Home Blog Page 1531

RASHIFAL 1 SEPTEMBER 2017 कैसा रहेगा आज आपका दिन

Horoscope, rashifal

शुक्रवार, 01 SEPTEMBER 2017 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़े आज का भविष्यफल।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

राशिफल मेष राशि :- RASHI SABGURU.COMकुछ लम्बित कार्यो का शीघ्र ही समाधान होगा जिसके फॅलस्वरूप आप नयें कार्यो का शुभारम्भ कर सकते है। पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने के लिए काफी त्याग करने की जरूरत है।

बाबा राम रहीम के बारे में चौका देने वाले तथ्य

राशिफल वृष राशि :- VRASHAB SABGURU.COM आपके रूके हुये कार्यो को पूरा करायेगा तथा भाग्य पक्ष में मजबूती लायेगा। कलान्तर में किए गए कर्मो का प्रतिफल आपके जीवन में चार-चॉद लगा देगा। अकारण किसी चिन्ता के काराण मन व्यथित हो सकता है, अत: आप-अपने मन को केन्द्रित करने का प्रयास करें।

यह हैं दुनिया की सबसे हॉट डांसर, देखें वीडियो

राशिफल मिथुन राशि :-mithun sabguru.com भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। धार्मिक कार्यो का आयोजन या धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

दूध और केले को साथ में खाने के हैं ये जबरदस्त फायदे

राशिफल कर्क राशि : – RASHI SABGURU.COMव्यावसायिक गतिविधियों में आपकी व्यस्तता रंग लाएगी। सोंच-समझकर लिये गये निर्णय आपके आत्म-विश्वास में वृद्धि करेंगे। महिलाओं को परिवार के प्रति उदासीनता रह सकती है।

अच्छी हाइट पाने के लिए फॉलो करें यह डाइट

राशिफल सिंह राशि : –horoscope sabguru.com कुछ लोगों के पाचन संस्थान को कमजोर करेगा जिससे मौसमी बीमारियां घेरे रहेंगे। इस सप्ताह आपको अनचाहे सम्बन्धों को ढोना पड़ सकता है। गैर जिम्मेदार लोगों से अधिक नजदीकिंया न बढ़ाएं अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है।

HEIGHT बढ़ाना चाहते हैं तो जरूर कीजिये यह एक्सरसाइज

राशिफल कन्या राशि :- kanya rashi sabguru.comहर कदम सोंच-समझकर रखने की आवश्यकता है। परिवार की बातों को सबसे साझा न करें। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी।

सेक्स पावर बढ़ाना चाहते हैं तो खाइये ये ताकतवर फल

राशिफल तुला राशि :- tula rashi sabguru.comसम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी।

नहाते समय रखें इन बातों का खास ध्यान, वर्ना पड़ सकते हैं मुश्किल में

राशिफल वृश्चिक राशि :-vrikshika rashi sabguru.com ऑफिस वाले लोग अपनी उपयोगतिा बनायें रखें अन्यथा षड़यन्त्र का शिकार हो सकते है। सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता हितकर नहीं है। महिलाएं मानसिक उलझनों का शिकार हो सकती है।

जाने लड़कियों को कैसे लड़के पसंद आते हैं

राशिफल धनु राशि :-dhanu rashi sabguru.comअनचाही यात्रा न ही करें तो बेहतर रहेगा। रीति-रिवाजों को लेकर जीवन साथी से व्यर्थ में तनाव होने की आशंका नजर आ रही है। महिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी।

इस तरीके से आप किसी को भी अपने वश में कर सकते हैं

राशिफल मकर राशि :- makar rashi sabguru.comनए लोगों को रोजी व रोजगार के नए अवसर प्रदान होंगे। प्रतीकात्मक त्याग ही परिवार में आपकी प्रतिष्ठा लौटा सकता है। हर नए सम्बन्ध के प्रति गहरी व पैनी नजर रखने की आवश्यकता है। कार्य व व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा की कुछ कमी आएगी।

यह हैं अब तक का सबसे हॉट बेली डांस, अकेले हैं देखें

राशिफल कुंभ राशि :-kumbh rashi sabguru.com अनावश्यक खर्चो पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। समय की पाबन्दी आपके व्यक्तित्व में चार-चांद लगा देगी। पाइल्स रोगियों को अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की जरूरत है।

कैटरीना कैफ ने कराया हॉट फोटोशूट, देखें वीडियो

राशिफल मीन राशि :-meen rashi sabguru.com नौकरी वाले कुछ लोगों को अचानक स्थान परिवर्तन की सम्भावना है। सामाजिक उत्तरदायित्वों को ठीक से निवर्हन करने की जरूरत है। छात्र अपने सम्बन्धों को मजबूज करें। महिलाएं अपने निर्णय स्वयं लेने की कोशिश करें।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

