Home Blog Page 1946

उदयपुर कलक्ट्रेट पर शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

सबगुरु न्यूज उदयपुर। राजस्थान शिक्षक एवं पंचायतीराज संघ के तत्वावधान में शिक्षकों ने बुधवार शाम उदयपुर जिला कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया।

संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेरसिंह चौहान ने बताया कि यह प्रदर्शन 2015 के साथियों का वेतन नियमितीकरण कराने के लिए 27-ई नियम के तहत कार्यवाही करने, 2012 के जो साथी मैरिट से बाहर हैं अथवा रनिंग बीएसटीसी प्रकरण के कारण स्थाई नहीं हुए हैं।

उनका स्थायीकरण करने, 2012 के वह साथी जिनका स्थायीकरण हो गया है उनका एरियर एवं अन्य परिलाभ जल्द दिए जाने, सिक्स डी में हो रही विसंगतियों को दूर करते हुए प्रक्रिया को पूरी करवाने की मांग को लेकर किया गया।

बांसवाड़ा में दिन दहाड़े घर में घुसकर युवती की हत्या

सबगुरु न्यूज बांसवाड़ा। उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले के कोतवाली क्षेत्र के अगरपुरा में बुधवार को एक किशोरी की पड़ोसी युवक ने चाकू से लगातार वार कर हत्या कर दी। किशोरी ने मौके पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

समय पर हो शिकायतों का निपटारा, पीडित को मिले राहत : वंदना नोगिया

zila pramukh Vandana Nogia at jansunwai
zila pramukh Vandana Nogia at jansunwai

अजमेर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से सेवानिवृत कार्मिक के परिलाभ से कटौती करने के एक मामले को गंभीरता से लेते जिला प्रमुख वंदना नोगिया ने दोषी कर्मचारियों व अधिकारियों को नोटिस जारी कर पीडित कर्मचारी को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने भटेवर में मांगा रेलवे स्टेशन

सबगुरु न्यूज चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के सांसद सी.पी. जोशी ने शून्यकाल में भटेवर में रेलवे स्टेशन बनाने की मांग की है। भटेवर मावली-बड़ीसादड़ी-नीमच रेल मार्ग पर स्थित है जिसके आमान परिवर्तन का कार्य चल रहा है।

उदयपुर में दुपहिया वाहन चोर गिरोह पकड़ा, 16 मोटरसाइकिल जब्त

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उदयपुर में पुलिस ने दुपहिया वाहन चोर गिरोह पकड़ा है। उनसे 16 मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। खास बात यह निकल कर आई है कि ये चोर हाॅस्पिटल से बाइक चुराते थे।

यह बड़ी कार्रवाई उदयपुर की हाथीपोल थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनसे 16 मोटरसाइकल जब्त करने के बाद और पूछताछ जारी है। हॉस्पिटल से बाइक चुराने की बात सामने आते ही पुलिस हाॅस्पिटल क्षेत्र में से चोरी हुई बाइकों की भी जानकारी खंगाल रही है।