Home Blog Page 1297

ये हैं गोल्डन बाबा 3 करोड के गहने बढाते हैं इनकी शोभा

goldan baba seeks security from gwalior sp to cross chambal

ग्वालियर। अपने शरीर पर 11 किलो सोने के जेवर पहनने वाले गोल्डन बाबा जैसे ही ग्वालियर पहुचें और सीधे एसपी के पास सुरक्षा मांगने पहुंच गए। उन्होंने एसपी से हाथ जोडक़र कहा कि जब तक वह दिल्ली न पहुंच जाएं उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

साहब, मजबूरी है पापी पेट रस्सी पर चलाता है

सिंहस्थ से आए गोल्डन बाबा

उज्जैन सिंहस्थ से आए गोल्डन बाबा सिटी सेंटर के एसपी दफ्तर में जा पहुंचे। एसपी हरिनारायणचारी मिश्रा ने उनकी बातें सुनी और सुरक्षा का आश्वासन दिया। उसके बाद गोल्डन बाबा वहां से चले गए।

शराब के नशे में यात्री ने की ऐसी हरकत, हुई प्लेन…

बाद में बाबा ने मीडिया से कहा कि उन्हें किसी का डर नहीं है, डकैत आएंगे तो उन्हें समझा देंगे। वे भी उनके मित्र हैं। बाबा के ऊपर दिल्ली में कुछ मामले दर्ज हैं, उस पर गोल्डन बाबा ने कहा कि यह सब तो होता रहता है।

दो सिर वाले बच्चे ने लिया रिम्स में जन्म, दो घंटे…

11 किलो सोने के जेवर पहनते हैं बाबा

गोल्डन बाबा पूरे 11 किलो सोने के जेवर पहनते हैं। इनकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा है। उनके मुताबिक वे भूकंप त्रासदी में अपना सोना दान कर चुके हैं। गोल्डन बाबा एक बड़े उद्योगपति रह चुके हैं और उनके हरिद्वार में आश्रम है और कई शिष्य भी हैं।

VIDEO: गैंगस्टर आनंदपाल का एनकाउंटर कैसे हुआ देखिये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

जानवरो की तरह इंसानो में भी होती हैं सूघने की अनोखी शक्ति

dog and girl

सबगुरु न्यूज़:  हम हमेशा से यही सुनते आता हैं कि इंसान से कहीं ज्यादा सूंघने की शक्ति जानवरों की होती है, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि इंसान के सूंघने की शक्ति भी उतनी ही होती है जितनी सूंघने की शक्ति जानवरों में होती है।

जीवित निकली मृत विवाहिता, अब सवाल यह कि वो कौन थी

अमेरिका के न्यू जर्जी की रतगर्स यूनिवर्सिटी के एक वैज्ञानिक का कहना है कि इंसानो में भी कुत्ते, चूहे व अन्य जानवरों के जैसे ही सूंघने की शक्ति होती है। हाल ही में प्रकाशित हुए एक रिव्‍यू में न्‍यूरोसायंटिस्‍ट जॉन पी मैकगैन ने बताया कि उन्‍होंने कैसे ये बात साबित की है, कि इंसानो में भी अन्‍य जानवरों जितनी ही सूंघने की शक्ति होती है।

इस कबूतर की कीमत सुनकर हो जाएंगे हैरान

उन्‍होंने बताया कि ‘सच यह है कि इंसान सूंघने में काफी अच्छे होते हैं।’ जॉन ने कहा, ‘हमें जितना बताया गया इंसान उससे ज्यादा सूंघ सकता है।’

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

महज दस साल की उम्र में बनी दुनिया की सबसे खूबसूरत गर्ल

kristina pimenova dubbed the most beautiful girl in the world secures modelling deal

लॉस एंजिल्स। क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब महज 10 साल की उम्र में जीता हो। रूस में जन्मी क्रिस्टीना पिमेनोवा ने यह कारनाम कर दिखाया है। क्रिस्टीना तीन साल की उम्र से मॉडलिंग और चार साल की उम्र से रैंप वॉक कर रही है।

