
पाकिस्तान में बकरी चोरी के आरोप में किशोर की हत्या

प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष से भ्रष्ट नेताओं का साथ छोड़ने का आग्रह

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद और उनके परिजनों पर परोक्ष निशाना साधते हुए सभी नेताओं से भ्रष्ट नेताओं से दूर रहने और उन्हें बचाने की कोशिश न करने का आग्रह किया।
अमरनाथ तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 16 मरे, 20 घायल

जम्मू। जम्मू एवं कश्मीर में रामबन जिले के बनिहाल कस्बे में रविवार को अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की एक बस खाई में गिर गई, जिससे 16 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
राजसमन्द : 50 फीट गहरे कुएं में गिरा 8 साल का बालक, यूं बची जान
उदयपुर। उदयपुर संभाग के राजसमन्द जिले के खाती खेड़ा (फियावड़ी) गांव में बिना मुंडेर के कुएं में गिरे 8 वर्षीय बच्चे ने डर से आगे निकल कर मौत को मात दे दी।
मामला रविवार सुबह का है। खातीखेड़ा गांव के निवासी घनश्याम पुत्र नानेराम गमेती सुबह साढ़े नौ बजे बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। कुआ 50 फीट गहरा था और उसमें उतरने का कोई साधन नहीं था। घनश्याम ने साहस नहीं छोड़ा और लगातार पानी में पैर चलाते हुए एक पत्थर पकड़ कर लटका गया। ग्रामीण करीब डेढ़ घंटे बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाल सके। घनश्याम के साहस पर सभी ने उसकी हौसलाअफजाई की।
घटना तब हुई जब घनश्याम सुबह घर से खेत पर उसकी मां के लिए खाने का टिफिन लेकर जा रहा था। तभी सड़क किनारे बिना मुंडेर के कुएं में झांकने लगा कि उसका पैर फिसल गया। कुएं में गिरते ही घनश्याम तैर कर उस तरफ आ गया जहां चट्टान को पकड़ सकता था। उसके बाद वह बचाओ बचाओ कर खूब चीखा, जिसकी आवाज सुनकर पास ही खेत में कार्य कर रही गटू बाई सुथार दौड़कर पहुंची।
उसने घटना की जानकारी और लोगों को दी और देखते ही देखते बड़ी तादाद में मौके पर लोग जमा हो गए। फिर रामलाल पुत्र कन्ना भील रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और उसने घनश्याम को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला।
नमो विचार मंच ने एक साथ 261 स्थानों पर किया पौधरोपण

उदयपुर। नरेन्द्र मोदी विचार मंच राजस्थान इकाई की ओर से रविवार को पूरे राजस्थान में 261 स्थानों पर 13 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। ‘वृक्षम्’ अभियान के तहत इन कार्यक्रमों की शुरुआत उदयपुर के हवाला गांव से हुई। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर पौधरोपण का अभियान चला।
नमो विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण रतलिया ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे उदयपुर के शिल्पग्राम के समीप तकनीकी व प्रौद्योगिकी विभाग की जमीन की चारदीवारी के अंदर पौधरोपण किया गया। इसके बाद वहां से रैली भी निकाली गई जो रानी रोड, फतहसागर झील किनारे होते हुए टाउन हाॅल पहुंची।

रैली में युवा पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाने का संदेश देने के साथ लोगों से पर्यावरण बचाने की अपील की। इस आयोजन में उदयपुर एक, रोटरी क्लब उदय, उदयपुरवाले ग्रुप, पुकार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, उदयपुर ब्लाॅग, रोबिन हुड आर्मी आदि के युवा शामिल हुए।
रतलिया ने बताया कि राजस्थान के अलग-अलग जिलों में नमो विचार मंच की जिला इकाइयों के पदाधिकारियों के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम किए गए। अलग-अलग जिलों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित संस्थाएं भी इस अभियान से जुड़ीं। अभियान में लगातार लोग जुड़ रहे हैं।
जिन्हें भी पौधों की आवश्यकता है वहां नमो विचार मंच के पदाधिकारी खुद पौधे लेकर पहुंच रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पौधे ऐसी जगह ही लगाए जा रहे हैं जहां चारदीवारी मौजूद है।








