Home Blog Page 1513

दवा सेल्समैन की हत्या का खुलासा, लूट की नीयत से मारी थी गोली

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स और धानमंडी थाना पुलिस ने शुक्रवार को करीब 3 महीने पहले हुए मर्डर का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही दो पिस्टल और 3 कारतूस भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने लूट की नीयत से दवा सेल्समैन प्रमोद मेहता को गोली मारी थी जो उसके सीने में लगी और उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने घटनास्थल व उसके बाद किसी तरह कोई मोबाइल काम में नहीं लिया जिसे लेकर पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। तीन माह में पुलिस ने अलग-अलग अपराधों में लिप्त 550 आरोपियों को लाकर पूछताछ की तो उनसे काफी सुराग मिले।
पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद गोयल ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ के दौरान मोइन उर्फ सोनू पुत्र हारून खान का नाम आ रहा था। पुलिस ने उसे ढूंढा तो वह अपने ठिकानों से गायब मिला। पुलिस ने स्वराज नगर निवासी मोइन खान उर्फ सोनू को पकड़ा तो उसने गौसियां कॉलोनी निवासी मोहम्मद सलाम पुत्र अब्दुल रहमान, गौसिया कॉलोनी किशनपोल, गली नं. 2 निवासी सकलेन उर्फ फिरोज खान पुत्र शिराज खान के साथ मिलकर यह वारदात करना स्वीकार किया। मृतक प्रमोद मेहता पुत्र कालूलाल बम्बोरा, कुराबड़ हाल बड़ी होली का रहने वाला था।
आरोपियों ने बताया कि उन्हें प्रमोद के पास नकद होने की जानकारी थी, इसी कारण उन्होंने प्रमोद की रैकी की थी। उसे धोलीबावड़ी, सलमा गली में रोकते हुए बैग छीनने का प्रयास किया। प्रमोद ने बैग नहीं छोड़ा तब सलाम ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से वार भी किया, फिर भी प्रमोद ने बैग नहीं छोड़ा। इस पर एक फायर किया जो प्रमोद के सीने में लगा। गोली उसके दिल में जा फंसी और अत्यधिक रक्तस्त्राव के कारण मेहता की मौत हो गई।

RSS chief मोहन भागवत से मिले BJP अध्यक्ष अमित शाह

Amit Shah meets RSS chief Mohan Bhagwat Ahead of Ministry reshuffle
Amit Shah meets RSS chief Mohan Bhagwat Ahead of Ministry reshuffle

लखनऊ/मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा के वृन्दावन स्थित केशव धाम में चल रही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की समन्वय बैठक में शिरकत करेंगे।

शेयर बाजार साप्ताहिक समीक्षा : मिडकैप, स्मॉलकैप में आई तेजी

Stock Market Weekly Review : Midcap, Smallcap stats
Stock Market Weekly Review : Midcap, Smallcap stats

नई दिल्ली। बीते सप्ताह सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण सेंसेक्स और निफ्टी में प्रभावशाली बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। बाजार पर भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद के समाधान का भी सकारात्मक असर पड़ा।

फिल्म ‘फिरकी’ में जटिल भूमिका में नजर आएंगी संदीपा धर

Sandeepa Dhar to play 'complex' role in 'Firrkie'
Sandeepa Dhar to play ‘complex’ role in ‘Firrkie’

मुंबई। अभिनेत्री संदीपा धर ने कहा कि वह अपनी अगली फिल्म ‘फिरकी’ में एक जटिल किरदार निभा रही हैं। संदीपा ने एक बयान में बताया कि मुझे फिल्मकार अंकुश भट्ट का फोन आया था। उन्होंने ‘7 आवर्स टू गो’ में मेरा काम देखा था, जिसके बाद उन्हें लगा कि प्रदर्शन के आधार पर मैं इस रोल के लिए बेहतर रहूंगी।

NCSC अध्यक्ष राम शंकर कठेरिया ने अजमेर में की जनसुनवाई

अजमेर। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. राम शंकर कठेरिया ने शुक्रवार को ट्राम्वे स्टेशन हरिजन बस्ती में जनसुनवाई की।