इस बार दो दिन का होगा लेक फेस्टिवल, एडवेंचर स्पोर्ट भी होंगे शामिल
सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिला प्रशासन, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास एवं पर्यटन विभाग के साझे में होने वाला लेक फेस्टिवल इस बार दो दिवसीय होगा। आगामी 18 व 19 नवंबर को लेकसिटी की झीलों में वाटर स्पोर्ट प्रतियोगिताओं के साथ विभिन्न रंगारंग आयोजन होंगे।
उदयपुर-चित्तौड़गढ़ हाईवे पर एसिड का टैंकर पलटा
सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र के देबारी मैन रोड पर बुधवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन उक्त अतिव्यस्त मार्ग काफी देर तक जाम हो गया। वहीं सडक पर एसिड फैल गया।
पुलिस ने बताया कि किसी राहगीर ने देबारी मुख्य सडक पर टैंकर पलटने की सूचना पुलिस को दी थी। इस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुख्य सडक पर उक्त घटना से प्रभावित यातायात व्यवस्था को सुचारू करने की कार्यवाही शुरू की। बताया गया है कि उक्त टैंकर में एसिड भरा होना पाया गया है। दोपहर तक इस मार्ग के जाम होने से वाहनों की कतारें लगी हुई थी, जबकि पुलिस इसे सुचारू करने में जुटी हुई थी।
Jio ने भारतीयों के नई प्रौद्योगिकी विरोधी होने का मिथक तोड़ा : मुकेश

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने इस मिथक को तोड़ दिया है कि भारत उन्नत प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए तैयार नहीं है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने यह बात कही।
अवैध खनन से पेयजल संकट

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिले के मावली उपखण्ड की रख्यावल ग्राम पंचायत के खाम की मादड़ी के ग्रामीणों ने अवैध खनन और ब्लास्टिंग के विरोध में नायब तहसीलदार संगीता वाधवानी को ज्ञापन सौंपा।
जिला कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने ब्लास्टिंग के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे मकानों को बचाने की मांग की। साथ ही घरों में दीवारों में आई दरारों की मरम्मत के लिए मुआवजा दिलवाने की भी गुहार लगाई।
ग्रामीणों का कहना है कि खनन के लिए आने वाले भारी वाहनों ने गांव के बीच बने पनघट और हैण्डपम्प को भी तोड़ दिया। इससे ग्रामीणों के पीने के पानी का भी संकट हो गया है। इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच से भी शिकायत की गई लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

