Home Blog Page 1636

आकाशीय बिजली से थर्राया एवीवीएनएल का मीटर

एक रात में दौड़ा एक लाख यूनिट

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। अगर आपके बिजली के मीटर में अचानक से एक लाख यूनिट बढ़ जाएं तो शायद होश फाख्ता हो जाएंगे। इसके बाद आपको न दिन में चैन मिलेगा न रात में आराम। सिर्फ बिल के अमाउण्ट को सोच कर ही धड़कन बढ़ जाएगी। ऐसा ही हाल उदयपुर जिले के मावली कस्बे के एक व्यक्ति का हो गया है।
दरअसल, मावली कस्बे में करीब एक सप्ताह पूर्व रात में तेज गरज के साथ बारिश हुई। इस दौरान मावली निवासी भंवरलाल पुत्र वरदीचंद त्रिपाठी के घर के निकट बिजली के तारों पर आकाशीय बिजली गिरी। इसके बाद सुबह जब वरदीचंद ने अपनी बिजली का मीटर देखा तो उसके होश उड़ गए। मीटर की यूनिट 1 लाख 30 हजार यूनिट से ऊपर चली गई। एक ही दिन में एक लाख से अधिक यूनिट बढ़ जाने से भंवरलाल परेशान होकर कस्बे के एक ई-मित्र पर पहुंचा। वहां पर दो तीन दिन तक चक्कर लगाने के बाद उसे पता चला की उसकी समस्या का उपचार तो अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के स्थानीय कार्यालय से होगा। वहां पर जब वह पूछा तो निगम के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। भंवरलाल परेशान है कि एक लाख से ऊपर के यूनिट का बिल आ गया तो वह कहां से चुकाएगा।
इधर, विभाग को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। विभाग के अधिकारी सिर्फ भंवरलाल को टरका रहे हैं। ऐसे में उसकी समस्या का निदान कैसे होगा इसे सोच कर ही वह तनाव में आ गया है।

उदयपुर अपहरण फाॅलोअप: लेने देने के विवाद के कारण हुआ था अपहरण

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में किया स्वीकार

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के सर्वऋतु विलास होटल के बाहर से हुए अपहरण के आरोपियों ने पूछताछ में लेन-देन के विवाद को अपहरण का कारण बताया है।
पुलिस के अनुसार उन्होंने वृद्ध सूरजनारायण का अपहरण 20 लाख रुपए की वसूली के लिए किया था। मामले के मुख्य आरोपी शाहिद ने बताया कि उसके और सूरजनारायण के बीच लम्बे समय से यह विवाद चला रहा था। इसकी वसूली के लिए उसने अपनी साथियों के साथ मिल कर इस घटना को अंजाम दिया। इसके बाद बांसवाड़ा जाते समय कार में पीड़ित से मारपीट कर छह हजार रुपए की नकदी भी लूट ली। पुलिस आरोपियों से और भी जानकारी पता करने के लिए पूछताछ कर रही है।
सोमवार शाम को घटना के बाद तुरंत हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए संभागभर में नाकेबन्दी की थी जिससे घटना के सात घंटों के भीतर ही पुलिस को दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई। पुलिस ने सूरजनारायण को भी अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त करा दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि और वारदात में इस्तमाल हुई कार को भी जब्त कर लिया है। इसके बाद फरार हुए एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
गौरतलब है कि उदयपुर के सूरजपोल थाना इलाके में सोमवार को हुए अपहरण के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मध्यरात्रि बांसवाड़ा से गिरफ्तार किया था। उसके बाद मंगलवार सुबह तीसरा आरोपी भी बांसवाड़ा में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद उदयपुर पुलिस की टीम बांसवाड़ा पहुंची और तीनों ही आरोपियों को सूरजपोल थाने लाई।

जसोदा बेन मोदी से पहले पहुंची उदयपुर, किया एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित उदयपुर दौरे से ठीक पहले उनकी धर्मपत्नी जसोदा बेन मंगलवार को उदयपुर में रही। दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर आई जसोदा बेन ने मंगलवार सुबह सौ फीट रोड स्थित एक रेस्टोरेंट का उद्घाटन किया। जसोदा बेन के शोभागपुरा स्थित सौ फीट रोड पर पहुंचने के बाद उनका स्वागत आश्रय सेवा संस्थान की निराश्रित बालिकाओं द्वारा किया गया।
जसोदा बेन को मेवाड़ी पाग पहनाकर उनका स्वागत किया गया। वे निराश्रित बच्चियों से मिलकर वे भाव विभोर हो उठीं। जसोदा बेन ने रेस्टोरेंट के उद्घाटन के बाद बच्चियों से खुलकर बात की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पत्नी से मुलाकात कर बच्चियां भी खासी उत्साहित रहीं। आश्रय सेवा संस्थान की इन निराश्रित बच्चियों के साथ जसोदा बेन ने रेस्टोरेंट में ही लंच भी किया। इस प्रवास के दौरान जसोदा बेन मीडिया से बात करने से बचती रही। प्रवास के पहले दिन सोमवार को जसोदा बेन एक वैवाहिक कार्यक्रम में भी शामिल हुईं थी।

बार्सिलोना ने नेमार पर 1 करोड़ डॉलर का मुकदमा किया

Barcelona suing Neymar for 8.5 million for alleged breach of contract
Barcelona suing Neymar for 8.5 million for alleged breach of contract

बार्सिलोना। स्पेन के दिग्गज फुटबाल क्लब बार्सिलोना एफसी ने मंगलवार को अपने पूर्व स्टार खिलाड़ी नेमार के खिलाफ अनुबंध के नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की शुरुआत कर दी है और उनसे एक करोड़ डॉलर की मांग की है।

सतना में छात्रा ने सहेली के पानी में जहर मिलाया, खुद भी खाया

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में दो सहेलियों के बीच पढ़ाई की प्रतिस्पर्धा रंजिश का कारण बन गई। एक छात्रा ने दूसरी की पानी की बोतल में जहरीला पदार्थ डाल दिया और खुद भी जहर खा लिया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।