ऐसा कौनसा गांव जिसमें रात में नहीं होती शादी

हाल ही में क्रिस्टीना को अमरीका में जबरदस्त मॉडलिंग कॉनट्रैक्ट भी मिला, जिसे लेकर वह तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दूसरी तरफ क्रिस्टीना की तस्वीरों को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। बीते साल क्रिस्टीना की मां ने सोशल साइट पर क्रिस्टीना की कुछ ऐसी तस्वीरें डाली थीं जिन पर तारीफ के साथ साथ उत्तेजक कमेंट भी आए थे। उन्हें अपनी बेटी की बोल्ड तस्वीरें डालने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था।

पाकिस्तान : 25 सालों से पत्ते खाकर जिंदगी गुजार रहा महमूद…

दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की बताई जा रही क्रिस्टीना पिमेनोवा ने अमरीका की जानी मानी कंपनी एलए मॉडल्स के साथ एक बड़ी डील साइन की है। दस साल की उम्र में नामी-गिरामी कंपनी के साथ काम करने और अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर क्रिस्टीना इन दिनों सुर्खियों में है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार क्रिस्टीना एलए मॉडल्स के साथ काम करने के लिए रूस से लॉस एंजिल्स आ गई। अभी वह जूनियर अरमानी के ताजा एड में दिखाई दे रही हैं। क्रिस्टीना के सोशल मीडिया एकाउंट्स को उनकी मां ग्लीकेरिया पिमेनोवा हैंडल करती हैं।

kristina pimenova dubbed the most beautiful girl in the world secures modelling deal

बीते साल क्रिस्टीना की मां ने सोशल साइट पर क्रिस्टीना की कुछ ऐसी तस्वीरें डाली थीं जिन पर तारीफ के साथ-साथ उत्तेजक कमेंट भी आए थे। एक सप्ताह पहले क्रिस्टीना की एक तस्वीर पर कमेंट आया था, ‘आर यू सिंगल?’ लेकिन क्रिस्टीना इन कमेंट्स से बेपरवाह अपने करियर पर ध्यान दे रही हैं।

आठ अंग वाले बच्चे का सफल आपरेशन, मिली नई जिंदगी

क्रिस्टीना के अभी क्रिस्टीना के 20 लाख से ज्यादा फेसबुक पर और 10 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोवर हैं। बेटी की आलोचनाओं को लेकर क्रिस्टीना की मां का कहना है कि जो लोग विरोध करते हैं वो बीमार हैं और उन्हें डॉक्टर की जरूरत है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

गर्मियों में कूल रहने के लिए बनाए दही की आइसक्रीम

0

curd icecream

गर्मी के मौसम में आमतौर पर हम कोशिश करते है कि ऐसी चीजें खाएं जिनकी तासीर ठंडी होती है। शरबत, कोल्ड-ड्रिंक, आइसक्रीम इस मौसम में सबकी पहली पसंद होती है। इसके अलावा इस मौसम में लोग दही का सेवन जरूर करते हैं। दही का सेवन शरीर को गर्मी से राहत ही नहीं देता बल्कि उसके और भी कई फायदे होते हैं।

झटपट बनाएं स्वादिष्ट स्वीट कॉर्न पनीर की करी

आपने दही का रायता, दही बड़ा और दही के आलू की सब्‍जी जरूर टेस्‍ट किए होंगे लेकिन शायद ही आपने कभी दही की आइसक्रीम खाई होगी।

ऐसे बनाएं कुरकुरे और स्वादिष्ट पनीर के पकोड़े

केसर, पिस्‍ता और बादाम से बनी आइसक्रीम तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन यह अनोखी आइसक्रीम शायद ही आपने कभी टेस्‍ट की होगी। आज हम आपको यह अनोखी दही की आइसक्रीम बनाना सिखाएंगे।

दही के लाभकारी गुणों के कारण इस आइसक्रीम को खाने के बाद आपको कभी यह नहीं सुनना पड़ेगा कि आइसक्रीम नुकसान करती है। दही से बनी यह आइसक्रीम गर्मी में आपके टेस्‍ट का ही नहीं सेहत का भी ख्‍याल रखेगी।

