Home Blog Page 1786

उदयपुर : अब इलाज के लिए हाॅस्पिटल में ही ले लीजिये लोन

सबगुरु न्यूज उदयपुर। कई बार ऐसी स्थिति आती है कि आपको आपात स्थिति में इलाज के लिए धन की जरूरत है, आप सक्षम भी हैं, लेकिन तत्काल रुपयों का प्रबंध संभव नहीं हो सकता, ऐसे में आपको किसी न किसी के सामने हाथ फैलाना पड़ता है। उसमें भी कई बार ऐसा होता है कि नजदीकी लोगों की इनकार सुननी पड़ती है।

इन्हीं परिस्थितियों से बचाव के लिए उदयपुर के अरावली हाॅस्पिटल और हृदय फिनकाॅर्प ने विशेष प्रकल्प शुरू किया है। अब इस हाॅस्पिटल में लोगों को इलाज के लिए जरूरी धनराशि का लोन उपलब्ध होगा। इस लोन का नाम उन्होंने ‘चिरायु फायनेन्स’ रखा है।

अरावली हाॅस्पिटल के चेयरमैन डाॅ. आनंद गुप्ता ने बताया कि राजस्थान में यह पहला हाॅस्पिटल है जिसने इलाज के लिए इस तरह की सुविधा की दिशा में कदम बढ़ाया है। कई लोग सक्षम होते हैं तो कई के लिए एकदम से बड़ी रकम जुटाना मुश्किल होता है। वे परिचितों-रिश्तेदारों, बाजार से उधार पैसे लेते हैं और बड़ा ब्याज देते हैं।

ऐसा करने में उन्हें समय भी लगता है और कई लोगों से इनकारी का दंश भी झेलना पड़ता है। हाॅस्पिटल ने इसी बात को ध्यान में रखकर लम्बे समय विचार के बाद यह स्टार्ट अप शुरू किया है, क्योंकि इसमें पैसा डूबने का भी उतना ही रिस्क है।

हृदय फिनकॉर्प के प्रबंध निदेशक राजेश जैन बताते हैं कि मेडिकल बीमा में भी कई बीमारियों को शामिल नहीं किया जाता। ऐसे में व्यक्ति उचित उपचार से वंचित रह जाते हैं। जबकि, धीरे-धीरे पैसा चुकाने की सुविधा उपलब्ध होगी तो लोग इलाज से समझौता नहीं करेंगे।

उन्होंने बताया कि हृदय फिनकॉर्प का लक्ष्य देश के प्रतिष्ठित 500 अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। इसके तहत 50 हजार से 10 लाख तक का ऋण मिल सकेगा।

लोन चुकाने की अवधि 12 से 36 माह के मध्य रखी गई है और इसके लिए ब्याज दर 12 से 15 प्रतिशत तक है। किस्तों और समय के अनुसार ब्याज दर कम होगी। इस योजना की सफलता पर भविष्य में ब्याज दर घटाई जाएगी।

लोन के लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस में से एक दस्तावेज सरकारी या निजी नौकरीपेशा के लिए नियोक्ता का वेतन प्रमाण पत्र यानी सैलरी स्लिप, अन्य के लिए आयकर विवरणी, छह माह का बैंक स्टेटमेंट और स्वयं या रिश्तेदार का पेन कार्ड की जरूरत होगी।

गरमा गरम चाय पीने के ये हैं जहरीले नुकसान

bed tea sabguru.com

चाय भारतीय समाज का एक अभिन्‍न अंग बन चुकी है, जिसे हम चाह कर भी नज़र अंदाज नहीं कर सकते। जिस दिन चाय ना पियों तो ऐसा लगता है मानों दिन की शुरुआत ही नहीं हुई है।

टमाटर कर सकता है कई बीमारियों का उपचार

पर आपको बता दें चाय पीने के नुकसान इतने भयंकर है कि आप शायद चाय पीना खुद ही छोड़ देंगे। यूरोप में तो चाय के अन्दर ये सफ़ेद चीनी और दूध नहीं डालते हैं लेकिन वहां की चाय भी हरी पत्तियों वाली होती हैं भारत में काली चाय एक तरह का कूड़ा है जो गरीबों के बीच भेजी जा रही है।

तो अब हम आपको चाय पीने के नुकसान बताते हैं शायद तब आप चाय को पीना ही छोड़ देंगे-

पेट हो रहा है खराब: चाय पीने से आपका पेट पूरी तरह से खराब हो जाता है। आपकी पाचन शक्ति खराब हो जाती है और साथ ही साथ आपके पेट में तेज़ाब बनना शुरू हो जाता है।