उदयपुर: हाॅस्पिटल की सड़क खुद बीमार 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। इन दिनों बारिश के बाद उदयपुर के महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय से सीधा हाथीपोल निकलने वाले मार्ग की सड़क का हाल खस्ता हो गया है। टूटी सड़क और ऊपर से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं जिसमें पानी भरा रहता है। रात में तो क्या यहां पर दिन में भी दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
वीओ- चिकित्सालय परिसर के अंदर से गुजरने वाले इस शाॅर्टकट मार्ग से हाथीपोल की ओर से दिनभर कई वाहनों की आवाजाही रहती है। यह मार्ग भीतरी शहर में रहने वालों के लिए हाॅस्पिटल जल्दी पहुंचने का मार्ग है। चिकित्सालय में आने-जाने वाली एबुलेंस भी यहीं से गुजरती है। ऐसे में यहां पर सड़क उबड़-खाबड़ होने पर मरीज के लिए तो खतरा है ही, साथ ही दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। अगर इसी तरह चलता रहा और समय रहते सड़क ठीक नहीं होती है तो ये मार्ग वाहनों के लिए तो रात में और भी जोखिम भरा हो सकता है।

कच्ची बस्ती की महिलाओं को दिखाई ‘टाॅयलेट’ फिल्म 

नमो विचार मंच का प्रयास

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के आस-पास स्थित गरीब व कच्ची बस्ती की महिलाओं व बालिकाओं ने गुरुवार को टाॅयलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखी। इन महिलाओं को नरेंद्र मोदी विचार मंच की ओर से चल रहे नमोत्सव कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता का संदेश देने के लिए यह फिल्म दिखाई गई।
गरीब व कच्ची बस्तियों से आई आदिवासी महिलाएं व बालिकाएं शहर के सूरजपोल स्थित अशोका सिनेमा में पहुंची। इससे पूर्व उन्होंने रैली भी निकाली। उन्होंने दोपहर 12 बजे के शो में टाॅयलेट फिल्म देखी। मोदी विचार मंच की महिला जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रीति पंवार सोलंकी ने बताया कि महिलाओं के सम्मान में उन्हें जागरूक करने को लेकर टाॅयलेट फिल्म को दिखाने का एक कार्यक्रम था।
महिलाओं व बालिकाओं ने बताया कि उनके घर में शौचालय तो नहीं हैं और न ही वे अपने खर्चे से शौचालय बनवा सकती हैं। बताया कि इसके लिए सरकार उनकी मदद कर दे तो जरूर वे स्वच्छ भारत योजना का साथ देंगी। उन्होंने ये भी बताया कि वे इस कार्यक्रम के तहत पहली बार किसी बड़े सिनेमा में फिल्म देखने आई है।

छात्रसंघ चुनाव: उदयपुर में उड़ रही नियमों की धज्जियां 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव में लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। एबीवीपी और एनएसयूआई दोनों के ही प्रत्याशियों ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विशाल रैली निकाली। दोनों छात्र संगठनों के प्रत्याशियों ने लिंगदोह कमेटी कीे सिफारिशों की जमकर धज्जिया उड़ाई। पुलिस पूरी तरह से मूकदर्शक बनी रही लेकिन रैली के बाद पुलिस ने दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर भूपालपुरा थानाधिकारी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को कार्यवाही के लिए पत्र लिखा है। हालाकि विश्वविद्यालय प्रशासन भी छात्र संगठनों के प्रत्याशियों की विशाल रैली के बाद भी चुप रहा। ऐसे में पुलिस की ओर से लिखे गये पत्र के बाद अब कितनी कार्यवाही हो पाती है यह देखने वाली बात होगी। गौरतलब है कि चुनाव प्रक्रिया के शुरू होने से पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों को सख्ती से लागू करने की बात कही थी, लेकिन चुनाव प्रकिया शुरू होने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन के दावे खोखले साबित होते दिखाई दे रहे हंै।

स्वरूप सागर – फतहसागर लिंक नहर में मछलियां मरीं 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर की प्रसिद्ध फतहसागर झील और स्वरूपसागर के बीच बनी लिंक नहर में गुरुवार को सैकड़ों मछलियां मरी हुई देखी गईं। मछलियों के मरने की बात भी तब सामने आई जब वहां पर घूम रहे लोगों ने लिंक नहर में देखा।
फतहसागर झील किनारे बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं, लेकिन प्रशासन की इतनी लापरवाही है कि उनको सूचना मिलने के बाद ही वहां पर कोई नुमाइंदा तक नहीं पहंुचा। ऐसे में लिंक नहर में मछलियों के मरने से वहां पर घूमने वाले लोग चिंतित हैं। उन लोगों को कहना है कि अगर इन मछलियों को समय रहते वहां से नहीं हटाया गया तो सड़ांध फैल जाएगी, पानी भी दूषित होने की आशंका है। अब तक मछलियों के मरने के कारणों का पता नहीं चला है।