
पटना में अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर हमला, कई वाहन फूंके

टीवी के सितारे पहुंचे ‘बोरीवली चा राजा‘ के दरबार में
प्रिंस, शुभांगी, रोहिताश, फरनाज़ शेट्टी और नील मोटवानी ने लिया भगवान गणेश का आशीर्वाद
हर साल की तरह इस साल भी पूरे देश ने गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया गया और भगवान गणेश का स्वागत पूरे जोश और उल्लास के साथ किया गया। त्योहारों का उल्लास पूरी फिज़ा में फैला था।
समूचे शहर को सजाया गया और शहर के हर कोने में पंडाल नजर आ रहे थे। इस दौरान बड़े ही उत्साह के साथ बप्पा को घर लाया गया और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने के लिये लोग पंडालों में पहुंचे। -ज्ट के चर्चित कलाकार भी ‘बोरीवली चा राजा‘ शिव मिता मंडल में दर्शन करने पहुंचे।

इन सितारों ने ‘बोरीवली चा राजा‘ में ना केवल भगवान गणेश को नमन किया बल्कि महाआरती भी की। देश की चहेती भाबीजी, ‘भाबीजी घर पर हैं’ की अंगूरी भाबी उर्फ शुभांगी अत्रे और तिवारी जी उर्फ रोहिताश गौड़ उस सुंदर प्रतिमा को देखकर मंत्रमुग्ध हो गये और भक्ति में पूरी तरह डूब गये। वहीं दूसरी ओर ‘बढ़ो बहू’ के हरियाणवी आयरन मैन उर्फ प्रिंस नरूला भी खुद को भगवान का आशीर्वाद लेने से नहीं रोक पाये। टेलीविजन की नई लोकप्रिय जोड़ी ‘वारिस’ के राजवीर उर्फ नील मोटवानी और प्रीत उर्फ फरनाज़ शेट्टी भी बप्पा के पंडाल पहुंचे। वो शो को मिली इतनी तारीफों और दर्शकों के प्यार के लिये भगवान के चरणों में धन्यवाद अर्पित करने पहुंचे थे।
आसुस जेनफोन 4 सीरीज भारत में 14 सितंबर को सम्भावित

नई दिल्ली। पिछले महीने ताइवान में आसुस जेनफोन 4 सीरीज के सफलतापूर्वक लॉन्च के बाद के बाद यह तय माना जा रहा है कि कंपनी इस कैमरा केंद्रित सीरीज को भारत में 14 सिंतबर को ला सकती है।
सैमसंग 12 सितंबर को गैलेक्सी नोट8 लांच करेगी

नई दिल्ली। प्रौद्योगिकी प्रेमी जहां उत्सुकता से एप्पल के नए स्मार्टफोन की 12 सितंबर की लांचिंग का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सैमसंग इंडिया ने भी इसी दिन अपने नए फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट8 को लांच करने की योजना बनाई है।
अनंत महादेवन ने सोनी सब के ‘आदत से मजबूर’ के साथ भारतीय टेलीविजन पर वापसी की
सोनी सब अपने नये आॅफिस काॅमेडी शो ‘आदत से मजबूर’ को लाॅन्च करने को तैयार है। यह शो एक पब्लिशिंग हाउस की पृष्ठभूमि पर बना है। इसमें दिखाया जायेगा कि किस तरह पांच फ्रेशर सन्नी, जेडी, रंजन, रिया और सैम एक ही छत के नीचे आते हैं। यहां पर पहली नौकरी के दौरान ये सभी कई मजाकिया स्थितियों से गुजरते हैं। इस शो में मंझे हुए अभिनेता, निर्देशक और लेखक अनंत महादेवन वापसी करते हुए नजर आयेंगे।

दो दशक के बाद टेलीविजन पर अभिनय के लिये वापसी कर रहे अनंत शो में बाॅस का किरदार निभा रहे हैं। वह ‘सिटी चक्कर’ नामक मैगजीन छापने के लिये एक पब्लिशिंग हाउस चलाते हैं। उनका किरदार गुस्सैल व्यक्ति का है, जो कई काम को एक साथ करने की कोशिश करता है लेकिन एक काम को भी पूरा नहीं कर पाता। उसे अपने कर्मचारियों को जूते की नोंक पर रखना अच्छा लगता है। अनंत इस शो में रिया के अंकल की भूमिका में भी हैं, जिसने कि कंपनी में फीचर राइटर के तौर पर ज्वाॅइन किया है। वो हमेशा रिया का पक्ष लेते हैं क्योंकि वो उनकी भतीजी है और साथ ही कंपनी की मालकिन भी।
इस खबर की पुष्टि करते हुए अनंत ने कहा, ‘‘आदत से मजबूर’ बिलकुल मेरे लिये ही बना है। कहानी के अलावा, इस प्रोजेक्ट को हां कहने की वजह थी, अन्य कामों से अलग जहां महीने में 25 दिन काम करना होता है, इसमें मुझे 15 दिन काम करने की आजादी थी। निर्माताओं और चैनल ने मुझ पर भरोसा जताया कि मैं इस भूमिका को आसानी से निभा सकता हूं। उनकी उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए, मैं दर्शकों को हंसाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहा हूं।’’