इस कपल ने करा ऐसा डांस जिसे देख आप भी इनके दीवाने हो जाएंगे| देखें वीडियो

गैस की समस्या: गर्म देशों में चीनी की चाय पीने से गैस की समस्या होने लगती है।  वही अम्लीय होने की वजह से आपके शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ जाती है। जो गैस और जलन करने लगती है।

हल्के में न लेवें गर्मियों मे होने वाली बीमारियों को

हाथ पैरों में दर्द की वजह चाय: आपके हाथ पैरों में अगर बहुत दर्द होता है तो उसकी वजह चाय ही है। चाय का असर हमारी हड्डियों पर पड़ता है।  वह गलने लगती हैं।  कम उम्र में ही दर्द होना, सोते वक़्त दर्द होना। यह सब चाय की वजह से ही होता है।

सरेआम इस लड़की के साथ हुआ ऐसा कांड जिसे देख आपकी आँखे शर्म के मारे झुक जाएगी, देखें वीडियो

ब्लडप्रेशर हाई हो जाता है: ठंडे इलाकों में रहने वाले लोगों का ब्लडप्रेशर लो रहता है। लेकिन हमारे यहाँ ऐसा कुछ ही दिन होता है जब अधिक सर्दी होती है। बाकी समय में चाय पीने से हमारा ब्लडप्रेशर तुरंत हाई हो जाता है। अब आपका ब्लडप्रेशर लो है तो आप चाय पि लीजिये लेकिन बाकी लोगों के लिए चाय जहर होती है।

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जिन्हें स्ट्रांग टी पीना अच्छा लगता है तो संभल जाइए। ज्यादा स्ट्रांग चाय पीने वालों को अल्सर होने का खतरा रहता है। इससे पेट की अंदरुनी सतह में जख्म हो जाने की आशंका बढ़ जाती है।

बदलती जीवन शैली से बच्चे भी हो रहे हैं हाई ब्लड…

कई लोग एक ही बार ज्यादा चाय बना लेते हैं और उसे बार-बार गर्म करके पीते रहते हैं। बार-बार गर्म करके चाय पीना खतरनाक हो सकता है।

अब अगर आप अब भी चाय पीते हैं तो उससे बेहतर यही है कि आप जहर पीलें क्योकि एक चाय की प्याली ही आपको  बहुत-बहुत बीमार बना रही है।

इस देश में महिलाओ को पैंट पहनना तक है मना …

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

बच्चों के लिए बनाए यम्मी मशरूम सूप

mushroom soup

सबगुरु न्यूज़: आपने कभी मशरूम का सूप ट्राई किया है। वैसे तो इसे कई तरीकों से बनाया जाता है लेकिन मक्खन के साथ कुटे हुए मसाले में स्टिर फ्राइ किये हुये मशरूम की क्रीम से बनाया गया मशरूम सूप टेस्ट में काफी अच्छा होता है। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

जाने महिलाओं की पसंद की वह क्या चाहती हैं अपने पार्टनर से

मशरूम 200 ग्राम, मक्खन – 2 टेबल स्पून, हरा धनियां- 1 – 2 टेबल स्पून, क्रीम – 2 टेबल स्पून, नीबू – 1, कार्न फ्लोर – 2 टेबल स्पून, नमक – स्वादानुसार, कालीमिर्च ताजा कुटी -1/4 छोटी चम्मच, अदरक पेस्ट – 1/2 छोटी चम्मच

मशरूम सौपे बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को कपड़े से पोंछ लीजिये और डंठल की तरफ से थोड़ा हटाकर छोटा छोटा काट लीजिये।

भारत के इस ताकतवर हथियार से चीन ही नहीं बल्कि पुरी दुनिया खौफ खाती हैं

पैन में 1 या 2 टेबल स्पून मक्खन डालकर मेल्ट होने तक गरम कर लीजिये। मक्खन में अदरक डालिये और हल्का सा भून लीजिये, कटे हुये मशरूम, नमक, काली मिर्च डाल कर, सारी चीजों के मिलने तक मिला दीजिये, और इन्हैं ढककर धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, और चैक कीजिये।

