Home Blog Page 1532

उदयपुर को यूं ही नहीं कहते छोटा कश्मीर 

 

पहाड़ों पर चहलकदमी कर रहे हैं बादल

 

झीलों की लहरों पर नाच रही हैं बूंदें

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। झीलों के शहर उदयपुर पर इन दिनों इंद्रदेव मेहरबान हैं। अरावली की पहाड़ियों पर बादल चहलकदमी कर रहे हैं तो बारिश की बूंदें झीलों की लहरों पर छमछम कर रही हैं। उदयपुर का यह नजारा ही है जो उसे छोटा कश्मीर बना देता है। इस नजारे को देखकर शहरवासी हर बार यही कहते हैं कि जन्नत यहीं है। एक बार जो उदयपुर आ जाता है वह उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता। पुरानी कहावत भी है कि आधी रोटी खाना और मेवाड़ छोड़कर नहीं जाना।
दो दिन से चल रही रिमझिम ने चहुंओर हरियाली के चटख रंगों को और चमक दे दी है। रिमझिम के बावजूद झीलों का नजारा देखने के लिए लोग लालायित हैं। लोग भीगते हुए, गर्म भुट्टे खाते हुए, कुल्फी का लुत्फ उठाते हुए, झीलों से झरते पानी को देख रहे हैं। इनमें सिर्फ शहरवासी ही नहीं, बल्कि अन्य शहरों से आए पर्यटक भी शामिल हैं।
जो लोग सज्जनगढ़ घूमने जा रहे हैं उनका तो मानो बादल स्वागत करते हैं। पहाड़ की चोटी पर स्थित सज्जनगढ़ का नजारा ऐसा लगता है जैसे शिमला में हों। झीलों का पानी छलक कर शहर के बीच से होकर बह रहा है। उसके किनारे रहने वालों के भी चेहरे खिले हुए हैं।
इन नजारों को देखने के बाद हर कोई यही चाहता है कि उदयपुर साल के 365 ही दिन ऐसा ही नजर आए। झीलें और झीलों की नगरी स्वच्छ रहे, हरी-भरी रहे। यहां की प्राकृतिक सम्पदा शहरवासियों के साथ जलचरों, नभचरों और वन्यजीवों के लिए सुकून भरी रहे।
उदयपुर की लाइफ लाइन कही जाने वाली इन झीलों से छलकने वाला पानी वल्लभनगर तहसील में बने डेम को भरता है और लगातार हो रही बारिश के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वल्लभनगर का डेम भी जल्द ही भर जाएगा।

चिकित्सा मंत्री ने तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

सबगुरु न्यूज उदयपुर। बांसवाड़ा में कुपोषण से 53 दिन में 83 बच्चों की कुपोषण से मौत के मामले में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने बांसवाड़ा कलक्टर को तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय विभागीय जांच समिति भी बनाई गई है। कमेटी बांसवाड़ा के जिला अस्पताल का दौरा भी करेगी।

जोगणियाधाम के श्रद्धालुओं की ओर से संचालित बाबा रामदेव भंडारे का समापन

अजमेर। विश्व विख्यात धार्मिक नगरी पुष्कर में बीते पखवाडेभर से जोगणिया धाम की ओर से बाबा रामदेव जातरूओं के लिए संचालित भंडारे का भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी गुरुवार को समापन हुआ।

अमरीकी ओपन : शारापोवा जीती, ज्वेरेव, किर्जियोस, वोज्नियाकी हारे

US Open 2017 : Maria Sharapova win, Zverev, Kyrgios, Wozniacki losers
US Open 2017 : Maria Sharapova win, Zverev, Kyrgios, Wozniacki losers

न्यूयार्क। साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट अमरीकी ओपन में वाइल्ड कार्ड एंट्री धारक रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं, कैरोलिना वोजिन्याकी, निक किर्जियोस और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को टूर्नामेंट से बाहर जाना पड़ा है।

कोलकाता : कॉल सेंटर कर्मचारी की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत

Kolkata : Call Centre Employee Falls Off 13th Floor, Dies
Kolkata : Call Centre Employee Falls Off 13th Floor, Dies

कोलकाता। अपना बर्थडे मनाने के एक दिन बाद यहां एक कॉल सेंटर कर्मचारी की अपने कार्यालय भवन की 13वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। कर्मचारी के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है।