झटपट बनाएं रामनवमी पर हलवे चने का प्रसाद

आइए जानें इसकी रेसिपी –

सामग्री–

दही – 1/2 कप
चीनी – 1/4 कप
क्रीम – 1/2 कप
वनीला एसेन्स – 2 बूंद
काजू – 10 (बारीक कटे हुए)

क्या आपने कभी खाई है मखाने की खीर, यूं बनाएं

दही की आइसक्रीम बनाने की विधि-

मिक्‍सर में दही और चीनी डालकर अच्‍छे से फेंट लें। दही को मिक्‍सी में तबतक फेंटें जब तक चीनी उसमें अच्‍छे से घुल न जाए।
एक बर्तन में फेंटी हुई दही लिनाल कर रख लें। अब उसमें क्रीम और वनीला एसेंस डालकर अच्‍छे से मिक्‍स कर लें।
अच्‍छे से मिक्‍स करने के बाद इसमें बारीक कटे काजू के टुकड़े मिला लें।
इस पूरे मिश्रण को एयरटाइट आइसक्रीम कंटेनर में डालकर 5 से 6 घंटे तक फ्रीजर में जमने के लिए रख दें।
5 से 6 घंटे के बाद दही से बनी अनोखी आइसक्रीम तैयार है।
आइसक्रीम को रोज शरबत से सजाकर सर्व करें। चिलचिलाती गर्मी में ठंडी, टेस्‍टी और सेहतमंद दही की आइसक्रीम का मजा लें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

झटपट बनाए मीठे मावे के समोसे

0

instant mave ke samose recipe in hindi

मावे के समोसे बनाने की रेसिपी
समय: 40 मिनट
4 लोगों के लिए

सामग्री: 150 ग्राम मावा, 150 ग्राम चीनी, 6-7 टुकड़े कटे हुए काजू, किशमिश, 4 छोटी इलायची, 400 ग्राम मैदा, 100 ग्राम घी

ब्रेकफास्ट में इंस्टेंट बनाएं ब्रेड समोसा

बनाने की विधि : कढ़ाई में मावा डालकर भूनें फिर चीनी, काजू, किशमिश और इलायची डाल दें। इसके बाद समोसे के लिए अलग से आटा तैयार करें। इसके लिए किसी बर्तन में मैदे को छान लें। फिर उसमें घी डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे गूंथने के लिए गुनगुने पानी को आटे में डालकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। अब आटे को पूड़ी जैसा बेलें। फिर 2 हिस्सों में बांट लें। एक भाग को समोसे की तरह मोड़ें और पानी लगा चिपका लें। अब इसे तिकोना बनाकर 1 चम्मच मावे की पिट्ठी भरें और पानी लगाकर चिपका लें। इस समोसे को मीडियम आंच पर तल लें। ब्राउन होने पर निकाल लें।

ऐसे बनाएं स्वादिष्ट लौकी दाल चीला

खस्ता पूड़ी बनाने की विधि
समय: 50 मिनट,
4 लोगों के लिए

सामग्री: 500 ग्राम गेहूं का आटा, 50 ग्राम घी, 100 ग्राम दही, 1 छोटा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, घी या तेल

जुबली पार्क में लगती है शहरों के नाम पर चाट दुकानें

बनाने की विधि : एक बर्तन में आटा छान लें। इसमें घी डालकर मिला लें। अब इसमें बीच में जगह बनाकर दही, जीरा और नमक डालकर मिला लें। गुनगुने पानी से मुलायम पूरी का आटा गूंथ लें। आटे को ढककर आधे घंटे के लिए रख दें। अब आटे की छोटी लोइयां बना गीले कपड़े से ढक दें। इसके बाद एक लोई को बेल लें और गर्म तेल वाली कढ़ाई में डालें। पूरी फूलने पर पलटें और जब ब्राउन हो जाए तो निकालें। इन्हें मटर पनीर, अचार या दही के साथ परोस सकती हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE