
फीफा अंडर-17 विश्व कप की ट्राफी दिल्ली पहुंची

विश्व फोटोग्राफी दिवस पर इंस्टाग्राम पर दिलचस्प तस्वीरें

नई दिल्ली। 24 वर्षीय फोटोग्राफर सोमिता घोष ने विश्व फोटोग्राफी दिवस पर इंस्टाग्राम पर बेहद दिलचस्प तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस फोटोग्राफी सीरीज का नाम दिया गया है ‘काउ मास्क फोटोग्राफी’। मोबाइल फोन से लिए गए इस फोटो सीरीज में एक महिला काउ मास्क पहनी हुई नजर आ रही है, जो भारत में अपने तरह का एक अनोखा लैंडमार्क है।
अमित शाह का बडा ऐलान, BJP में 75 पार भी लड़ सकते हैं चुनाव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि पार्टी में न तो कोई ऐसा नियम है और न ही परंपरा कि 75 वर्ष की आयु पार कर चुके नेताओं को चुनाव लड़ने की अनुमति न दी जाए। उन्होंने कहा कि 75 पार व्यक्ति भी चुनाव लड़ सकते हैं।
मेधा पाटकर व साथियों की रिहाई के लिए हजारों विस्थापित सड़क पर उतरे
धार। सरदार सरोवर बांध की ऊंचाई बढ़ाए जाने से डूब में आने वाले मध्यप्रदेश के नर्मदा घाटी के गांव के बेहतर पुनर्वास की मांग को लेकर आंदोलन कर रहीं नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेत्री मेधा पाटकर सहित चार लोगों की रिहाई के लिए शनिवार को धार के कुक्षी में हजारों विस्थापितों ने सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शमिल लोगों ने नारा लगाया-मेधा व अन्य को रिहा करो या प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करो।
एप्पल वॉच ‘सीरीज 3’ परीक्षण के अंतिम चरण में
