Home Blog Page 2013

कोलकाता : अस्पताल में भीषण आग से अफरातफरी

Fire breaks out in Kolkata hospital, no injuries reported
Fire breaks out in Kolkata hospital, no injuries reported

कोलकाता। सरकारी नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शनिवार को आग लगने से मरीजों और आगंतुकों के बीच अफरातफरी मच गई। दक्षिणपूर्व कोलकाता के बेनियापुकुर इलाके में स्थित इस अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर दोपहर 12.05 बजे आग लग गई।

उदयपुर में पेट्रोल की जगह पानी

जनता ने हाथोंहाथ दिखाई हकीकत

सबगुरु न्यूज. उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में एक पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल के साथ पानी आ रहा है। यहां तक कि पानी ज्यादा मात्रा में है और पेट्रोल कम। बीते दो दिनों में जिन ग्राहकों ने वहां से पेट्रोल भरवाया, उन सभी को टंकी खुलवानी पड़ी।

यह मामला शहर के शहर के बस स्टैण्ड के नजदीक उदियापोल स्थित अरावली फिलिंग स्टेशन का है। जब एक-दो लोग पेट्रोल पम्प पहुंचे तो स्वाभाविक तौर पर संचालक और उसके स्टाफ ने यह बात स्वीकार नहीं की। ऐसे में लोगों ने ‘हाथ कंगन को आरसी क्या’ कहावत चरितार्थ करते हुए वहीं पर मिस्त्री को बुलाया, ताजा पेट्रोल भरवाया तब पेट्रोल की जगह पानी ही निकला और संचालक-स्टाफ की बोलती बंद हो गई। बात पूरे शहर में फैली और अन्य ग्राहकों तक भी पहुंच गई और वे भी पहुंचे। अंततः संचालक को उस पम्प से पेट्रोल देना बंद करना ही पड़ा।

बताया गया कि इस पम्प पर पेट्रोल के दो टैंक हैं। इनमें से एक टैंक से पंप को होने वाली सप्लाई पर पेट्रोल के स्थान पर पानी आ रहा था। फिलहाल इस टैंक से सप्लाई रोक दी गई है। उस पर आउट ऑफ ऑर्डर की सूचना चस्पां की गई है।
हालांकि, इतना होने के बावजूद रसद विभाग की नींद नहीं उड़ी है। बारिश की वजह से शहर के सभी अंडरग्राण्ड में पानी रिस रहा है, ऐसे में पेट्रोल पम्पों की जांच जरूरी है।

मैंने करियर में बहुत-सी गलतियां की : शिल्पा शेट्टी

I have made a lot of mistakes in my career : Shilpa Shetty
I have made a lot of mistakes in my career : Shilpa Shetty

नई दिल्ली। इंडिया कॉचर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2017 में डिजाइनर मनीषा जयसिंह के लिए रैंप पर चलीं अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में बहुत-सी गलतियां की हैं और उनसे बहुत कुछ सीखा है।

उदयपुर सम्भाग के प्रतापगढ़ का जाखम छलका

जाखम बांध

सबगुरु न्यूज.उदयपुर। उदयपुर संभाग के प्रमुख बांधों में से एक जाखम बांध भी शनिवार सुबह दस बजकर उन्नीस मिनट पर छलक गया। जाखम बांध उदयपुर संभाग के प्रतापगढ़ जिले की धरियावद तहसील में स्थित है। जाखम पर अभी करीब 5 सेंटिमीटर की चादर चल रही है। जाखम नदी के अपवाह क्षेत्र में लगातार तेज बारिश के चलते पहली बार जाखम जुलाई में ही छलक गया है। शुक्रवार रात को बांध में एक साथ चार मीटर से अधिक की आवक होने से बांध लबालब हो गया।

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक : रिपोर्ट

India is world's third biggest beef exporter : FAO report
India is world’s third biggest beef exporter : FAO report

संयुक्त राष्ट्रसंघ। भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा बीफ निर्यातक देश है और वह अपनी यह स्थिति अगले दशक तक बनाए रखेगा।