Home Blog Page 2009

गुजरात कांग्रेस संकट के पीछे मेरा हाथ नहीं : शंकर सिंह वाघेला

No role in Gujarat Congress crisis, says Shankersinh Vaghela
No role in Gujarat Congress crisis, says Shankersinh Vaghela

अहमदाबाद। कांग्रेस के बागी नेता शंकरसिंह वाघेला ने पिछले दो दिनों के अंदर पार्टी की गुजरात इकाई के छह विधायकों के पार्टी छोड़ने को लेकर खुद को निर्दोष बताया है और कहा है कि पूरे मामले में उनकी कोई भूमिका नहीं है।

शाहबाज शरीफ को पार्टी की कमान, शाहिद खाकां अब्बासी होंगे अंतरिम प्रधानमंत्री

Shahid Khaqan Abbasi declared as interim prime minister till nawaz sharif's brother Shahbaz Sharif gets elected
Shahid Khaqan Abbasi declared as interim prime minister till nawaz sharif’s brother Shahbaz Sharif gets elected

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से अयोग्य करार दिए जा चुके नवाज शरीफ की अध्यक्षता में शनिवार को हुई पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की अनौपचारिक बैठक में पार्टी की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया और नवाज के छोटे भाई शाहबाज शरीफ को नेतृत्व सौंपने का फैसला किया गया। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता शाहिद खाकां अब्बासी को अंतरिम प्रधानमंत्री चुन लिया गया है।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर चट्टानें गिरीं, लगा जाम

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर चट्टानें

सबगुरु न्यूज.उदयपुर। उदयपुर में लगातार बारिश के कारण पहाड़ों पर मिट्टी का भारी कटाव हो गया है। लम्बे समय से हरे पेड़ों से महरूम पहाड़ों पर जब लगातार दस दिन तक पानी गिरा तो मिट्टी कट गई। इसके कारण उदयपुर के प्रताप नगर-देबारी मार्ग पर शनिवार शाम भूस्खलन होने से एक पहाड़ दरक गया। इसके कारण उदयपुर-चित्तौड़गढ़ फोरलेन बाधित हो गया।

उदयपुर-चित्तौड़गढ़ फोरलेन पर चट्टानें

प्रतानगर थाना पुलिस ने आकर यातायात की व्यवस्था को नियंत्रित किया और ट्रैफिक को सड़क के आधे हिस्से की ओर कर दिया। इस कारण कुछ देर में ही वाहनों की लम्बी कतार लग गई। वाहन सरक-सरक कर बढ़ पा रहे हैं। इस मार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य कर रहे रवि इन्फ्रा प्रोजेक्ट के कर्मचारी पहाड़ के मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं। इस मार्ग के देर रात दुरस्त होने की उम्मीद है।

नवाज को अयोग्य ठहराए जाने से CPEC प्रभावित नहीं होगा : चीन

Nawaz Sharif's disqualification will not affect CPEC says china
Nawaz Sharif’s disqualification will not affect CPEC says china

बीजिंग। नवाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के अयोग्य ठहराया जाना पाकिस्तान का ‘आंतरिक मामला’ है और इससे चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) परियोजना पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

पाकिस्तान के पूर्व बाजार नियामक को न्यायिक हिरासत में भेजा

Pakistan's ex market regulator Zafar Hijazi sent to judicial remand
Pakistan’s ex market regulator Zafar Hijazi sent to judicial remand

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की एक अदालत ने यहां शनिवार को देश के पूर्व सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (एसईसीपी) के अध्यक्ष जफर हेजाजी को बर्खास्त प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनके परिवार का अवैध रूप से समर्थन करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।