Home Blog Page 1241

आसाराम, राम रहीम के बाद अलवर के फलाहारी बाबा पर रेप केस

Bilaspur Girl Filed Rape Case Against Falahari Baba alwar
Bilaspur Girl Filed Rape Case Against Falahari Baba alwar

बिलासपुर/जयपुर/अलवर। राजस्थान के अलवर स्थित दिव्याम आश्रम के जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी कौशलेंद्र प्रपन्नाचारी फलाहारी महाराज पर छत्तीसगढ़ की एक युवती ने दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। बिलासपुर के महिला थाने में बाबा के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कर केस डायरी अलवर पुलिस के पास भेजी गई है।

दुर्गा सप्तशती : दुर्गा महिमा सार

0
Devi Mahatmyam : durga saptashati path in navratri
Devi Mahatmyam : durga saptashati path in navratri

सबगुरु न्यूज। दुर्गा सप्तशती में तेरह अध्याय है जिसमें दुर्गा का शक्ति के रूप में वर्णन किया गया है। प्रथम अध्याय में मधु कैटभ असुर का वध की बात कही गई। तीसरे व चौथे अध्याय में महिषासुर का वध तथा पांचवे अध्याय से दसवें अध्याय तक शुंभ निंशुभ के वध की कहानी है।

अब गांवों में भी शहरों की तर्ज पर कचरा प्रबन्धन

0
ajmer zila pramukh vandana nogia
ajmer zila pramukh vandana nogia

अजमेर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तर्गत जिले की 64 ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री ग्राम स्वच्छ योजनान्तर्गत शहरों की तर्ज पर गांवों में सफाई व्यवस्था लागू कर गांवों की कायापलट करने के लिए जिला कलक्टर गौरव गोयल ने प्रथम चरण में 37 ग्राम पंचायतों में 4 करोड़ 15 लाख 88 हजार की वित्तिय स्वीकृतियां जारी कर दी है।

भाजपा स्वच्छता अभियान प्रकल्प : वार्ड 60 में श्रमिक मेले में नाखुन काटकर धुलवाए हाथ

अजमेर। नगर निगम अजमेर के वार्ड नंबर 60 में क्षेत्र के पार्षद व स्वच्छता अभियान प्रकल्प अजमेर के शहर जिला प्रमुख चंद्रेश सांखला ने बुधवार को वैशाली नगर स्थित गणपति समारोह स्थल में श्रमिक मेले का आयोजन कर श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया।

RASHIFAL 21 SEPTEMBER 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन

गुरुवार, 21 SEPTEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राशिफल मेष राशि-RASHI SABGURU.COM

सेहत मामलों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों, अधिकारियों के बर्ताव से मन प्रमुदित रहेगा। उच्च धार्मिक साहित्य सुनने में सफल रहेंगे। बच्चों की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। विक्रय लक्ष्य हेतु भाग-दौड़ बनी रहेगी। जीवन स्तर उच्च बनाने में कशमकश करनी पड़ सकती है। वाहन व भूमि विवाद गहराने की आशंका रहेगी। गाय को हरा चारा व 200 ग्राम गुड खिलाएं।

अक्षय कुमार और करीना कपूर रोमांस करते कैमरे में कैद, देखें वीडियो

राशिफल वृषभ राशि-VRASHAB SABGURU.COM

जीवनसाथी के मध्य खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। इसलिए विवादों से दूर रहें। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। कार्यस्थल में अनुकूल माहौल प्राप्त होगा। प्रबंधन व अध्यापन के क्षेत्रों की रूकावटें समाप्ति के संकेत देगी। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भों में लाभ सर्तकता से ही प्राप्त होगा। स्थानीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।

यह है दुनिया के सबसे बेरहम वैज्ञानिक जिन्होंने विज्ञान के लिए कर दी हर एक हद पार

राशिफल मिथुन राशि-

mithun sabguru.com
mithun sabguru.com

जायदाद के मामलों में कोई दावा पेश कर चिंताएं दे सकता है। पिछले दिनों के नुकसान की भरपाई आंशिक रूप से होगी। शैक्षिक व प्रतियोगी क्षेत्रों में सफलता के योग रहेंगे। बशर्ते उत्साह के साथ कारगर प्रयासों को जारी रखें। प्रणय सूत्रों के अवरोध धीरे-धीरे कम होंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय कुछ मध्यम रहने की आशंका है। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

अपने प्यार की यादों को कैसे भुलाएं देखें वीडियो में

राशिफल कर्क राशि-RASHI SABGURU.COM

सूचना व पत्रकारिता के क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण जानकारी हासिल होगी। फुटकर व थोक व्यापार में एक विश्वसनीय व्यक्ति की छवि बनेगी। पारिवारिक जीवन में शैक्षिक व आर्थिक स्तर उच्च बनाने में अभी वक्त लगेगा। पूंजी निवेश व दूरस्थ व्यापार में वैधानिक पहलुओं की अनदेखी हानि का कारण हो सकती है। बच्चों को गुड़ व तिल की रेवडिय़ां बांटे।

