Home Blog Page 1471

एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी के दिल की बात, यहां पढें

Anita Hassanandani gallery
Anita Hassanandani

इंटरव्यू- अनिता हसनंदानी

सवाल) आप ‘काॅमेडी दंगल’ का हिस्सा हैं, क्या सेट पर भी दंगल होता है?
जवाब) नहीं, कोई दंगल नहीं होता, बस शो में मस्ती होती है। यह बहुत ही सकारात्मक और उत्साह से भरपूर शो है, इस शो की तरह ही इसके सारे कलाकार बड़े ही दिलचस्प हैं।

सवाल) काॅमेडी शो में काम करने का अनुभव कैसा रहा?
जवाब) ‘काॅमेडी दंगल’ मेरा दूसरा काॅमेडी शो हैै। इससे पहले भी मैंने कुछ अन्य काॅमेडी शोज में भी काम किया है। इसलिये, इस बार जब मुझे ‘काॅमेडी दंगल’ का आॅफर मिला, तो मुझे पहले से कहीं अधिक खुद पर भरोसा था। मैंने पहले जिस तरह के शोज किये हैं, उससे यह काफी अलग है। मुझे लगता है कि एक कलाकार के रूप में इस शो ने मुझे तनाव से मुक्त किया है। मैं सचमुच इस शो का खूब आनंद ले रही हूं और हमारे साथ काम करने के लिये बहुत ही बेहतरीन टीम है, जिससे मजा और भी बढ़ जाता है।

सवाल) अनु मलिक के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा?
जवाब) वो बहुत अच्छे इंसान हैं। हर दिन जब वो शूट के लिये आते हैं, अपने साथ ढेर सारा उत्साह लेकर आते हैं। इतना ही नहीं, भारती और अनु मलिक दोनों ही सेट पर बहुत सारी मस्ती करते हैं, इसलिये इस शो में काम करना बहुत अच्छा है, जहां आपको लाफ्टर थैरेपी मिलती है।

सवाल) क्या अनु मलिक ने आपकी टीम के साथ कोई योजना बनाई थी या फिर कोई सलाह दी थी?
जवाब) नहीं, उन्होंने कोई सलाह नहीं दी, लेकिन जब भी एक्ट अच्छा होता था वो तारीफ करते थे और बधाई देते थे। मुझे काफी पाॅजिटिव एनर्जी और वाइब्स मिलीं। जब मैं अपने नियमित शो के शूट के बाद सेट पर आती थी, यह शो तनाव से राहत पहुंचने वाला होता था और सारा तनाव दूर जाता था। पांच दिन के थका देने वाले शेड्यूल के बाद, मैं ‘काॅमेडी दंगल’ की शूटिंग के लिये रीचार्ज हो जाती थी।

सवाल) आप हर एक्ट के लिये तैयारी कैसे करती थीं?
जवाब) आम डेली सोप की शूटिंग की तैयारी करने की तुलना में ये एक्ट पूरी तरह अलग होते थे। कई बार हम शूटिंग के दो-तीन दिन पहले से रिहर्सल शुरू कर देते थे। कभी-कभी हम ग्रुप्स में स्क्रिप्ट पढ़ने के सेशन भी करते हैं।

सवाल) आपकी टीम में कई सारी नामचीन शख्यिसत हैं? उनके साथ आपकी बाॅन्डिंग कैसी है और शो में सबसे अच्छी बाॅन्डिंग किसके साथ है?
जवाब) सभी बहुत अच्छे लोग हैं और अब वो परिवार बन चुके हैं। मैं सबसे ज्यादा भारती के साथ जुड़ी। इससे पहले भी मैंने उनके साथ एक शो किया था और यही वजह थी कि हमारे बीच अच्छा तालमेल है।

सवाल) आप अनु मलिक की टीम में हैं, लेकिन आपकी ज्यादा बाॅन्डिंग भारती के साथ है?
जवाब) हां, क्योंकि वो मेरी पुरानी दोस्त हैं और मैं उन्हें ज्यादा पसंद करती हूं। वैसे हमारा आखिरी लक्ष्य लोगों को हंसाना होता है और लोगों के चेहरे पर खुशी लाना होता है।

सवाल) ‘काॅमेडी दंगल’ में किसी को बाहर नहीं किया जायेगा, फिर विजेता किस तरह घोषित होगा?
जवाब) कोई विजेता नहीं है और कोई हारने वाला नहीं। विजेता वो होगा जो लोगों को सबसे अधिक हंसायेगा। दर्शक सबसे बड़े आलोचक होते हैं। यहां कोई प्रतियोगिता नहीं है, केवल विशुद्ध मनोरंजन है।

सवाल) आपके हिसाब से स्टैंड-अप काॅमेडी या स्किट काॅमेडी में से क्या बेहतर होता है?
जवाब) मुझे लगता है दोनों ही अपने-अपने रूप में मनोरंजक हैं, लेकिन ‘काॅमेडी दंगल’ में स्टैंड अप काॅमेडी काफी अनूठी है। उनमें से कुछ काॅमेडियन तो यूट्यूब पर बहुत चर्चित हैं। उनके स्टैंड-अप का स्टाइल काफी अलग है, इसलिये निजी तौर पर मुझे यह ज्यादा पसंद आया।

सवाल) आप ‘काॅमेडी दंगल’ से अपने साथ क्या ले जाने वाली हैं?
जवाब) मैं अपने साथ केवल यह बात लेकर जाने वाली हूं कि- जीवन में हंसना बहुत जरूरी है। आज के व्यस्त जीवन में हम काफी तनाव लेते हैं, इसलिये मनोरंजन का होना जरूरी है। इस शो के बाद, मैं निश्चित रूप से टेलीविजन पर कुछ लाइव काॅमेडी एक्ट और काॅमेडी शोज देखूंगी।

