Home Blog Page 1460

एक्शन उदयपुर के तहत 1100 से अधिक पौधे लगाए


सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा आमजन के सहयोग एवं सुझाव से उदयपुर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु चलाए जा रहे ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के तहत शहर के कलड़वास इंडस्ट्री एरिया में कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं अन्य संगठनों ने सघन पौधरोपण किया। इस दौरान नीम, गुलमोहर, कनेर, जामुन, पलास सहित विभिन्न प्रजातियों के 1100 से अधिक फल एवं फूलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम प्रभारी पुनीत शर्मा ने बताया कि इस मेगा वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से कलड़वास चेम्बर ऑफ कॉमर्स एडं इंडस्ट्रीज के महासचिव संतोष भडभडे एवं उपाध्यक्ष राजेंद्र सुराणा सहित संस्था के सदस्य, आर्मी ऑफिसर्स और जवान, एनसीसी कैडेट्स, महावीर इंटरनेशनल और सिक्योर मीटर्स लिमिटेड के वांलटियर्स ने सहित भाग लिया। पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड भी लगाए गए।

जिला प्रशासन की ओर से मनोज गन्धर्व एवं हितेश शर्मा ने एक्शन उदयपुर के बारे में जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षक की प्रतिज्ञा दिलाई।

उन्होंने बताया कि एक्शन उदयपुर‘‘ कार्यक्रम के संदर्भ में किसी भी सार्वजनिक स्थल के नवीनीकरण तथा व्यवस्थित करने हेतु आमव्यक्ति द्वारा ‘‘एक्शन उदयपुर मोबाइल एप‘‘ पर संबंधित वांछित कार्यांे की जानकारी फोटो सहित एवं आवश्यक सामग्री की सूची तथा मोबाइल नम्बर प्रेषित कर सकते हैं, इस जानकारी के आधार पर प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति अथवा समूह से सम्पर्क कर हर संभव सहयोग दिया जाएगा। एक्शन उदयपुर कार्यक्रम‘‘ सम्बन्धी कार्यो की जानकारी फेस बुक पर ‘‘एक्शन उदयपुर‘‘के पेज को लाईक कर निरन्तर प्राप्त की जा सकती है।

आप पार्टी ने गृहमंत्री, मेयर, प्रन्यास अध्यक्ष के नाम पर शहर के गड्ढों का किया नामकरण


सबगुरु न्यूज उदयपुर। आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उदयपुर में स्मार्ट सिटी पोल खोल अभियान का आयोजन किया। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह हो रहे गड्ढों को नेताओं के नाम कर दिया।

आम आदमी पार्टी के हनीफ मोहम्मद खान ने बताया कि सोमवार शाम साढ़े पंाच बजे आप के कार्यकर्ता सवीना कृषि सब्जी मण्डी, सोभागपुरा आरके सर्कल मार्ग, अशोकनगर सहित शहर के अन्य स्थानों पर खुदे गड्ढों को भरने के लिये उन गड़्ढों का नामकरण गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के नाम पर गुलाब विला, महापौर चन्द्रसिंह कोठारी के नाम पर चन्द्र विला एवं प्रन्यास अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली के नाम पर रवि विला किया गया।

बोहरा ने बताया कि इसके अलावा आने वाले समय शहर की समस्याओं से जूझ रही आमजनता को निजात दिलाने के प्रयासों के तहत ऐसे ही प्रदर्शन किए जाएंगे। इस अवसर पर भरत कुमावत, राजेश चैहान, सुमित विजय, मयंक ज्ञानी, दीपेश, प्रकाश भारती, हेमन्त पालीवाल, हेमराज सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

तुतलाने और हकलाने की समस्या से परेशान हैं तो अपनाये यह तरीके

0

how to get rid from stammer

कई बार बड़े बुजुर्ग बचपन में समझते रहते हैं की ज्यादा सुपारी नहीं खानी चाहिए इससे तुतलाना शुरू हो जाता हैं। और कई बार हकलाना और तुतलाने की बीमारी बचपन से रहती हैं जिसका कोई इलाज़ नहीं हैं। इन बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति बोलने में शर्माता है, थोड़ा घबराता है। बोलनें में शर्मानें और घबरानें का कारण उसका तुतलाना और हकलाना है।

अदरक की चाय पीने के ये साइड इफेक्‍ट नही जानते होंगे…

इस बीमारी से त्रस्त व्यक्ति किसी अनजान के सामने बोलने में शर्म महसूस करता है। उसे ऐसा लगता है की बोलनें पर लोग उसपर हसेंगे। हकलाना और तुतलाना एक ऐसी बिमारी है जो छिपाए नहीं छिपती। हमारे समाज में कुछ असामाजिक तत्व ऐसे भी है जो इन बीमारियों का मजाक उड़ाते है। इन बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति खुद को हीन या छोटा महसूस करता हैं।

पानी के हैं बहुत सारे नुकसान, जानें कि पानी कब पीएं…

आपको इस प्रकार की बीमारी से झूझना न पड़े और आपका कोई मजाक नहीं बने इसके लिए कुछ उपाय बताते है जिनसे आपको काफी हद तक फायदा हो सकता हैं।

