Home Blog Page 1220

डोनाल्ड ट्रंप को अपने शो में नहीं बुलाना चाहतीं : एलेन डिजेनर्स

Ellen DeGeneres doesn’t want president says Donald Trump on show

लॉस एंजेलिस। टीवी शो ‘द एलेन डिजेनर्स शो’ की मेजबान एलेन डिजेनर्स का कहना है कि वह अपने शो में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नहीं देखना चाहती हैं क्योंकि वह देश (अमरीका) के लिए खतरनाक है।

अदरक और हल्दी की चाय के इन फायदों के बारे में नही जानते होंगे आप

You will not know about these benefits of ginger and turmeric tea

सबगुरु न्यूज़: अदरक और हल्दी दोनों ही हमारी सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते है, लेकिन अगर हम इन दोनों का सेवन एक साथ करते है तो हमें इसके दोगुने फायदे प्राप्त हो सकते है। आज हम आपको अदरक और हल्दी की चाय के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। ये हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होती है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक कप पानी लेकर गैस पर रख दे। जब ये उबलने लगे तो इसमें थोड़ा सा घिसा हुआ अदरक और हल्दी डाल दे।

VIDEO: अफगानिस्तान में बम ब्लास्ट 30 की मौत कैमरे में हुआ रिकॉर्ड

अब इसे अच्छे से उबाले। उबल जाने पर इसे गैस से उतार कर छान ले। अब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाये। अदरक और हल्दी की चाय पीने से कैंसर और मोटापे जैसी बीमारियों से बचाव होता है। ये चाय हमारे बॉडी फैट को कम करने में मदद करती है।

VIDEO: दिल्ली की लड़की बनी लाइब्रेरी कोई भी सवाल पूछिए

अगर आप रोज़ाना अदरक और हल्दी की चाय का सेवन करते है तो इससे आपका शरीर हमेशा फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुक़्सानो से बचा रहता है।

VIDEO: अनुष्का शर्मा ने कहा कुछ तो शर्म करो

ये चाय पीने से आपका हार्ट हमेशा हेल्दी रहता है। अगर आप नियमित रूप से एक कप अदरक और हल्दी की चाय का सेवन करते है तो इससे कार्डियोवसकुलर डिज़ीज से बचाव होता है। दिमाग के लिए भी अदरक और हल्दी की चाय फायदेमंद होती है। इसे पीने से दिमाग संतुलित रहता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बिहार के रोहतास में 2 युवकों की गोली मारकर हत्या

2 youth shot killed in Rohtas district
2 youth shot killed in Rohtas district

सासाराम। बिहार के रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद शवों को एक निर्जन स्थान पर फेंक दिया गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर बनारस पहुंचे

Prime Minister Modi on 2 day visit to varanasi from today
Prime Minister Modi on 2 day visit to varanasi from today

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मोदी यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2.45 बजे वायुसेना के विशेष विमान से बनारस पहुंचे। हवाईअड्डे पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री हथकरघा उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ट्रेड सेंटर के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे। साथ ही वाराणसी से वडोदरा जाने वाली तीसरी महामाना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।

भाजपा के पूर्वी उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने बताया कि प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान वाराणसी में 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस बीच वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रवास के दौरान शिक्षामित्रों के जमावड़े की आंशका दो देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था आनंद कुमार ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि वे शिक्षामित्रों को उसी जनपद में रोकें ताकि वे वाराणसी न पहुंच पाएं।

प्रशासन को जानकारी मिली है कि प्रधानमंत्री के 22 और 23 सितंबर को वाराणसी प्रवास के दौरान एक लाख से अधिक शिक्षामित्र यहां पहुंच सकते हैं। इसके बाद हर स्तर पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी पुलिस कप्तानों को दी गई है।

इस मामले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक विजय सिंह मीना ने बताया कि सभी जिलों के कप्तानों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वाराणसी के एसएसपी को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

गौरतलब है कि सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के लिए डेढ़ दशक लंबी लड़ाई में सर्वोच्च न्यायालय में मिली हार के बाद 1़37 लाख समायोजित शिक्षामित्र अपने पुराने पद पर लौट आए हैं।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव देवप्रताप सिंह ने बुधवार को शिक्षामित्रों का सहायक अध्यापक पद पर हुआ समायोजन रद्द करते हुए एक आदेश जारी किया है। इसके तहत सभी 1 लाख 65 हजार शिक्षामित्रों का मानदेय 3,500 से घटाकर 10,000 रुपये महीना कर दिया गया है। उन्हें एक वर्ष में 11 महीने ही मानदेय दिया जाएगा।

फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ की शूटिंग लंदन में हुई शुरू

Shooting of the film 'Hate Story 4' started in London

सबगुरु न्यूज़: फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है। इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों की एक्ट्रेस बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।

लेखक-फिल्म निर्माता मिलाप झवेरी ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक संवाद लेखक के रूप में मेरी अगली फिल्म ‘हेट स्टोरी 4′ की शूटिंग आज लंदन में शुरू। प्रतिभाशाली विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित। टी-सीरीज द्वारा निर्मित।’

VIDEO: शेर ने इंसान को पिंजरे में खींच कर ली जान

‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी पंजाबी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री इहाना ढिल्लों ‘हेट स्टोरी 4’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘हेट स्टोरी’ साल 2012 में जारी हुई थी।

VIDEO: रवीना टंडन की बेटी की हुई शादी देखिये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE