Home Blog Page 2008

हमारा लक्ष्य ऐसी भाजपा बनाना है जो अपराजेय हो : अमित शाह

make bjp invincible : Amit Shah tells partymen in uttar pradesh
make bjp invincible : Amit Shah tells partymen in uttar pradesh

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के तीन दिनों के प्रवास पर आए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि सरकार उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सबका लक्ष्य ऐसी भाजपा बनाने का है जो अपराजेय हो।

यूपी में भी राजनीतिक भ्रष्टाचार में जुट गई है भाजपा : अखिलेश यादव

people are watching political corruption of BJP says Akhilesh Yadav
people are watching political corruption of BJP says Akhilesh Yadav

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी एमएलसी और एमएलए को लालच देकर तोड़ रही है। भाजपा जनता के बीच जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है।

भारत-पाकिस्तान संबंधों को मजबूती देने वाला है लाहौर घोषणा : महबूबा मुफ्ती

Lahore Declaration way forward in india-Pakistan Relations says Mehbooba Mufti
Lahore Declaration way forward in india-Pakistan Relations says Mehbooba Mufti

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ कारोबार बंद नहीं किया जाना चाहिए तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार द्वारा दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने के लिए किए गए पहल ‘लाहौर घोषणा’ को विस्तार देने की जरूरत है।

सहारा इंश्योरेंस ने किया 78 करोड़ का गबन : आईआरडीएआई

Sahara India Life insurance siphoned off Rs 78 crore fraud says IRDAI
Sahara India Life insurance siphoned off Rs 78 crore fraud says IRDAI

चेन्नई। देश के बीमा नियामक ने कहा कि सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस ने सुरक्षा जमा राशि के नाम पर 78 करोड़ रुपए का गबन किया है।

उदयपुर फायरिंग केस : पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी का बयान, टैस्ट फायर कर रहा था

आरोपी का पिता भी अवैध शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार

सबगुरु न्यूज.उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर शहर में फतहसागर झील किनारे रानी रोड पर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने शाम को एक आरोपी को गिरफ्तार कर बयान जारी किया है कि आरोपित युवक एयर गन से टैस्ट फायर कर रहा था जिसके कारण मोर्निंग वाॅक पर निकला युवक घायल हो गया।

उदयपुर एएसपी सुधीर जोशी ने शाम को पत्रकारों को बताया कि घटना के बाद अम्बामाता थाना पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी। चंद घंटों में ही पुलिस ने फायरिंग के आरोप में होटल पन्ना विलास संचालक के बेटे सिद्धान्त परिहार को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल हुई एयर गन को भी जब्त कर लिया।

एएसपी ने बताया कि पुलिस ने जब घटना स्थल के आस-पास के होटल और मकानों को खंगालते हुए होटल पन्ना विलास पहुंची, तो वहां सिद्धान्त होटल उस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को डिलीट कर रहा था। पुलिस ने जब इस बारे में सिद्वान्त से पूछताछ की तो वह ढंग से जवाब नहीं दे पाया। इस पर पुलिस ने जब सिद्धान्त से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपनी एयरगन से टैस्ट फायर कर रहा था। इसी दौरान एयरगन की एक गोली कमल को लग गई। पुलिस ने जब होटल की तलाशी ली तो वहां बड़ी मात्रा में अवैध रूप से पड़ी हुई शराब की बोतलें बरामद हुई। इस पर पुलिस ने अवैध शराब रखने के मामले में सिद्धान्त के पिता करणसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने चंद घंटों में मामले का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर आरोपी के बयान पर सवाल उठ रहे हैं। गौरतलब है कि शनिवार सुबह वाल्मीकि काॅलोनी निवासी कमल गहलोत अपने घर से पैदल रानीरोड पर मोर्निंग वाॅक के लिए जा रहा था। तब यह बात सामने आई थी कि इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने एयरगन से फायर कर दिया। छर्रे कमल के पेट व सीने पर लगे। घायल अवस्था में परिजन उसे शहर के महाराणा भूपाल चिकित्साल लेकर पहुंचे जहां तत्काल ऑपरेशन कर छर्रे निकाले गए। फिलहाल पुलिस के खुलासे के बाद परिजनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।