Home Blog Page 1129

यह हैं SAMSUNG का सस्ता और शानदार स्मार्टफोन, कीमत महज….

0
J7 PRIME SABGURU.COM

SABGURU NEWS: आज इस खबर में हम आपको SAMSUNG का एक ऐसा स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहें हैं जो कि अपनी कीमत के मुताबित फीचर्स में बहुत शानदार स्मार्टफोन हैं| जी हाँ हम बात कर रहे हैं SAMSUNG GALAXY J7 PRIME के  बारे में| इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खास बात इसका लुक और इसके फीचर्स हैं| आपको बता दें की इस स्मार्टफोन की कीमत 15,990 रूपए हैं| चलिए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं|

SAMSUNG GALAXY J7 PRIME:

→ Display – 5.50-inch
→ Processor – 1.6GHz octa-core
→ Front Camera – 8-megapixel
→ Resolution – 1080×1920 pixels
→ RAM – 3GB
→ OS – Android 6.0
→ Storage – 16GB
→ Rear Camera – 13-megapixel
→ Battery Capacity – 3300mAh

READ MORE:

चीन ने भारत से लगी सीमा पर सुरक्षा बढ़ाई

Communist Party meeting : China steps up  border security with India, north korea
Communist Party meeting : China steps up border security with India, north korea

बीजिंग। चीन ने अगले महीने होने वाली कम्युनिस्ट पार्टी की कांग्रेस से पहले भारत, उत्तर कोरिया व म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

RASHIFAL 30 SEPTEMBER 2017 जानें अपना शनिवार का राशिफल और विजय दशमी पर दिनमान

राशिफल शनिवार, 30 सितम्बर – 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

मेष राशि :-आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे, जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लग सकता है। आज आपको मां की बीमारी के विचार सताएंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। कार्यस्थल पर विवादों से बचने का प्रयास करें। मकान या जमीन के दस्तावेज से संबंधित काम आज न करें। स्त्री एवं पानी से बचने में ही भलाई है।

वृष राशि :- आज का दिन आफके लिए ठीक-ठाक है। आज आपको ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आएंगे, जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। आपकी चिंता कम होगी और उसके कारण आपका मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहना होगा। आप कल्पनाशक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवार वाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा।

मिथुन राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आपको पहले थोड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आपके जरूरी काम भी शुरू में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर शांति महसूस करेंगे।

कर्क राशि :- आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने के संयोग बन रहे हैं। आज आपके मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट या सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिता सकेंगे। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे।

सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आज आपको कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आज आपका मन भावनाओं से व्यथित रहेगा, जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करें उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे।

कन्या राशि :- आपके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके लिए घर-परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा।

तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। आज आपके लिए नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। कार्यस्थल पर साथियों से सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाह सुख प्राप्त होगा। जमीन-जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि :- आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति में शामिल रहेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता जरूरी है। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतानों से मतभेद की स्थिति सामने आ सकती है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। हालांकि, मित्रों से सहयोग मिल सकता है, लेकिन काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नए काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें।

मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा ब्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। वर्तमान समय में आपको कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता का समावेश रहेगा। मायके की ओर से कोई अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आपको साथियों का साथ और सहयोग मिल सकेगा।

मीन राशि :- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक-दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

अयोध्या में 2019 से पहले बनेगा राम मंदिर : मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

Ram temple will be built in Ayodhya before 2019 says UP Minister Siddhartha Nath Singh

लखनऊ/इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 2019 से पहले राम मंदिर बन जाएगा। उन्होंने कहा है कि परिस्थितियां बदल रही हैं और राम मंदिर को लेकर लोगों की सोच भी बदल रही है।

Judwaa 2 Review: देखने के बाद सलमान की याद आ जाएगी

judwaa-2-movie-review-in-hindi

क्या है कहानी हो जाएगी दिल में DOWNLOAD

राजा यानि वरुण धवन और प्रेम वरुण धवन हूबहू दोनों जुड़वा भाई हैं। दोनों को जन्‍म के समय ही स्मगलर चार्ल्‍स (जाकिर हुसैन) की वजह से अलग होना पड़ता है। चार्ल्‍स राजा को किडनैप कर लेता है। प्रेम लंदन में अपने मां-बाप के पास लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल पलता बढ़ता है और प्रेम मल्‍होत्रा बनता है। जबकि राजा मुंबई के मछुआरों की संगत में बड़ा होता है। लेकिन समय का फेर प्रेम और राजा को मिला देता हैं। इसके बाद ‘टू मच फन’ की शुरुआत होती है।

पूरा मसाला

फिल्‍म की एंट्री के साथ ही आपको पता होता है कि पर्दे पर क्‍या-कुछ होने वाला है। डेविड धवन ने कई फिल्‍में बनाई हैं। कॉमेडी के मामले में उनका नाम जबरदस्‍त है। एक वक्त था जब उन्‍हें ‘कॉमेडी किंग’ कहा जाता था। लेकिन इस बार उन्‍होंने 1997 में रिलीज अपनी ही फिल्‍म ‘जुड़वा’ का नया 2017 वर्जन बना दिया है। पिछली फिल्‍म में सलमान खान थे, और इसमें वरुण धवन हैं।

वरुण धवन की आज की जनरेशन में अच्‍छे-खासे पॉपुलर हैं। उन्‍होंने निराश भी नहीं‍ किया है। वो गोविंदा और सलमान दोनों के कॉम्‍बो हैं। वरुण ने पर्दे पर इन दोनों की मसाले को बनाए रखा है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE