Home Blog Page 2014

उदयपुर में निकली कावड़ यात्रा, शिव का जलाभिषेक

उदयपुर में निकली कावड़ यात्रा

सबगुरु न्यूज.उदयपुर। मेवाड़ संभाग में सुख-समृद्धि की कामना को लेकर हर साल की तरह इस बार भी श्रावण शुक्ल पंचमी पर शुक्रवार को उदयपुर में कावड़ यात्रा निकाली गई।

पवित्र प्राचीन गंगोद्भव कुण्ड से निकली इस कावड़ यात्रा का समापन करीब 18 किलोमीटर दूर उदयपुर-झाड़ोल मार्ग पर अरावली की पहाड़ियों में स्थित उबेश्वर जी महादेव मंदिर में हुआ। वहां सहस्त्र धारा से भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया।

उदयपुर में निकली कावड़ यात्रा

गंगोद्भव कुण्ड से प्रारम्भ हुई इस कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। कावड़ यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़चढ़ कर देखने को मिली। हर-हर भोले के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा के शुरू होने से पूर्व कावड़ियों ने पवित्र गंगोद्भव कुंड की पूजा व आरती की।

गुजरात के 44 कांग्रेस विधायकों का बेंगलुरु के पास रिसॉर्ट में डेरा

Congress Locks in 44 Gujarat MLAs at Bengaluru Resort to Arrest Exodus
Congress Locks in 44 Gujarat MLAs at Bengaluru Resort to Arrest Exodus

बेंगलुरु। गुजरात के 44 कांग्रेस विधायक शनिवार सुबह अहमदाबाद से आने के बाद यहां के पास के एक निजी रिसॉर्ट में डेरा जमाए हुए हैं।

नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, 26 मंत्रियों ने ली शपथ

Nitish kumar cabinet expansion

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपना मंत्रिमंडल विस्तार किया। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को 26 विधायकों को मंत्री पद और गोपानीयता की शपथ दिलाई।

बूढ़ा पुष्कर के प्राचीन शिव मंदिर में सावन के तीसरे सप्ताह के सोमवार को रूद्राभिषेक

अजमेर। सावन के तीसरे सोमवार 31 जुलाई को रूद्र पुष्कर (बूढ़ा पुष्कर) में राम घाट प्राचीन शिव मंदिर में शिव रूद्राभिषेक किया जाएगा।

उदयपुर में एयरगन से युवक पर फायर

राह चलते युवक पर मोटरसाइकिल सवार ने किया एयर गन से फायर

प्रेम प्रसंग में रंजिश होने का अंदेशा

सबगुरु न्यूज.उदयपुर। उदयपुर शहर की फतहसागर झील किनारे रानी रोड पर शनिवार सुबह राह चलते युवक पर मोटरसाइकिल सवारों ने एयर गन से फायर कर दिया। घायल को राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

घटना तब हुई जब वाल्मीकि काॅलोनी निवासी कमल गहलोत अपने घर से पैदल रानीरोड पर मोर्निंग वाॅक के लिए जा रहा था। इस दौरान सामने से मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने एयरगन से फायर कर दिया। छर्रे कमल के पेट व सीने पर लगे। घायल अवस्था में परिजन उसे शहर के महाराणा भूपाल चिकित्साल लेकर पहुंचे जहां तत्काल ऑपरेशन कर छर्रे निकाले गए।

कमल गहलोत

अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन विफल रही। इसके बाद सूचना के आधार पर अलग-अलग जगह दबिश भी दी जा रही है, लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है। पुलिस घायल के बयानों के आधार पर आरोपियों को नामजद कर अब आगे जांच कर रही है। फायरिंग के पीछे प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है। चिकित्सालय में इलाज के दौरान घायल के परिजन और रिश्तेदार जमा हो गए। उन्हांेने पुलिस के समक्ष आक्रोश जताते हुए हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।