Home Blog Page 1489

कोलंबो वनडे : भुवनेश्वर, कोहली चमके, भारत का सीरीज पर कब्जा

Colombo ODI : india beat sri lanka by 6 wickets,  clean swept the series
Colombo ODI : india beat sri lanka by 6 wickets, clean swept the series

कोलंबो। कप्तान विराट कोहली (नाबाद 110) के 30वें शतक और भुवनेश्वर कुमार (42-5) के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर भारत ने पांच वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में रविवार को श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने श्रीलंका में पहली बार 5-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया है।

कुलदीप सिंह चुण्डावत के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। मावली भाजपा किसान मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष बनने पर मावली में कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह चुण्डावत का स्वागत किया गया।

समाजकंटकों की करतूत : ईंटाली गांव के तालाब की रपट में छेद 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। मावली तहसील के ईंटाली गांव के तालाब को खाली करने के उद्देश्य को लेकर असामाजिक तत्वों ने इसकी रपट में छेद कर दिया। हालांकि अब तक तालाब में इतना पानी नहीं आया कि रपट के उपर से पानी होकर गुजरे लेकिन किसी ने कारस्तानी करते हुए रपट में छेर कर दिया जिससे तालाब से पानी का रिसाव शुरू हो गया। ग्रामीणों को तालाब के रपट में छेद होने की सूचना मिली।

किड्स रन वे फैशन शो : नन्हीं उम्र में झलकी प्रतिभा

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। एम स्क्वायर प्रोडक्शन हाउस एवं वेदान्ता इवेन्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में रविवार शाम पुलां स्थित क्यू होटल में बच्चों का लक्जरी फैशन शो किड्स रन वे आयोजित किया गया। इसमें शहर के 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के 150 से अधिक बच्चों ने भाग लेकर नन्हीं उम्र में अपनी प्रतिभा को दिखाया।

स्वच्छता का संदेश : झील में किया श्रमदान 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। झील हितैषी नागरिक मंच की ओर से रविवार को अंबापोल पुलिया से कुड़ा कचरा निकाल कर श्रमदान किया गया। मंच के सदस्यों ने 3 क्वींटल और 50 किलोग्राम कचरा निकाल कर स्वच्छता का संदेश शहरवासियों को दिया।