डूंगरपुर : प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे प्रेमी की हत्या

गहमागहमी के बाद हुआ पोस्टमार्टम, चार नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज, पुलिस ने किया डिटेन
सबगुरु न्यूज डूंगरपुर/उदयपुर। उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में वरदा थानांतर्गत हिराता नालफला में प्रेम प्रसंग के चलते आवेश में आकर एक युवक की रविवार को हत्या कर दी गई। इस घटनाक्रम के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाने पर अड़ गए।
इस पर पुलिस ने मृतक के परिजनों द्वारा दर्ज रिपोर्ट के आधार पर चारों आरोपियों को एहतियातन पुलिस हिरासत में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। इसके बाद देर शाम को युवक के शव को उसके परिजन ले गए।
घटनाक्रम के अनुसार सुनील पुत्र ओमप्रकाश मनात निवासी देवलपाल जो कि अपने मामा जयशंकर उर्फ कमलेश निवासी हिराता के यहां विगत दो साल से रहते हुए पढ़ाई कर रहा था। उसी दौरान उसकी हिराता नालफला निवासी रामलाल पुत्र थावरचंद रोत की पुत्री के साथ प्रेम संबंध हो गए।
जब इस बात का पता परिजनों को लगा तो वे इससे खफा हुए और इस संबंध में सुनील के मामा को मामले से अवगत करा दिया जिस पर सुनील को पुनः उसके घर देवल भेज दिया गया, लेकिन वह अक्सर अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आता रहता था।
रविवार को भी लगभग दस-साढ़े दस बजे जब सुनील अपनी प्रेमिका से मिलने आया तो रामलाल पिता थावरचंद, काउवा पिता लालजी, ईश्वर पिता वागा, रामलाल पिता शंकर तथा रमीला पत्नी रामलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसको घेरकर पीट-पीटकर मार डाला।
घटना की जानकारी मिलते ही वरदा थाना प्रभारी गौतमलाल चैबीसा, सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल पोपटलाल लबाना मय जाप्ते के मौके पर पहुंच गए और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर डूंगरपुर सामान्य चिकित्सालय पहुंचे।
इधर, मृतक के परिजन भी डूंगरपुर पहुंचे और पुलिस को कहा कि जब तक इस मामले में लिप्त अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक शव नहीं उठाएंगे जिस पर पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद ही देर शाम को शव उठाया गया।
रक्षासूत्र बंधवा कर बाल अधिकार संरक्षण अभियान का आगाज
सबगुरु न्यूज उदयपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बाल अधिकार संरक्षण के क्षेत्र में उदयपुर में कार्य कर रही संस्था ने रक्षा सूत्र बंधवा कर बाल अधिकार संरक्षण अभियान का आगाज किया।
शहीद की बहन ने तस्वीर को बांधी राखी, नम हो गईं सबकी आंखें

सबगुरु न्यूज उदयपुर। जब कोई शहीद होता है तो सिर्फ माता-पिता का बेटा ही नहीं शहीद होता, एक बहन का भाई भी शहीद होता है और जब-जब राखी आती है, बहन की राखी भाई की कलाई तलाशती है। इस दर्द को वही समझ सकता है, जिसने इसे सहा है। ऐसी ही बहन ने सोमवार को अपने शहीद भाई की तस्वीर पर राखी समर्पित कर रक्षाबंधन मनाया।

यह बहन और कोई नहीं, भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी की बहन है। अभिनव मार्च 2015 में दक्षिण-पश्चिम गोवा के तट पर नियमित उड़ान के दौरान हुए हादसे में शहीद हो गए थे। सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी धर्मचन्द नागोरी के पुत्र अभिनव की माता श्रीमती सुशीला नागोरी भी शिक्षाअधिकारी पद से सेवानिवृत्त हुई हैं।

अभिनव की दो बहनें हैं जिनमें से एक जोधपुर हैं। उदयपुर में ही निवासरत दूसरी बहन श्वेता ने अभिनव की तस्वीर पर रक्षासूत्र समर्पित किया तो वहां मौजूद माता-पिता सहित सभी की आंखें भर आईं। हालांकि, दूसरे ही पल अभिनव की शहादत को याद करते हुए सभी ने खुद को संभाल लिया।
अभिनव से बड़ी श्वेता ने इस मौके पर यही बात कही कि वह यही चाहती है कि सेना के प्रत्येक जवान की बहन को उसके भाई की कलाई पर ही राखी बांधने का मौका मिले, न कि तस्वीर पर।