Home Blog Page 1865

GST: राजस्थान के मार्बल व्यापारियों को अब अगली बैठक पर आस

सबगुरु न्यूज उदयपुर। जीएसटी काउंसिल की बैठक के बाद आए निर्णय को लेकर मार्बल व्यापारियों को निराशा हुई। बैठक में मार्बल पर कोई निर्णय नहीं किया गया, जबकि मार्बल व्यापारियों ने इस बैठक में कुछ सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद थी। यह बैठक कपड़ा व्यापारियों के लिए जरूर सुखद समाचार लेकर आई।

उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स समिति के अध्यक्ष विजय गोधा ने बताया कि पूर्व में किए गए प्रयासों का फल जीएसटी काउंसिल की बैठक में मिलने की बहुत उम्मीद थी, कपड़े पर जीएसटी कम किया गया लेकिन मार्बल को कोई राहत प्रदान नही की गई।

गोधा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी निरंतर प्रयास किया जा रहा है, मुख्यमंत्री द्वारा इसके लिए प्रतिवेदन केंद्रीय वित्तमंत्री को भिजवाया गया है, लेकिन केंद्र सरकार द्वारा कोई उचित निर्णय मार्बल के पक्ष में नहीं लिया गया है, फिर भी राज्य सरकार व मार्बल एसोसिएशन अपने स्तर पर प्रयास करती रहेगी। मार्बल व्यापारियों ने अभी भी आस नही छोड़ी है और जीएसटी कम करवाएंगे।

विजय गोधा के अनुसार मार्बल पर जब से 28 प्रतिशत जीएसटी लगा है। उदयपुर सहित राजस्थान की सभी मंडियों में ग्राहक नहीं हैं। पूरा दिन खाली निकल जाता है। ग्राहक भाव सुनकर बिदक जाते हैं और बिल लेने के लिए मना कर देते हैं। मार्बल उद्योग संकट में है। आगे की रणनीति के लिए जल्द ही बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में राजस्थान के अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के पदाधिकारी भी भाग लेंगे।

उदयपुर के उदयसागर के गेट 4 इंच खोले, नजारा देखने पहुंचे लोग

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर की एक और झील उदयसागर के गेट 4 इंच खोल दिए गए हैं। इस नजारे को देखने के लिए बुधवार सुबह ही लोग वहां पहुंच गए।

अभिनेत्री लीजा हेडन ने लगाई स्तनपान कराते हुए तस्वीर

Lisa Haydon posts breastfeeding pic with son, shares important message
Lisa Haydon posts breastfeeding pic with son, shares important message

मुंबई। मॉडल से अभिनेत्री बनीं लीजा हेडन सोशल मीडिया पर अपने तीन महीने के शिशु को स्तनपान कराते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि कैसे स्तनपान के अनुभव ने उन्हें दोबारा फिट होने के लिए प्रेरित किया।

भाजपा नेता ने एंबुलेंस रोकी, कांग्रेस ने कहा, पार्टी सत्ता के नशे में

Congress slams 'power drunk' BJP after Haryana leader stops ambulance
Congress slams ‘power drunk’ BJP after Haryana leader stops ambulance

नई दिल्ली। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता द्वारा एक विवाद में एंबुलेंस को रोके जाने की घटना पर कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि भाजपा सत्ता के नशे में है। एंबुलेंस को रोके जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

चीनी सामानों का देशव्यापी बहिष्कार 9 अगस्त से

Govindacharya announces country wide protest from Aug 9 to boycott Chinese goods
Govindacharya announces country wide protest from Aug 9 to boycott Chinese goods

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन चीनी सामानों के विरोध में देशव्यापी आंदोलन शुरू करने जा रहा है, और इसके तहत नौ अगस्त को इस देशव्यापी कार्यक्रम का आयोजन नागपुर में किया जा रहा है। इस मौके पर प्रसिद्ध विचारक गोविंदाचार्य उपस्थित रहेंगे।