Home Blog Page 1635

पीएम मोदी विजिट: तैयारियां जारी, जगह-जगह रखेंगे कूड़ापात्र

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। मोदी अपनी यात्रा के दौरान चित्रकूट नगर के महाराणा प्रताप खेल गांव में आम सभा को संबोधित करंेगे। इस आम सभा में एक से डेढ़ लाख के लोगों को लाने का लक्ष्य है। ऐसे में यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारिया जोरों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यूआर साहू व सौरभ श्रीवास्तव उदयपुर पहंुचे। उन्होंने खेलगांव में जाकर व्यवस्थाओं को देखा।

इस दौरान आईजी आनद श्रीवास्तव ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक को अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। गौरतलब है कि खेल गांव में आम सभा के लिए बड़े-बड़े छह डोम तैयार किए जा रहे हंै। यह पूर्ण रूप से वाटर प्रूफ होंगे। सभा के लिए विशेष मंच भी बनाया जा रहा है। डोम बनने के लिए खाली पड़ी जमीन को समतलीकरण किया जा रहा है, ताकि यहां पर आने वाले लोगों को किसी तरह कोई परेशानी नहीं हो। खास बात यह है कि आम सभा के दौरान प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग जगहों पर कचरापात्र रखवाने की भी व्यवस्था की जाएगी।

स्वाइन फ्लू: उदयपुर में 12 और पाॅजिटिव 

Fresh swine flu and dengue threat rise in Rajasthan

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर में लगातार स्वाइन फ्लू का कहर बढ़ता नजर आ रहा है। रोजाना यहां आधा दर्जन से स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हंै, जिससे चिकित्सा महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी स्वाइन फ्लू के 12 मरीज सामने आए, जो संभाग के चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर और मध्यप्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले हैं। रिपोर्ट के पाॅजिटिव आने के बाद सभी मरीजों को एमबी अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।
एहतियात के तौर पर पाजिटिव रोगियों के परिजनों को भी टेमीफ्लू दी जा रही है। पिछले 19 दिनांे के आंकड़ांे पर नजर डाली जाए, तो अब तक 90 से ज्यादा स्वाइन फ्लू पाजिटिव मरीज सामने आए हैं, तो वहीं इस समयावधि में 6 लोग इलाज के दौरान दम भी तोड़ चुके हैं। इस बार मानसून में सक्रिय हुए स्वाइन फ्लू के चलते विभाग की नींद उड़ी हुई है। सीएमएचओ की ओर से हाई अलर्ट जारी करते हुए, ऐसे मामलांे में कोई कोताई नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हंै।

उदयपुर-नाथद्वारा फोरलेन पर हादसा, एक की मौत 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर-गोमती हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक बेकाबू कार डिवाइडर से उछल कर सड़क के दूसरी और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और चार अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को देलवाड़ा चिकित्सालय में रखवाया जबकि घायल को उदयपुर रेफर कर दिया गया। घायल व मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने उनके मोबाइल डिटेल के आधार पर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के अनुसार नाथद्वारा से उदयपुर की तरफ आ रही कार नेगड़िया में पेट्रोल पम्प के पास अनियंत्रित होकर होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर फोरलेन की दूसरी लेन पर उतर गई, जहां उदयपुर की तरफ से जा रही ट्रक के नीचे घुस गई। हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। कार का नम्बर उदयपुर पासिंग का है, लेकिन अभी तक घायलों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। घायल भी कोई बयान देने की स्थिति में नहीं हैं।