यह हैं ब्रह्माण्ड के 5 अनसुलझे रहस्य, जिन्हें देख आप भी चौक पड़ेंगे

मशरूम के अन्दर से काफी जूस निकल आने के बाद 2 मिनिट खुले ही पका लीजिये, ताकि मशरूम नर्म हो जायं।
थोड़े से मशरूम 1/4 भाग मशरूम कढ़ाई में साबूत टुकड़े छोड़ दीजिये और 3/4 भाग मशरूम के टुकड़े मिक्सर जार में डालिये और हल्के दरदरे पीस लीजिये। पिसे मशरूम उसी कढ़ाई में डाल दीजिये जिसमें साबूत टुकड़े हैं।

क्या एलियंस 2017 में हमारी धरती पर हमला करेंगे..? देखिये हमारी स्पेशल रिपोर्ट

2 कप पानी डाल दीजिये, उबाल आने के बाद, कार्न फ्लोर को 2-3 टेबल स्पून पानी में गुठलियां खतम होने तक घोलिये और सूप में मिला दीजिये, सूप को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये, 1 टेबल स्पून क्रीम डाल दीजिये, गैस बन्द कर दीजिये और 2 छोटे चम्मच नीबू का रस डालकर मिला दीजिये।

जानिए तीसरे वर्ल्ड वॉर की शुरुआत कौन सा देश करेगा..?

बहुत ही अच्छा मशरूम का सूप बनकर तैयार है, सूप को प्याले में डालिये, क्रीम और हरे धनिये से गार्निस कीजिये, गरमा गरम सूप पीजिये।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

ऐसा क्या किया इस स्कूल ने कि DEO ने पूछा, आपका राष्ट्रधर्म क्या है?

निजी स्कूल ने जारी कर दिया 14 अगस्त को स्वाधीनता दिवस मनाने का आदेश, सोशल मीडिया पर फैला, बहस हुई, तब स्कूल को समझ में आई गलती, दोपहर में बदला आदेश

 

सबगुरु न्यूज़ उदयपुर। उदयपुर के एक निजी स्कूल की जरा सी लापरवाही पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गई। सोशल मीडिया पर जब बात फैली और लोगों की आपत्तियां सामने आई तब उस निजी स्कूल को गलती समझ में आई और आदेश को बदला।

मामला उदयपुर के हिरण मगरी सेक्टर-14 स्थित रेयाॅन स्कूल का है। शुक्रवार को स्कूल के सभी बच्चों को आदेश का पर्चा दिया गया कि स्वाधीनता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाएगा और 15 अगस्त को जन्माष्टमी का अवकाश रहेगा। यह आदेश फेसबुक पर फैलने के साथ ही शनिवार सुबह तक शहर के सभी वाट्सएप समूहों में पहुंच गया और सभी ने इसे नियम विरुद्ध बताया।

मजेदार बात यह भी रही कि संबंधित थाने से दो सिपाही भी वाट्सएप गु्रप पर चल रही इन चर्चाओं को देखकर किसी भी तरह की आशंका के मद्देनजर स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल को हालात से अवगत कराया। इसके बाद प्रिंसिपल ने सुबह साढ़े ग्यारह बजे अभिभावकों को संदेश भेजकर 15 अगस्त को होने वाले समारोह के लिए उन्हें आमंत्रित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल पूनम राठौड़ ने बताया कि जो आदेश सिर्फ छोटी कक्षाओं को देना था, वह सभी कक्षाओं के बच्चों को चला गया। स्कूल में स्वाधीनता दिवस का मुख्य आयोजन 15 अगस्त को ही है और हर साल 15 अगस्त को ही होता है। हालांकि, सभी बच्चों के पास आदेश चले जाने के बाद गलती का अहसास हुआ और अभिभावकों को एसएमएस भेजे गए हैं कि बड़ी कक्षाओं के बच्चों को 15 अगस्त को तय समय पर स्कूल पहुंचना है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया

मामले में जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर ने भी स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक प्रथम) नरेश चन्द्र डांगी ने नोटिस में सवाल पूछे हैं कि क्या आप हिन्दुस्तानी नहीं हैं, आपका राष्ट्रधर्म क्या है। इसके साथ ही उन्होंने स्वाधीनता दिवस मनाकर उसकी वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी 16 अगस्त को कार्यालय में जमा कराने के भी आदेश दिए हैं।

बांसवाड़ा में युवाओं ने शुरू की मिट्टी-धातु की गणेश प्रतिमाओं की अलख

 

सबगुरु न्यूज़ बांसवाड़ा/उदयपुर। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा में कुछ युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण और गांव से बह रही नदी को स्वच्छ बनाए रखने के लिए गणेशोत्सव पर मिट्टी या धातु की प्रतिमाओं के उपयोग का निर्णय किया है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में जागरूकता अभियान की भी शुरुआत की है।