Home Blog Page 1440

30 घंटे का नवजात मौत के बाद रोशन कर गया दूसरे की आंखें

varanasi : infant youngest eye donors, who survived only 30 hours after birth

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में महज 30 घंटे का नवजात शिशु मर कर भी दूसरों के लिए नजीर बन किसी के अंधेरी दुनिया को रोशन कर गया।

OMG ऐसी जग़ह जहां एक पुरुष को करनी पड़ती है दो…

जानकारी के अनुसार जमालपुर मिर्जापुर के विपिन सिंह और विनीता के घर बच्चे के जन्म से खुशिया और उमंग आसमान छूने लगी। इसी बीच बच्चे की हालत बिगड़ती चली गई। जांच के बाद पता चला कि बच्चा जन्म से ही हृदय रोगी है और कुछ क्षणो को मेहमान हैं।

यह जानकारी पाते ही दम्पती खून के आंसू रो पड़े। नवजात जन्म लेने के बाद लगभग 30 घंटे बाद गुजर गया। दम्पती पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। विपिन ने इस आघात को सह बड़ा फैसला लिया और पत्नि और परिजनो को बच्चे की आंख दान करने का निर्णय सुनाया।

एक अनोखी मां जो अब तक दे चुकी है 38 बच्चों…

उन्होंने कहा कि हमारा बेटे की आंख से किसी की दुनिया रोशन हो यही हमारे लिए सहने की सम्बल होगा। परिवार वाले थोड़ी ना नुकुर के बाद मान गए तो विपिन ने आई बैंक को सूचना दी।

उनकी सूचना पर बच्चे का नेत्रदान डॉ. अनुराग टंडन की देखरेख में डॉ विनीता चंद्रा, सचिन सिंह एव विजय कुमार मिश्रा ने किया। इस सम्बन्ध में डॉ. अनुराग ने बताया कि हमारी टीम ने पिछले सालो में भी अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड 30 घण्टे के नवजात शिशु का नेत्रदान कराया है।

इस शख्स के अनोखे दातों का हुनर देख आप भी रह…

समाज के सहयोग से कम उम्र एव अधिक उम्र के नेत्रदान का अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड पुर्बान्चल के नाम ही है। बताया कि नवजात शिशु का नेत्रदान कराने से हज़ारों चिराग रोशन होंगे। हमारी भगवान से प्रार्थना है की विपिन और उनकी पत्नि को जल्द ही चिराग प्रदान करे।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

लोगों ने क्यों इस कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर?


सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर शहर में सोमवार रात को अंगूर के बेटी ने फिर से मजमा जमाया। गणेश महोत्सव की धूम में रंगे साहेब अंगूर की बेटी के असर में आम और खास सब को भूल गए। किसी ने कहा साहब यह क्या कर रहे हो, तो साहब बोले, आई एम हैड कांस्टेबल।

लालू यादव ने एमएलसी बनाने के बदले जमीन ली : सुशील कुमार मोदी

Sushil Modi fires another corruption salvo at Lalu family
Sushil Modi fires another corruption salvo at Lalu family

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पिछले करीब दो महीने से राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार पर लगातार बेनामी संपत्ति को लेकर नया खुलासा कर रहे हैं।

आकोला में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन


सबगुरु न्यूज उदयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले के आकोला में मंगलवार व बुधवार को गणपति प्रतिमाओं का विधि विधान के साथ विसर्जन किया गया।

विसर्जन के दौरान निकाली गई शोभायात्रा में युवक-युवतियां गीतांे व भजनों पर नाचते, अबीर गुलाल उड़ाते और गणपति के जयकारे लगाते चल रहे थे। वहीं जवाहर नगर कॉलोनी के स्थित चामुण्डा माता मंदिर परिसर में अनन्त चतुर्दशी पर्व पर प्रातः 9 बजे हवन व पूजा अर्चना कि गई। शोभायात्रा आकोला के विभिन्न मार्गों छीपों का मंदिर, गंजानंद देवरी, नीम चैक, पुराना बैक रोड, मुख्य बस स्टैण्ड, लक्ष्मी बाजार, सदर बाजार, मालियों मंदिर, नाइयों का मोहल्लों, अखाड़ा चैक, जवाहर नगर आदि स्थानों से होती हुई मस्या तालाब पहुंची। तालाब पर सभी एक साथ गणेश कि प्रतिमा को रखकर महाआरती कर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, उदयपुर के काॅलेज में हंगामा

सबगुरु न्यूज उदयपुर। बकरीद के दिन एक कश्मीरी छात्र की सोशल साइट फेसबुक पर डाली गई आपत्तिजनक पोस्ट पर उदयपुर में विभिन्न संगठनों ने कड़ा एतराज जताया है।