उपचार में प्रगति हुई तो और प्रगाढ़ हो गई श्रद्धा 

बचपन से अपंगता का दंश झेल रहे बालक में हो रहा सुधार

परिवार मान रहा बाबा रामापीर की कृपा

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। कभी कुछ ऐसा घटित हो जाता है जिसे देखकर एकबार तो प्रकृति में मौजूद अदृश्य शक्ति पर विश्वास और अटूट हो जाता है। ऐसा ही मामला उदयपुर जिले के मावली के गादोली गांव का है।
गादोली ग्राम पंचायत के पेला ठावा के एक गांव में पिंटू पुत्र किशोर भील बचपन से अपंग था। पेट के बल घिसट कर बढ़ पाता था। उसकी उम्र अभी सात साल है। उसके परिवार ने कई जगह बोलमा भी की। उपचार पर करीब दो लाख खर्च करने के बावजूद भी कुछ फर्क महसूस नही हुआ। इसके बाद परिवार वालों ने बाबा रामापीर की बोलमा की। पिता ने दो बार रूणीचा रामदेवरा तक पदयात्रा भी की। परिवार वालों का कहना है कि पिछले साल भी कुछ फर्क महसूस हुआ था और अब इस साल काफी फर्क महसूस हुआ है। अब वह खड़ा होकर धीरे-धीरे संभल कर चलने भी लग गया है। इसी खुशी के चलते परिवार वालों ने गाजेबाजे के साथ बाबा रामापीर की शोभायात्रा भी निकाली।

फरियादी पार्षद को कहा बिजली चोर, एईएन एपीओ

 

दुगुने बिल की शिकायत करने पहुंचे भाजपा नेता को बिजली चोर कहकर हड़काया, अधिकारी एपीओ

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। बिजली का बिल अचानक से दोगुना हो जाने से परेशान उदयपुर के जाने-माने होटल व्यवसायी और भाजपा नेता और पार्षद पारस सिंघवी जब अपनी फरियाद लेकर पहुंचे तो अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अधिकारी ने उन्हें यूं हड़का दिया मानो उन्होंने बिजली की चोरी की हो। मामला बढ़ गया और शाम तक संबंधित अधिकारी को एपीओ कर दिया गया।
बिजली का बिल भी कम नहीं था। हर माह पारस सिंघवी की होटल का एक लाख के करीब आने वाला बिल जुलाई में अचानक से पौने दो लाख रुपए हो गया। बिल में इतनी राशि बढ़ कर आने से परेशान पारस सिंघवी अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की एईएन सपना जैन के पास शिकायत लेकर पहुंचे। शिकायत करने पर उलटे जैन ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि एक तो चोरी करते हो और ऊपर से सीनाजोरी भी। बिजली जलाई होगी तो बिल भी आएगा। इस प्रकार के असभ्य व्यवहार से परेशान होकर जब सिंघवी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से बात की तो निगम के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों की भीड़ लग गई।
सभी ने हंगाम शुरू किया तो मीडियाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। हंगामे के दौरान मीडिया से मुखातिब होकर पारस सिंघवी ने सपना जैन पर आरोप लगाया कि जब एईएन से अपनी शिकायत के बारे में बात की तो उसने उन्हें बिजली चोर बताते हुए झिड़क दिया। इसके बाद सपना जैन ने राज्य के गृहमंत्री और उदयपुर विधायक गुलाबचंद कटारिया से रिश्तेदारी का रौब और दिखाया। इसके बाद पुलिस को बुलाने और राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी। आखिरकार उन्हें अपमान का घूंट पीकर उन्हें कार्यालय से निकलना पड़ा। इसके बाद उन्होंने विरोध का कदम उठाया। साथ ही सूरजपोल थाने पर फोन कर पुलिस को भी सिंघवी ने ही बुलाया।
हंगामा बढ़ते देख निगम प्रशासन भी हरकत में आया। मौके पर निगम के अधीक्षण अभियन्ता एसके सिन्हा भी पहुंचे। उन्होंने वहां हंगामा शांत करने के लिए भाजपा कार्याकर्ताओं और पारस सिंघवी से बातचीत की। सिन्हा द्वारा कार्रवाई के आश्वासन के बाद सिंघवी और भाजपा कार्यकर्ता मौके से हटे। शाम को सपना जैन को एपीओ कर दिया गया।