सलमान खान की अच्छाई सामने आई देखिये

बच्चे यदि एक ताजा हरा आँवला रोजाना कुछ दिन चबाएँ तो तुतलाना और हकलाना मिटता है। जीभ पतली और आवाज साफ आनें लगती है। मुख की गर्मी भी शांत होती है। बादाम की गिरी सात, काली मिर्च सात, दोनों को कुछ बूँदें पानी के साथ घिसकर चटनी सी बना लें और इसमें जऱा-सी मिश्री पिसी हुई मिलाकर चाटें। प्रात: खाली पेट कुछ दिन लें। स्पष्ट नहीं बोलने और काफी ताकत लगाने पर भी हकलाहट दूर न हो तो दो काली मिर्च मुँह में रखकर चबाएँ-चूसें। यह प्रयोग दिन में दो बार लंबे समय तक करें।

नरेंद्र मोदी मिले अक्षय कुमार के बेटे के साथ घूमते देखिये

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE पर 

ब्रेड के कुछ फायदे तो कुछ नुकसान भी, जानिए

0

Brad also has some advantages and some disadvantages, Know

ब्रेड ऐसी चीज़ हैं जो तुरंत ब्रेकफास्ट में मिल जाती हैं लेकिन इतनी ज्यादा खाई जाने वाली ब्रेड के बारे में शायद आपने ये कभी सोचा नहीं होगा कि ये भले ही आपका नाश्ता आसान बना देती हो, लेकिन ये आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है। रोज़ ब्रेड खाने से कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इससे पहले कि आप अपनी इस आदत को जारी रखें, जान लीजिए ब्रेड के नुकसान।

कमर दर्द को 5 मिनट में दूर भगाने के लिए आजमाएं…

1) पोषण नहीं देता – आप अपने दिन की शुरुआत ऐसी चीज़ खाकर करते हैं वो आपको पोषण नहीं देती। जी हां, ब्रेड खाने से भले ही पेट भर जाता है लेकिन पोषण के नाम पर शरीर को कुछ भी नहीं मिलता। अगर आप रोज़ सुबह नाश्ते में महज़ ब्रेड लेते हैं तो आपको पोषण की कमी हो सकती है।
2) पचाने में मुश्किल – ब्रेड को पचाना बहुत मुश्किल काम है। इसमें एक तरह का लसलसापन होता है, जिसकी वजह से इसे पचाना आसान नहीं होता। रोज़ ब्रेड खाने से पाचन संबंधी बीमारी हो सकती है। ब्रेड से तो बेहतर यही कि आप परांठा या रोटी खा लें।
3) हाई सोडियम – ब्रेड में सोडियम काफी ज्यादा पाया जाता है। ये ब्‍लड प्रेशर और दिल की बीमारी का ख़तरा बढ़ाता है। अगर आप रोज़ ब्रेड खाते हैं, तो आपके शरीर में सोडियम लेवल काफी बढ़ चुका होगा। जल्द से जल्द अपनी इस आदत को बदल लीजिए।
4) वजन बढ़ाए – कहां तो आप अपना वज़न कम करने के लिए इतनी मेहनत करते हैं, कहां नाश्ते में ब्रेड खाकर खुद अपनी मेहनत पर पानी फेर देते हैं। दरअसल, ब्रेड को सुबह खाने से शरीर में बहुत ज्‍यादा कैलोरी की मात्रा बढ़ जाती है। उसके बाद आप दिन में 3-4 बार और कुछ न कुछ खाते हैं तो आप कैलोरी पर कंट्रोल नहीं कर पाते। अगर ये रोज़ का सिलसिला बन गया है तो इससे आपका वज़न बढ़ सकता है।
5) ब्लड शुगर बढ़ाए – ब्रेड ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है। अगर आपको डायबिटीज़ है तो आपको ब्रेड खाने से परहेज़ करना चाहिए। क्योंकि ये आपका ब्लड शुगर बढ़ाकर आपकी समस्या को गंभीर कर सकता है। शुगर लेवल बढ़ने से कई और बीमारियां होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
6) पिंपल और सड़े दांत – आपने सोचा भी नहीं होगा कि आपके चेहरे पर पिंपल का कारण आपकी ब्रेड भी हो सकती है। दरअसल, वाइट ब्रेड में सैच्‍यूरेटेड और ट्रांसफैट होता है जो कि शरीर में सीबम का उत्‍पादन अधिक मात्रा में करता है। इसकी वजह से ब्रेड खाने से मुंहासा होने की संभावना रहती है। साथ ही इसमें मौजूद स्टार्च आपके दांतों में सड़न भी पैदा करते हैं। इस वजह से आपको अपने बच्चों को ब्रेड खाने की आदत बिल्कुल नहीं डालनी चाहिए।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE पर  

BSNL Offer : 429 रुपए में असीमित काल, 1 GB डेटा डेली

BSNL launches Unlimited voice and 1GB per day data plan for Rs 429
BSNL launches Unlimited voice and 1GB per day data plan for Rs 429

नई दिल्ली। सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड ने 429 रुपए में नया प्लान लांच किया है, जिसके तहत 90 दिनों के लिए असीमित वॉयल कॉल और एक जीबी डेटा रोजाना मिलेंगे।