के मुख्य केंद्र तो यहां के गांव ही हैं। इन गांवों में ठहरकर आप नई ऊर्जा से भर जाएंगे। किलों के लिए प्रसिद्ध राजस्थान में लोक संस्कृति पर्यटकों को आकर्षित करती है वहीं, रात में खासकर जैसलमेर के गांव में सैंड डयून पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम अद्भुत हैं।

हनी प्रीत का न्यूड वीडियो हुआ लीक, यूट्यूब पर हो रहा वायरल

क्या आप KTM 390 लेने की सोच रहें हैं, तो एक बार जरूर देख लें ये वीडियो

यह हैं दुनिया की 10 सबसे खुबसूरत महिला क्रिकेटर्स

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बिहार : बाल विवाह और दहेज के खिलाफ शुरू हुआ अभियान

Nitish Kumar launches campaign to end dowry, child marriage in Bihar
Nitish Kumar launches campaign to end dowry, child marriage in Bihar

पटना। बिहार में बाल विवाह और दहेज के खिलाफ सोमवार को एक बड़ा अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार अगले वर्ष 21 जनवरी को एक मानव श्रृंखला का आयोजन करेगी। महात्मा गांधी की 148वीं जयंती समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित बापू सभाघर में राज्यव्यापी अभियान शुरू किया।