RASHIFAL 5 SEPTEMBER 2017 जानिए आपके मंगलवार के दिन का लेखा जोखा

मंगलवार, 05 SEPTEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राशिफल मेष राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। साहित्य और कलात्मक चीज़ों के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है। गृहक्लेश की वजह से आप की भावनाएं आहात हो सकती हैं । घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा। कार्यालय में सहकर्मियों और अधिकारियों से सावधानी बरतें।

VIDEO: सिर्फ 2 मिनट में आपकी सोच बदल देगा यह वीडियो

राशिफल वृष राशि :-VRASHAB SABGURU.COM आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रह सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। संपत्ति संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करना टालें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने की कोशिश करें। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है।

VIDEO: खुद का रेप होते देख जोर जोर से रोने लगी रवीना टंडन

राशिफल मिथुन राशि :-mithun sabguru.com आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रह सकता है। भाईबहन और मित्रों के साथ रखे मेलजोल बढ़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों के कारण मन पर व्यग्रता छा सकती है। आज कुछ अधिक ही भावुकता का अनुभव हो सकता है। घर का वातावरण उग्र रह सकता है।

VIDEO: कैमरे में कैद 5 दिल दहला देने वाली असली भूतिया घटनाएँ

राशिफल कर्क राशि :-RASHI SABGURU.COMआज का दिन आपके लिए लाभकारी रह सकता है। परिवारजनों का सहयोग मिल सकता है। मधुर वाणी से आपके कार्य सरलता से संपन्न हो सकते हैं। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बहार जा सकते हैं। सहकर्मी के साथ निकटता बढ़ सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है।

VIDEO: शादी में जो हुआ उसे देख रह जायेंगे दंग…

राशिफल सिंह राशि :-horoscope sabguru.com आज का दिन आपके लिए अच्छा रह सकता है। आप की कार्यपद्धति कॉन्फिडेंस से भरी रह सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता रह सकती है। वाणी में उग्रता अधिक रह सकती है। पारिवारिक वातावरण में मेलजोल बना रहेगा। दैनिक खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

VIDEO: ऐसे पहचाने कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ

राशिफल कन्या राशि :-kanya rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए भावनापूर्ण रह सकता है। भावना के प्रवाह में बह सकते हैं। कन्फ्यूजन का निराकरण करें अन्यथा असमंजस की स्तिथि रह सकती है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं झगडे़ से बचने का प्रयास करें। आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है।

VIDEO: कुछ ऐसी बाइक्स हैं जिनको शायद आपने कभी न तो देखा होगा और न ही इनके बारे में सुना होगा

राशिफल तुला राशि :-tula rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह देते हैं। मन वैचारिक स्तर पर बाधित रह सकता है। मनोबल में कमी आ सकती है। मित्रवर्ग से विशेष लाभ होने के आसार हैं। व्यापार से अच्छा लाभ होने के संकेत हैं।

VIDEO: लड़कियों रात को भूल कर भी नही करें ये 5 काम

राशिफल वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। कार्य सरलता से पूरे हो सकते हैं। सरकारी कार्यवाही से सम्बंधित कार्यों में लाभ होगा। गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी। मित्रों से लाभ होगा।

VIDEO: जानकर होजाएंगे हैरान इन 3 असाधारण मनुष्य क़ो…

राशिफल धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए आनंदमय रह सकता है। धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। क्रोध पर संयम रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है।

VIDEO: मोदी से जुड़ा 450 साल पुराना रहस्य जानें…

राशिफल मकर राशि :-makar rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए रोगकारक रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है।

VIDEO: सलमान खान को रुला दिया इस लड़की ने…

राशिफल कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए कलहकारी रह सकता है। साधारण-सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वादविवाद से बचें अदालती कार्यवाही के संकेत है। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं।

VIDEO: बॉलीवुड के आजतक के गरम सीन दिए इन हिरोइनों ने…

राशिफल मीन राशि :-meen rashi sabguru.comआज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रह सकता है। मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

नारायण सिंह सिंदल बने राजपूत समाज निर्विरोध अध्यक्ष

Mr narayan singh sindal taking oath after elected as president of rajput seva sansthan sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। स्थानीय क्रांगुआवास स्थित राजपूत समाज नोहरे में रविवार को सम्पन्न हुए राजपूत समाज सेवा संस्थान के चुनाव में नारायणसिंह सिंदल को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया है।

JLN अस्पताल में अक्षय कलेवा, 10 रुपए में मिलेगा पौष्टिक खाना

Akshay Kalawa starts at JLN Hospital ajmer
Akshay Kalawa starts at JLN Hospital ajmer

अजमेर। संभाग के सबसे बडे जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में विभिन्न हिस्सों से आने वाले मरीजों के परिजनों को अब भोजन की चिंता नहीं रहेगी। बेहद कम दाम मात्रा दस रुपए में भरपेट भोजन के लिए चिकित्सालय परिसर में नगर निगम और अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा भोजन देने की शुरुआत की गई है। इतना ही नहीं प्रतिदिन यहां भोजन का मेन्यू भी सूचना पट्ट पर लिखा जाएगा। 

फरुर्खाबाद : खेत में पड़ा मिला दलित छात्रा का नग्न शव, रेप की आशंका

Farrukhabad : dalit school girl nude dead body found in a field
Farrukhabad : dalit school girl nude dead body found in a field

फरुर्खाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद फरुर्खाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लहरा में शौच के लिए निकली दलित छात्रा का नग्न शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।