Home Blog Page 1979

सिरोही कलक्टर ने यह बताया मुख्यमंत्री को

sirohi collecter sandesh nayak briefing flood condition in sirohi to cm

सबगुरु न्यूज-सिरोही। मुख्यमंत्री के यहां अतिवृष्टि प्रभावित सिरोही के दौरे पर आने पर सिरोही में हुए नुकसान और राहत में आ रही समस्याओं से अवगत करवाने की मुख्य जिम्मेदारी जिला कलक्टर पर थी। सिरोही हवाई पट्टी के टर्मिनल में बैठक शुरू करने ेसे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सिरोही कलक्टर संदेश नायक ने अतिवृष्टि संबंधित सिरोही के बडे मुद्दों के बारे में बताया।

पाकिस्तानी विपक्ष अंतरिम प्रधानमंत्री का उम्मीदवार चुनने में नाकाम

Pakistani opposition fails to choose candidate for interim prime minister
Pakistani opposition fails to choose candidate for interim prime minister

इस्लामाबाद। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पनामागेट मामले में नवाज शरीफ को अयोग्य ठहराने और उनके इस्तीफे के बाद अंतरिम प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए पाकिस्तान के विपक्षी सदस्य सोमवार को किसी एक उम्मीदवार पर सर्वसम्मति नहीं बना सके।

जालोर और सिरोही में बैठकों में मुख्यमंत्री ने किया स्थायी समाधान का ये दावा

cm visit in sirohi

जालोर/सिरोही/जयपुर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश के बाढ़ संभावित इलाकों को नुकसान से बचाने के लिए स्थाई समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई जिले हैं जहां बार-बार बाढ़ के हालात उत्पन्न होते हैं और जन जीवन प्रभावित होता है। ऐसे सभी जिलों को बाढ़ से बचाने के लिए स्थाई हल निकाला जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार को जालोर और सिरोही में पत्रकारों को सम्बोधित कर रही थीं।

आत्मघाती हमलावरों ने काबुल में इराकी दूतावास को निशाना बनाया

islamic state claims deadly attack on iraq embassy in kabul
islamic state claims deadly attack on iraq embassy in kabul

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार को इराकी दूतावास को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले और उसके बाद हुई गोलीबारी में कई सारे लोग मारे गए हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट(आइएस) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण पर निकले भगवान महाकाल

सबगुरु न्यूज उदयपुर। उज्जैन की तर्ज पर सोमवार को उदयपुर में भी भगवान महाकाल नगर भम्रण पर निकले। सावन का सोमवार पर हुए इस आयोजन की शुरुआत मंदिर में ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद भगवान महाकाल मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुए। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में भक्त लोग शामिल हुए।

यह शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में अलग-अलग प्रकार की कई झांकियां शामिल थी।

सबसे आगे कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थी। इस बार शोभायात्रा में भगवान शिव के साथ गौ हत्या को रोकने का संदेश दिया गया ताकि गौ वंश को बचाया जा सके। हम आपको बता दें कि महाकाल का यह नगर भ्रमण गत दो वर्षों से शुरू हुआ था।

इस बार विशेष यह हुआ कि महाकाल के श्रद्धालुओं की ओर से पलटन मस्जिद को चादर भेंट की गई, वहीं मुस्लिम समुदाय की ओर से भी शोभायात्रा का स्वागत करते हुए जलपान की व्यवस्था की गई।