हरियाणा, पंजाब में माहौल शांतिपूर्ण, सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के प्रभावित क्षेत्र रविवार सुबह शांतिपूर्ण रहे लेकिन सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर ही हैं। दुष्कर्म के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़ी हिंसा से पंचकूला में सर्वाधिक प्रभावित हुआ था लेकिन अब यहां से कर्फ्यू हटा लिया गया है। हरियाणा के कैथल से भी कर्फ्यू हटा लिया गया है जबकि सिरसा में कर्फ्यू में ढील दी गई है।
बिहार : बाढ़ से 440 मरे, प्रधानमंत्री ने मदद का भरोसा दिया

पटना। बिहार में बाढ़ का कहर अभी भी जारी है। प्रभावित इलाकों से बाढ़ का पानी भले ही कम हो रहा है, मगर लोगों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। राज्य के 19 जिलों में अभी भी बाढ़ का पानी फैला हुआ है।
उत्तरप्रदेश के 25 जिले बाढ़ की चपेट में, 25.29 लाख लोग प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि उत्तर प्रदेश में इस वर्ष 25 जनपद बाढ़ की चपेट में आए हैं और 25.29 लाख जनसंख्या बाढ़ से प्रभावित हुई हैं, लेकिन प्रदेश सरकार बाढ़ पीड़ितों के जान-माल की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
मायावती नहीं चाहतीं लालू का साथ देकर जोखिम लेना