इन बॉलीवुड सितारों ने अपना लिया इस्लाम धर्म को आप भूल गए अपने धर्म को

राशिफल सिंह राशि-horoscope sabguru.com

योग्यताओं को निखारने की मुहिम छिड़ सकती है। निकट व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। पूंजी निवेश व विदेश संदर्भ में कानूनी अड़चने हल करने में कामयाब रहेंगे। मातृ व पितृ पक्ष से तनाव की आशंका है, अनुचित व कटु शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम संदर्भ में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। स्थानीय व क्षेत्रीय यात्रा में सावधानी अपेक्षित रहेगी। बंदरों को गुड व चने खिलाएं।

सोनू निगम कर सकते हैं हर गायक की आवाज की नकल यह वीडियो देख कर हैरान हो जाएंगे आप

राशिफल कन्या राशि-kanya rashi sabguru.com

इस सप्ताह हल्के व्यायाम का क्रम बन सकता हैं। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। गृहस्थी व कार्यालय के रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताहांत तक कोई लाभकारी किन्तु दूरस्थ क्षेत्रों की यात्रा हो सकती है। साझेदारी व पूंजी मामलों में संस्था के एकतरफा हित साधने की बात उजागर होगी। यथोचित कदम समय रहते उठाने होंगे। प्रेम संदर्भ में संयुक्त मनोरंजन के अवसर रहेंगे।

चीन ने भारत को दी ये 10 धमकियां भारत में भी दिया धमाकेदार जवाब

राशिफल तुला राशि-tula rashi sabguru.com

संतान पक्ष को परियण सूत्रों में पिरोने में इच्छित सफलता हाथ लगेगी। पूंजी निवेश शेयर बाजार में लाभांश बढ़ेगा। प्रशासकीय कार्यों में कशमकश रहेगी। जीवनसंगी के साथ कोई प्राकृतिक दृश्य देखने की योजना बन सकती है। सप्ताह के मध्य भाग में किसी निकट के स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। धर्म स्थलों में देशी घी व पीली दाल का दान दें।

स्टेज पर हुई कैटरीना कैफ शर्मशार, देखें वीडियो

राशिफल वृश्चिक राशि-vrikshika rashi sabguru.com

पितृ पक्ष के विवाद हल होंगे। अर्थ मामलों में कई सफलताएं प्राप्त होंगी। लेन-देन में फंसी पूंजी पुन: हाथ आएगी। कार्य क्षमताओं में अनूठी वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पीड़ाओं का अंत होगा। निवेश व विदेश संदर्भ में तनाव हो सकते है। लेन-देन में फंसी पूंजी प्राप्त करने में कुछ और विलंब हो सकता है। बुद्धि व संयम से काम लेना होगा। पक्षियों को दाना डालें।

बीच रोड इस फॉरेनर लड़की ने उतारे कपडे, वीडियो हुआ वायरल

राशिफल धनु राशि-dhanu rashi sabguru.com

जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे। किन्तु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भ में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।

इस तरीके से आप प्याज से बिजली बनाना सिख सकते हैं

राशिफल मकर राशि-makar rashi sabguru.com

सूचना प्रौद्योगिकी प्रबंधन के कार्यों में प्रगति की ओर दौड़ेंगे। भवन-वाहन खरीदने में थोड़ा वक्त लग सकता है। स्वास्थ्य खिला हुआ व ताजा रहे, इसलिए जंक फूड के साथ ही तामसिक आहारों से बचें। जायदाद के विवादों को सुलझाने की कोशिशें होंगी। धैर्य व साहस अपेक्षित रहेगा। गरीब कन्या की शादी में सोने के गहने व कपड़ों का दान दें।

इस ट्रिक से आप किसी भी मोबाइल का लॉक तोड़ सकते हैं

राशिफल कुंभ राशि-kumbh rashi sabguru.com

कला, अध्यापन के क्षेत्रों में सफलता की ओर धीरे-धीरे बढ़ेंगे। संतान पक्ष को सामाजिक व व्यवहारिक ज्ञान में निपुण करने कोशिश हो सकती है। किसी को अप्रिय कहकर नाराज न करें, अन्यथा विरोध में खड़े हो सकते हैं। माता-पिता आपकी तरक्की से प्रसन्न रहेंगे। स्थानीय यात्रा व तैराकी संदर्भों में सावधानी बनाएं रखें। बंदरों को गुड़ व चने खिलाएं।

इस तरह आप अपनी बाइक या स्कुटी को बिना चाबी लगाए स्टार्ट कर सकते हैं

राशिफल मीन राशि-meen rashi sabguru.com

तकनीक, पत्रकारिता व विद्युत यांत्रिकी के क्षेत्रों में सफलता का सफर जारी रहेगा। अभिनय व संगीत के क्षेत्रों में उठते हुए व्यक्तित्व के रूप में पहचान स्थापित होगी। स्वास्थ्य संदर्भ में नरमी आ सकती है। काम व आराम चक्र न तोड़े। दूरस्थ व ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा के योग रहेंगे। यह समय अनावश्यक व्यय से बचने व सेहत को संवारने का है। किसी को कटु शब्द न कहें। बंदरों को भीगे हुए चने व गुड़ खिलाएं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE